Sabitlenmiş Tweet

पितृपक्ष मेला के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु गया जी पहुंचते हैं। अपनी आस्था और परंपरा के निर्वहन हेतु आने वाले इन श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेल एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है।
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा निर्मित यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म गया जी के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को भारतीय रेल की पृष्ठभूमि में प्रस्तुत करती है। साथ ही, गया जी को एक अंतरराष्ट्रीय आस्था केंद्र के रूप में स्थापित करते हुए पितृपक्ष मेला के दौरान गया जंक्शन पर व्यापक रेल संचालन, यात्री सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने हेतु मंडल द्वारा किए गए समेकित प्रयास, कुशल प्रबंधन एवं सेवा भाव को प्रमुखता से दर्शाती है।
#PindDaan #PitriPaksha #GayaJi #Bihar
@RailMinIndia
@ECRlyHJP
youtu.be/XLRQ95LO6Ks?si…

YouTube
हिन्दी





























