journalist
257 posts






सुल्तानपुर - न्याय की उम्मीद में आम जनमानस आज भी न्यायालय पहुंचता है, लेकिन अगर न्यायालय से भी मिले न्याय को दरकिनार कर दिया जाये तो ऐसे अधिकारियों का क्या करना चाहिए। एसडीएम सदर की लापरवाही कागजों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। दूबेपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नोनरा में न्यायालय के समझौता प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लेखपाल और कानूनगो की लापरवाही और उदासीनता की भेंट पूरा गांव चढ़ गया है। आने जाने वाला खड़ंजा ही बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों की बेरूखी को देखते हुए जिला न्यायालय सुल्तानपुर की शरण ली गयी थी। न्यायालय में पक्ष - विपक्ष दोनों ने तर्कसंगत अपने वकीलों और जज साहब के सामने समझौता भी किया। पर नोनरा में जिला जज पर लेखपाल और कानूनगो के सहयोग और ग्राम प्रधान की शह पर एक परिवार भारी पड़ता दिखाई पड़ रहा है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर से यह उम्मीद की जाती है की ग्राम पंचायत के विकास का महत्वपूर्ण अंग खड़ंजे को कब्जा मुक्त करा कर दोषी लोगों पर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाये। @dmsultanpur @CMOfficeUP @uppanchayatiraj @bdodubepur @BoardofRevenue @EtvRSuryabhan @samrat_verma72 @highcourtadvo @Mamta010619 @MishraRahul_UP @BureauRSAmethi @raghven92099046 @surajyadavkd @VikasSh9658303 @journaliAjayNTN

सुल्तानपुर - गांव के विकास का रास्ता अक्सर लोगों के बाधक बनने से बंद कर दिया जाता है। और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोग जब शिकायत करते हैं तो अधिकारियों के मूकदर्शक बनने के कारण इंटरलॉकिंग और खड़ंजे का ईट तक गायब कर दिया जाता है। ब्लॉक दूबेपुर की ग्राम पंचायत नोनरा ( सोन का पुरवा) में प्रधान और राजस्व निरीक्षक की अनदेखी इस कदर बढ़ चुकी है कि आने जाने वाले रास्तों पर ग्रामीणों द्वारा दीवाल बनाकर कब्जा कर लिया जा रहा है। कहानी कुछ इस तरह से है की ग्राम पंचायत के राजस्व निरीक्षक हरिकेश शिकायतकर्ताओं पर ही एससी एसटी लगाने की धमकी देते हैं। और ग्राम प्रधान की कहानी तो और भी निराली है, उनके मुताबिक जहां विकास कार्य होगा वहां मुस्लिम बस्ती होनी चाहिए। ग्राम पंचायत नोनरा की विकास की गाथा पर अवैध कबजेदारों की दीवाल बाधक बनी हुई है। कन्हैया लाल के घर से बारहडीह तालाब के पास से गुजरने वाली आरसीसी रोड में मिलने वाला खड़ंजा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। खड़ंजे पर गांव के ही दिनेश यादव, राजेश यादव, अशोक यादव एवं सुरेश यादव पुत्रगण रामनारायण यादव ने ग्राम प्रधान हकीमुल्ला की शह बाउंड्री वॉल बनाकर खड़ंजे की पहचान को ही ग्राम पंचायत के नक्शे से गायब कर दिया है। डीएम सुलतानपुर एवं एसडीएम सदर सुल्तानपुर की कार्य कुशलता और प्रतिबद्धता पर भी राजस्व निरीक्षक हरिकेश पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। अब एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब्जा मुक्त का नारा दे रहे हैं तो दूसरी तरफ राजस्व निरीक्षक ही कब्जा कर रहे हैं। देखते हैं प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई करता है कि नहीं फिलहाल प्रशासन की मूकदर्शिता पर सुल्तानपुर की मीडिया को पूरा भरोसा है। @dmsultanpur @CMOfficeUP @UPGovt @BoardofRevenue @myogiadityanath @yadavakhilesh @adarsh_singh_32 @VikasSh9658303 @samrat_verma72 @raghven92099046 @MishraRahul_UP





@BJP4India @brajeshpathakup @CMOfficeUP @myogiadityanath @DmAmethi टीम गठित कर कराई जाए पैमाइश ग्रामीण ने उठाई मांग ग्राम सभा की जमीन को पैमाइश करा कर किया जाए तारबंदी तभी सुरक्षित हो पाएगी ग्राम सभा की बसें कीमती जमीन। ग्राम सभा बहादुरपुर की गाटा संख्या 496 का है मामला।



अमेठी - जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन का जबरदस्त मौसम चल रहा है। एक तरफ आम जनमानस ठंड में ठिठुर रहें है तो वहीं दूसरी तरफ खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। पूरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगरा का है जहां पर अभी कुछ दिनों पूर्व ही अवैध खनन का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर जिले के खनन इंस्पेक्टर दुष्यंत कुमार ने कहा था कि अवैध खनन किया जा रहा है। क्योंकि सरकार द्वारा कोई भी खनन पट्टा जारी नहीं किया गया है। लेकिन आज सुबह से जहां एक तरफ धुंध से अधिकारी क्षेत्र में निकलने से कतरा रहे हैं। लेकिन खनन माफिया मंगरा से ही डंपर के सहारे मिट्टी का खनन कर सीमेंट फैक्ट्री में मिट्टी पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का विरोध इस बात को लेकर भी है कि विद्यालय के बगल की जा रही इस खुदाई से बच्चों की भी जान जोखिम में डाली जा रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर अपने मिलने वाले परसेंटेज पर कुंडली मारकर बैठे हैं। सरकारी विद्यालय के बगल जिस प्रकार से जेसीबी के माध्यम से खुदाई करके मिट्टी निकाली जा रही है। अगर इस पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा तो सरकारी विद्यालय की दीवारों के भी जमीन दोंज होने का डर बना रहेगा। @Uppolice @CMOfficeUP @UPGovt @igrangeayodhya @DmAmethi @amethipolice @EtvRSuryabhan @MishraRahul_UP @VikasSh9658303 @raghven92099046 @samrat_verma72 @MinesMinIndia @Dio_Amethi

अमेठी - @DPROAmethi महोदय जरा इस पर भी ध्यान दे दीजिए, ब्लॉक कार्यालयों पर पहुंच कर ऑडिट के नाम सिर्फ खानापूर्ति करने से कार्य नहीं चलता हैं। बिना विज्ञप्ति के लाखों का कार्य पंचायतों में कैसे हो जा रहा है समझ से परे हैं। हैरानी की बात तो यह है की उनकी पेमेंट भी सफलतापूर्वक हो जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के मूकदर्शक बने रहने के कारण जमकर मनमानी की जा रही हैं। @DmAmethi @uppanchayatiraj @CMOfficeUP @UPGovt @cdoamethi @Bdobhadarratan @EtvRSuryabhan @BureauRSAmethi @myogiadityanath @oprajbhar @Aaina_Insaafka




मंहगी दुकान फीका पकवान - जी हां यह कहानी जनपद अमेठी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सूर्या हॉस्पिटल पर बिल्कुल ठीक बैठती हैं। क्योंकि सूर्या हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों के साथ अभद्रता होने के बाद अस्पताल अखाड़ा में तब्दील हो गया। जब मरीज के तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज को तेज दर्द हो रहा था, जिसकी जानकारी बार-बार देने के बावजूद कोई डॉक्टर या स्टाफ देखने नहीं पहुंचा। इससे नाराज़ परिजनों ने शोरगुल किया तो अस्पताल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित परिजनों ने कमरौली थाने में डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। @amethipolice @CMOfficeUP @brajeshpathakup @CmoAmethi #Amethi #SuryaHospital #HospitalViolence #PrivateHospital #Kamarouli #ViralVideo #PatientRights #HospitalNews

अमेठी - पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र में साफ नजर आ रही हैं। ब्लॉक भादर कार्यालय से छीड़ा जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत बहादुरपुर के पास रोड़ पर ही मकान निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। उक्त निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी विभाग अमेठी के मानक को दरकिनार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार भादर - छीड़ा मार्ग जो की अयोध्या - प्रयागराज हाईवे से में जाकर मिलता है। उसका मानक यह कहा है की रोड से 40 फिट छोड़कर कोई भी निर्माण कार्य किया जाना चाहिए। जिससे भविष्य में अगर कभी रोड का चौड़ीकरण किया जाता है तो किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। साथ ही रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्षेत्रीय लोगों को किसी भी प्रकार की आपत्ति ना हो या उनको नुकसान ना उठाना पड़े। लेकिन ग्राम पंचायत बहादुरपुर से गुजरने वाली रोड पर मोहम्मद शमीम अंसारी/ एवं अनिल सिंह द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा इस बात को लेकर भी चल रही हैं की @pwdamethi @pwdam @DmAmethi @PWDUP1 @CMOfficeUP @UPGovt @MishraRahul_UP @Prashan27191030 @raghven92099046 @samrat_verma72 @surajyadavkd @adarsh_singh_32





अमेठी - लाखों की बेशकीमती सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान की मदद से सरकारी शिक्षक ने जमाया कब्जा। रामगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम पंचायत में स्थित गाटा संख्या 476 पर दबंग सरकारी अध्यापक संतराम मौर्य, एवं उनके भाई संत प्रसाद, श्याम बिहारी, जगदीश पुत्रगण स्वर्गीय रामसमुझ मौर्य द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है। बंजर जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक तरफ अवैध कब्जा हुए जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी अध्यापक होते हुए भी ग्राम समाज की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के राजस्व निरीक्षक (लेखपाल) एवं ग्राम प्रधान की मिली भगत से सरकारी जमीन को अध्यापक को बेचा गया है ऐसा भी ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी अमेठी एवं तहसीलदार को भी इस अवैध कब्जे में बराबर हिस्सा दिया गया है ऐसा ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल सरकारी जमीन पर कब्जा करने का या कोई पहला मामला नहीं है आए दिन इस प्रकार से लेखपाल और क्षेत्रीय कानून को की मिली भगत से ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर लगातार कब्जा कराया जा रहा है। दबंग शिक्षक अपने आप को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार बताता है तथा दावे के साथ कहता है कि पुलिस प्रशासन या राजस्व विभाग उसका कुछ नहीं कर सकता है। @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @RevenuUpDigital @RevvingUPRevenu @DmAmethi @SdmAmethi @adarsh_singh_32 @EtvRSuryabhan @highcourtadvo @HumShahzaade @Mamta010619 @NeerjaSingh_8 @robby_5m @needfolower @amethipolice @samrat_verma72 @VishalVicharA95 @vikasshuklaSLN @VijayDu18896021 @ajay_vijay1 @journaliAjayNTN @KaleshiInsan007 @Aaina_Insaafka @Kuldeepsinghliv @ADVKRISHANKUMA8 @kajalmishaj @ADVKRISHANKUMA8