Arvind Kejriwal
38.6K posts

Arvind Kejriwal
@ArvindKejriwal
सब इंसान बराबर हैं, चाहे वो किसी धर्म या जाति के हों। हमें ऐसा भारत बनाना है जहाँ सभी धर्म और जाति के लोगों में भाईचारा और मोहब्बत हो, न कि नफ़रत और बैर हो।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री @AtishiAAP जी के पिता श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। इस कठिन समय में आतिशी जी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

भारत 2025 में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत एक स्थान नीचे खिसक गया है, जबकि इससे पहले 2024 में भारत पांचवें स्थान पर था. उस समय भारत की अर्थव्यवस्था करीब 3.76 ट्रिलियन डॉलर की थी. इस लिस्ट में भारत से आगे जापान, जर्मनी, चीन और सबसे ऊपर अमेरिका था. 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़कर लगभग 3.92 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, लेकिन इसके बावजूद ब्रिटेन (करीब 4 ट्रिलियन डॉलर) भारत से आगे निकल गया है. #IMF #EconomicGrowth #IndianEconomy #GDP #ABPNews

Good Morning! An action by the Enforcement Directorate took place at my premises. As a responsible citizen, I will fully cooperate with the agencies and I am confident that the truth will prevail.

लखनऊ के विकास नगर इलाके में झुग्गियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और इलाके में धुआं व आग की ऊंची लपटें उठती नजर आईं। #Lucknow #Fire #SlumFire #UPNews #ATPhotoblog #AajtakSocial

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बस्सीपठाना कस्बे के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं.. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. #Punajb #FatehgarhSahib #Accident #BreakingNews #TV9Card

भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल.. हम भो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, बॉयलर फटने से 10 की मौत, 23 घायल छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें करीब 10 मजदूरों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए. धमाके के बाद प्लांट में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं. हादसे की वजह बॉयलर फेल होना बताई जा रही है. पूरी खबर : intdy.in/3s5mvf #Chattisgarh #VedanatPowerPlantBlast | @sumi_rajappan


गुजरात में कांग्रेस-बीजेपी की गज़ब ही डबल इंजन सरकार चल रही है… बीजेपी विधायक बता रहे हैं कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार भी वही तय कर रहे हैं… और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनता से कह रहे हैं भले ही बीजेपी को वोट दे देना, बस AAP से बचना है। BJP -Congress का ये Joint Venture अब ज्यादा नहीं चलेगा।

ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਦੀ 8ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸੂਬੇ ਭਰ 'ਚੋਂ ਅੱਵਲ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਖ਼ਾਸ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਦਿਲੋਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਵਾਰ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਇੱਕ ਭੱਠੇ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮੁਨੀਮ ਦੀ ਹੋਣਹਾਰ ਧੀ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਦੂਜੇ ਅਤੇ ਤੀਜੇ ਸਥਾਨ 'ਤੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਟਾਈਲਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਦੀਆਂ ਧੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਹ ਨਤੀਜੇ ਸਾਫ਼ ਦਰਸਾਉਂਦੇ ਹਨ ਕਿ ਆਮ ਅਤੇ ਸਧਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਹੁਣ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨਵੇਂ ਕੀਰਤੀਮਾਨ ਸਥਾਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਆਤਮ-ਵਿਸ਼ਵਾਸ, ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਲਗਨ ਵੇਖ ਕੇ ਬੇਹੱਦ ਖੁਸ਼ੀ ਅਤੇ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋਇਆ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਨੂੰ ਉਡਾਣ ਦੇਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਬੁਲੰਦੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਮਿਆਰੀ ਸਿੱਖਿਆ, ਆਧੁਨਿਕ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰੇਰਣਾਦਾਇਕ ਮਾਹੌਲ ਸਿਰਜਣ ਲਈ ਅਸੀਂ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਹਾਂ। -------- आज चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा के नतीजों में पूरे राज्य में अव्वल रहने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस खास मौके पर उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी दिल से बधाई दी। इस बार के परिणामों में पहला स्थान एक भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की होनहार बेटी ने हासिल किया है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर टाइल्स की दुकान चलाने वाले और एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की बेटियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। ये परिणाम साफ दर्शाते हैं कि आम और साधारण परिवारों के बच्चे अब शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इन बच्चों का आत्मविश्वास, मेहनत और लगन देखकर बेहद खुशी और गर्व महसूस हुआ। हमारी सरकार बच्चों के सपनों को उड़ान देने और उन्हें जीवन में बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्कूलों और एक प्रेरणादायक माहौल के निर्माण के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।

