🇮🇳AjayPremKaushalPareek🇮🇳 retweetledi

एक साल बहुत लंबी अवधि है...
पुण्य प्रसून वाजपेयी बाकायदा तारीख बताते हैं कि इस तारीख तक मोदी सरकार गिर जाएगी। और ऐसा वे हर बार करते हैं। कई-कई बार करते हैं। पहले तो हर महीने ही करते थे। इसको लेकर वे अजीत अंजुम और रवीश कुमार जैसे मूर्धन्य पत्रकारों की डांट भी खा चुके हैं।
राहुल गांधी ने अगले एक साल में मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में की है। एक साल बहुत लंबी अवधि होती है। यह घोषणा फिर से करने के लिए पूरे एक साल ही इंतजार करना पड़ेगा। अगर अगले एक महीने में मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी की गई होती तो साल में 12 बार अल्पसंख्यकों का दिल जीता जा सकता था। इस मामले में राहुल गांधी को पुण्य प्रसून बाजपेयी और लखनऊ वाले पंकज शर्मा को सलाहकार के रूप में नियुक्त करना चाहिए। वे ज्यादा बेहतर तरीके से मोदी सरकार को कुछ-कुछ समय में गिरा सकते हैं। अगली बार भविष्यवाणी करने से पहले इन दो लोगों से सलाह कर ली जाए तो ज्यादा बेहतर नतीजे आ सकते हैं।

हिन्दी
























