

Vanarajsing (Royal darbar11)
904 posts















लगातार आवाज उठाने के बाद Dream 11 तो बैन हुआ लेकिन कुछ और भी डिजिटल बीमारियां हैं जो युवाओं को खाए जा रही हैं। तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति का नाम रमन यादव है, लखनऊ में साइबर कैफे चलाते हैं। इन्हें एक दिन फोन में स्क्रॉल करते समय Online पैसे जीतने वाली किसी गेम के बारे में पता चला। रमन ने पैसे लगाए पहले जीते भी फिर लगातार हारते गए, पत्नी के गहने बेचकर लगाए पैसे भी हार गए, कुछ ही दिनों में रमन करीब 9 लाख रुपए हार गए। अब रमन दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, डर और शर्म की वजह से अपने घर भी नहीं जा रहे हैं। यह तो एक रमन की कहानी है ऐसे न जाने कितने युवा इन ऑनलाइन गेमिंग के चंगुल में फंस रहे हैं।










