
Amethi ka Sach
611 posts

Amethi ka Sach
@Aaina_Insaafka
✍️ना पक्ष ना विपक्ष, हर ख़बर निष्पक्ष✍️




आजमगढ़ जनपद से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अमित यादव सहित दर्जनों ग्राम प्रधानों ने विकास खंड फूलपुर में तैनात सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, श्री राजीव कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधानों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप है कि राजीव कुमार लंबे समय से विकास खंड फूलपुर में तैनात हैं। शासन के नियमों के अनुसार कोई भी अधिकारी अपने गृह क्षेत्र में तैनात नहीं रह सकता, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार इसी ब्लॉक में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उनका पहले स्थानांतरण किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद प्रभाव और पहुंच के बल पर उन्होंने दोबारा फूलपुर विकास खंड में अपनी तैनाती करा ली। ग्राम प्रधानों ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना कथित कमीशन के मनरेगा की फाइलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्राम पंचायतों के कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी स्थानीय होने के कारण दबंगई के साथ ग्राम प्रधानों पर दबाव बनाते हैं और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में कई ग्राम प्रधानों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए तत्काल प्रभाव से राजीव कुमार के स्थानांतरण की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासन और प्रशासन इन गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेगा? क्या मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में कथित भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा? और क्या ग्राम प्रधानों को न्याय मिलेगा? फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। @myogioffice @myogiadityanath @UPGovt @uppanchayatiraj @oprajbhar @kpmaurya1 @brajeshpathakup @dmazamgarh @CdoAzamgarh @DproAzamgarh @Distinfo_azm @AzamgarhLokSbha @samrat_verma72 @EtvRSuryabhan @journaliAjayNTN @AarunKosli







अमेठी में कानून व्यवस्था की सख्ती के बीच बड़ा सवाल एक तरफ अमेठी पुलिस शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में पैदल गश्त कर रही है, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रही है। दूसरी ओर पुलिस की मौजूदगी में ही ओवरलोड लकड़ी से भरे वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। अवैध कटान, ओवरलोड परिवहन, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा, पर्यावरण पर गंभीर असर आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई? क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है? कितनी जानें जोखिम में डालने के बाद जागेगा सिस्टम? संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ली गई फोटो आज ही अमेठी पुलिस ने अपलोड की है। @amethipolice @Uppolice @igrangeayodhya @adgzonelucknow @DFOAMETHI @AmethiDfo68030 @EtvRSuryabhan @journaliAjayNTN @BureauRSAmethi @MishraRahul_UP



प्रतापगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत रुदापुर थाना कधई हनुमानगंज में विवादित जमीन पर जयप्रकाश मिश्रा द्वारा किया जा रहा जबरन कब्जा विरोध करने पर महिलाओं से करते हैं अभद्रता महिलाओं ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। @ZoneIg @Uppolice @myogiadityanath @dgpup @112_kanpur





#सुल्तानपुर में बड़ा खुलासा! सरकारी योजना के नाम पर खुला खेल? 👉 एक बिजली उपभोक्ता ने लगाया गंभीर आरोप— प्रधानमंत्री योजना के तहत लगवाए गए सोलर पैनल के बाद धोखे से नेट मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। 📌 नतीजा? ✔️ बिजली बिल अचानक बढ़ा ✔️ गलत रीडिंग दिखाकर पैसा वसूला गया ✔️ 222 रुपये बैलेंस को कुछ ही मिनट में -1800 दिखाया गया 😡 हद तो तब हो गई जब— ➡️ अधिकारी और कर्मचारी जबरन घर में घुस गए ➡️ महिलाओं के सामने बदसलूकी ➡️ मीटर और केबल काट दी गई ➡️ विरोध करने पर वीडियो बनाकर दबाव बनाया गया 🚨 आरोप है कि: सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं और 45 दिन तक सप्लाई न काटने के आदेश को भी नजरअंदाज किया गया 📢 अब पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार दोषियों पर FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग 👉 सवाल ये है— क्या सरकारी योजनाएं जनता के लिए हैं या अधिकारियों के खेल का मैदान बन चुकी हैं? #Sultanpur #ElectricityScam #SmartMeter #Corruption #UPNews #JusticeForVictim @MVVNLHQ @MVVNLmd @mvvnlsultanpur @MVVNLUPRVPAS महोदय संज्ञान में ले उपभोक्ता परेशान स्मार्ट मीटर लगाने के बाद मिनटों में आ रहा हजारों में बिल @myogioffice @myogiadityanath @SultanpurDm @dmsultanpur @Uppolice मामले को संज्ञान ले कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे।





अमेठी जनपद केपीपरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेवई में दबंगों द्वारा बलपूर्वक काटी जा रही गेहूं की फसल। पीड़ित अरविंद पांडे को दबंग राम मिलन यादव द्वारा जान से मारने की निरंतर दी जा रही धमकी। पीपरपुर थाना क्षेत्र में न्याय व्यवस्था चरमराई। क्या बाहुबल के जोर पर एक सम्मानित व्यक्ति की फसल की रक्षा नहीं कर पा रही पीपरपुर पुलिस। किसी बड़ी घटना का बीज तो नहीं पनप रहा ग्राम पंचायत में। कृपया मामले को संज्ञान लिया जाए। @amethipolice @Uppolice @dgpup @myogiadityanath @Aaina_Insaafka @Achal0fficial @AlokTri74586265 @amethiashok @AmethiVerma @bmtaknews @chandra27191611 @ChubhtaSach @deepakry9898 @DrAnilPachar17 @GarimaChordiya @KumarSachi22718


अमेठी - जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरहरपुर में सरकारी खड़ंजा निर्माण अधर में लटका। 35 परिवारों के आने जाने का रास्ता किया गया बंद, पुलिस और राजस्व विभाग मूकदर्शक बनकर देख रहा तमाशा। निर्माणाधीन खड़ंजा अभी भी 11 मीटर हैं मौजूद बाकी खड़ंजे की ईंटें उखाड़कर फेंक दी गई। ग्राम प्रधान नरहरपुर द्वारा 04 अगस्त 2025 को ही थाना प्रभारी रामगंज को प्रार्थना पत्र देकर खड़ंजा निर्माण कार्य के दौरान पुलिस बल की मांग की गई थी। लेकिन अपनी कुर्सी के मद में चूर थाना प्रभारी ने मौके पर पुलिस बल नहीं भेजा, जिससे खड़ंजा निर्माण कार्य के दौरान मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब पीड़ित परिवार द्वारा खड़ंजा निर्माण में बांधा बन रहे लोगों की शिकायत थाने पर की गई तो थाना प्रभारी रामगंज द्वारा पुस्तैनी रास्ते को लेकर खड़ंजा निर्माण की मांग कर रहे पीड़ित परिवार पर ही एफआईआर दर्ज कर दिया गया। तब से लेकर आज तक विपक्ष द्वारा पीड़ित 35 परिवारों का पुस्तैनी रास्ता बंद कर दिया गया है। एसडीएम अमेठी आशीष सिंह द्वारा 17 फरवरी को लेखपाल, कानून गो, एवं थाना प्रभारी को जांचकर रास्ता खुलवाने के लिए आदेशित किया था। पर आज तक जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित परिवारों तक नहीं पहुंच सके। अब यहां विचार करने वाली बात यह है कि क्या लेखपाल और कानून गो एसडीएम अमेठी के आदेश को नहीं मानते हैं। या फिर कोई अदृश्य शक्ति है जो सही कार्य करने से जिम्मेदार अधिकारियों को रोक ले रही हैं। अमेठी के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी. द्वारा जहां पूरे जिले में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद नज़र आती हैं, तो रामगंज थाना प्रभारी अपनी मनमानी से बाज़ नहीं आ रहे हैं। महोदय पीड़ित 35 परिवार में अमेठी विधानसभा और लोकसभा के मतदाता हैं। क्या उनको न्याय नहीं मिलना चाहिए। 35 परिवारों के पुस्तैनी रास्ते में मुख्य रूप से बांधा तो थाना प्रभारी रामगंज और लेखपाल एवं कानूनगो ही बने हैं। आखिर ये अधिकारी 35 परिवारों पर भारी कैसे हैं। @CMOfficeUP @myogiadityanath @oprajbhar @UPGovt @DmAmethi @amethipolice @uppanchayatiraj @SdmAmethi @bhrashtach @EtvRSuryabhan @VikasSh9658303 @adarsh_singh_32 @ArunKoslii
