
Baboolal Panthi
622 posts

Baboolal Panthi
@PanthiBaboolal
जीवन मै सही कहने का शाहश ऱखना भी देश सेवा है



















राजगढ़ जिले के ब्यावरा में जनसेवा मित्रों ने वो कर दिखाया जो आज की संवेदनहीन राजनीति को झकझोरने के लिए काफी है। बेरोजगारी से टूटे युवाओं ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से बहाली की मांग की है। ये सिर्फ एक ज्ञापन नहीं, यह उस पीड़ा की स्याही है जो हर उस युवा के सीने में जमा है, जिसने जनसेवा को कर्म और सरकार को सहारा माना था। करीब 9300 जनसेवा मित्र वर्षों तक विभागीय कार्यों में योगदान देते रहे, फिर योजनाएं ठप पड़ीं और साथ ही बंद हो गया इनका जीवनचक्र। अब महीनों से ना बहाली हो रही, ना कोई सुनवाई। जनसेवा मित्रों की मांगें क्या हैं? — तत्काल बहाली, पूर्ववत कार्यों में नियुक्ति, और आजीविका की सुरक्षा। क्या यही है “विकास” की असली तस्वीर? क्या युवाओं के खून से लिखे पत्र भी सरकार को नींद से जगा नहीं पाते? जनसेवा मित्रों की चेतावनी स्पष्ट है — बहाली नहीं तो आंदोलन होगा! यह वक्त सरकार के लिए परीक्षा का है—क्या वह युवाओं की कराह सुनती है, या चुनावी वादों के नारों में ही खोई रहेगी? अब निर्णय सरकार को करना है—समाधान या संघर्ष! #जनसेवा_मित्रों_को_बहाल_करो #रोजगार_का_हक @ravish_journo @INCMP @INCIndia @priyankagandhi @ReporterRavish @Anurag_Dwary @akanshathakur7




























