Beetu Yadav
1.9K posts

Beetu Yadav
@beetuyadav252
Socialist | Youtuber|| *Secular*






UPSSSC लेखपाल 2026 पेपर Re-exam कराओ, सरेआम धांधली 😡😡🔥🔥



अब बोल सकते हैं इस मुद्दे पर, लोग बोलना शुरू कर दिये हैं। दूसरे वीडियो भी आ गए हैं.. लेखपाल पेपर का पैकेट पहले से खुला हुआ था ये छात्र परीक्षा छोड़कर कमरे से बाहर निकल आये पर कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया जबरन। इसके बाद इन सबको धमकी दी गयी कि मुँह खोला तो भविष्य बर्बाद..

🚨 UPSSSC लेखपाल परीक्षा: निष्पक्षता पर गंभीर सवाल, तुरंत जांच की मांग! 🚨 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा में एक ऐसा संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? निर्धारित समय: परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक का था। संदेहास्पद घटना: देवरिया जिला के एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी पेपर खत्म होने के लगभग एक घंटे बाद, यानी दोपहर 12:55 बजे बाहर निकलते हुए देखे गए। वायरल वीडियो में घटना का लोकेशन, लाईव टाईम और डेट भी नजर आ रहा है। शासन, प्रशासन और आयोग से सीधे सवाल: परीक्षा समाप्त होने के 55 मिनट बाद तक अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर क्यों रोका गया था? क्या ओएमआर (OMR) शीट या प्रश्नपत्रों के साथ किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा था? अगर कोई तकनीकी या प्रशासनिक कारण था, तो उसकी आधिकारिक घोषणा समय पर क्यों नहीं की गई? लाखों योग्य और गरीब छात्र दिन-रात मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसी घटनाएं उनकी उम्मीदों और भविष्य पर पानी फेर देती हैं। 📌 हमारा विनम्र अनुरोध: आयोग एवं शासन (@UPGovt): संबंधित परीक्षा केंद्र की पहचान कर वहां की CCTV फुटेज और बायोमेट्रिक डेटा की तुरंत निष्पक्ष जांच कराई जाए। मीडिया बंधु (@Media): ग्राउंड रियलिटी को सामने लाएं और इस गंभीर विसंगति को प्रमुखता से उठाएं। सभी आदरणीय शिक्षकगण: इस विषय पर विचार करें और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। बिना पूरी पारदर्शिता के युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा कायम रहना असंभव है। हमें जवाब चाहिए! #UPSSSC #LekhpalExam #ExamTransparency #UPGovt



















