
Rahul chauhan
129 posts





























कल मंगलवार की रात यूपी में बिजली की महत्तम आपूर्ति 29344 मेगावाट थी। ऐसी ही या इससे भी ज़्यादा आपूर्ति हम लगातार कई सप्ताह से कर रहे हैं। यह आपूर्ति ऐतिहासिक है, इतना ही नहीं पूरे देश में सबसे ज़्यादा है। और पिछले वर्षों की अपेक्षा ढाई से तीन गुना है। लगातार अनुरक्षण के कारण इस गर्मी में ब्रेकडाउन और फाल्ट नियंत्रण में रहा।विशेष रूप से नई आधारभूत संरचना लगाने के फलस्वरूप हम ये आपूर्ति लगातार कई महीनों से 24x7 कर पा रहे हैं। उदाहरणार्थ लगभग दो वर्षों में: -5.69 लाख ट्रांसफार्मर लगाये/ बदले गये; -1.00 लाख किमी AB केबल लगाई गई; -18.51 लाख नये खंभे लगाये गये; -33 KV के 37 नये उपकेन्द्र लगाये गये; -33 KV के 282 उपकेन्द्र उच्चीकृत किए गये; -132 KV या ऊपर के 61 नये उपकेन्द्र लगाये गये। ऊर्जा परिवार आपको निरंतर और निर्बाध बिजली देने के लिए प्रचंड गर्मी में सुबह-दोपहर, शाम और रात कार्यरत है। आपका सहयोग प्रार्थनीय है। @narendramodi @myogiadityanath @JPNadda @AmitShah @Bhupendraupbjp @idharampalsingh @RajKSinghIndia @HardeepSPuri @MinOfPower @mnreindia @UPPCLLKO @UPNEDA_Agency @minmsme @UPVidhansabha #GoodGovernance #VikasExpress #HumaraUP #24x7_Bijali_in_UP #यूपी_में_२४_घंटे_बिजली #UP24x7Bijali
























