Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳

8.8K posts

Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 banner
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳

Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳

@MithileshJMM

General Secretary,Jharkhand Mukti Morcha ,Ex MLA(Garhwa) Ex Minister (Govt Of Jharkhand)

Ranchi/Garhwa, Jharkhand India Katılım Şubat 2020
609 Takip Edilen113.1K Takipçiler
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 retweetledi
Sunny Sharad
Sunny Sharad@sunny_sharad·
रांची के धुर्वा शालीमार बाज़ार में दातुन बेचने वाली महिला से भी 30 रुपये वसूले जाते हैं। ग़रीब महिलाएँ बमुश्किल सौ-डेढ़ सौ कमाती होंगी और उन्हें ज़मीन पर बैठने के सिर्फ़ 30-50 रुपये देने पड़ते हैं। ग्रामीण महिलाओं को छूट मिलनी चाहिए। नहीं तो धीरे-धीरे रांची के आसपास के सभी हाट-बाज़ार ख़त्म हो जाएंगे। @DC_Ranchi @HemantSorenJMM
Sunny Sharad tweet media
हिन्दी
65
490
1K
34K
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
ITBP की वीर महिला पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी #MountEverest पर तिरंगा फहराकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 8,848 मीटर की ऊंचाई पर साहस, अनुशासन, समर्पण और अदम्य हौसले का यह अद्भुत प्रदर्शन नारी शक्ति की असीम क्षमता का प्रतीक है। यह उपलब्धि पर्वत विजय के साथ करोड़ों बेटियों के सपनों और आत्मविश्वास की उड़ान का प्रतीक है। देश की इन वीरांगनाओं को हार्दिक बधाई एवं सलाम! @ITBP_official @HemantSorenJMM
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet mediaMithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
9
22
392
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
हेमंत सरकार की 'झारखंड ग्रासरूट्स इंटर्नशिप इनोवेशन योजना' युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाली एक सराहनीय पहल है। यह योजना छात्रों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि गांव, पंचायत और जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं को समझने, उनके समाधान खोजने और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। सीखते हुए कमाई, शैक्षणिक क्रेडिट, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आकर्षक पुरस्कार जैसी सुविधाएं युवाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्व क्षमता से संपन्न बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में झारखंड में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। यह योजना निश्चित रूप से राज्य के युवाओं को नई पहचान और बेहतर भविष्य देने का कार्य करेगी।
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
11
22
535
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
झारखंड आंदोलन की संघर्षशील आवाज, जनसरोकारों के मजबूत प्रहरी एवं झामुमो के महान नेता स्व. दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने संघर्ष, साहस और समर्पण से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। दुर्गा दा की स्मृतियां और विचार आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। @HemantSorenJMM @JmmJharkhand
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
2
9
32
433
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
ख़ुद ही खेल लो भाई तुम लोग। क्यों खिलाड़ियों पर इतने पैसे बर्बाद करते हो ?? @BCCI
हिन्दी
1
11
29
1.3K
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
आधुनिक भारत के निर्माण, सूचना क्रांति और युवा शक्ति को नई दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की सोच, तकनीक और दूरसंचार से जोड़कर विकास की नई राह दिखाई। पंचायती राज को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर देने और देश को आधुनिकता की ओर अग्रसर करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनकी दूरदृष्टि, सेवा और बलिदान को हिंदुस्तान हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा। @HemantSorenJMM @RahulGandhi @INCIndia
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
4
16
277
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के सपनों को नई उड़ान देने वाली ऐतिहासिक पहल है। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना उच्च शिक्षा, रिसर्च और वैश्विक अवसरों की दिशा में युवाओं के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी। पीएचडी फेलोशिप, रिसर्च ग्रांट, विदेशी अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति और असिस्टेंटशिप जैसी सुविधाएं राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को आर्थिक सहयोग के साथ आत्मविश्वास भी देंगी। शिक्षा और शोध में निवेश ही विकसित झारखंड की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। युवाओं के सपनों को पंख देने वाली इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री जी को साधुवाद। @JmmJharkhand @INCJharkhand @RJDforIndia
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
2
9
25
825
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
झारखंड आज नक्सलमुक्ति की जिस नई दहलीज पर खड़ा है, वह वर्षों के संघर्ष, साहस और बलिदान की जीवंत कहानी है। एक दौर था जब 2008 में राज्य के 22 जिले माओवादी हिंसा की चपेट में थे और भय का माहौल आम जनजीवन पर भारी पड़ रहा था। ऐसे कठिन समय में गठित झारखंड जगुआर ने अदम्य साहस और मजबूत रणनीति के बल पर हालात बदलने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। बूढ़ा पहाड़, झुमरा और सारंडा जैसे क्षेत्रों में लौटती शांति इस बात का प्रमाण है कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। इस संघर्ष में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीद जवानों को विनम्र नमन। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में झारखंड अब बंदूक और भय की छाया से निकलकर विकास, विश्वास और स्थायी शांति की नई पहचान गढ़ रहा है।
Akhilesh Singh@akhileshsi1

झारखंड घोषित तौर पर नक्सलमुक्त होने की रहा पर है। 25 माओवादी सरेंडर को तैयार हैं। 2008 में जब माओवाद अपने चरम पर था, 22 जिले खूनी संघर्ष में उलझे थे, झारखंड जगुआर का गठन किया गया। माओवादी अभियान में दो दर्जन से अधिक जगुआर कर्मी इस संघर्ष में शहीद हुए। बूढ़ा पहाड़, झुमरा की मुक्ति के बाद सारंडा अब नई सुबह के लिए तैयार है। पीछे पलट कर देखे तो इस अभियान में बीते दस सालों में जगुआर की अहम भूमिका रही। ऐसे मौके पर नक्सलमुक्ती की दिशा में काम करने वाले अफसरों आशीष बत्रा, साकेत कुमार सिंह, अमोल बिनुकांत होमकर, अनूप बिरथरे की भूमिका याद रखी जाएगी। @amolhomkar_IPS

हिन्दी
0
7
19
1K
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने रेल अधिकारियों से राज्य में रेल सेवाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा रेलवे से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से रांची से गढ़वा वाया डाल्टनगंज और रांची से साहिबगंज सीधी लोकल ट्रेन चलाने की बात कही।
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
11
23
981
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
"सशक्त झारखंड की सबसे मजबूत नींव शिक्षा है" वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना झारखंड के जरूरतमंद एवं वंचित विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण है। @HemantSorenJMM सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली इस योजना के तहत छात्रों को पूर्ण ट्यूशन शुल्क, मासिक जीवनयापन भत्ता और DBT के माध्यम से सीधा लाभ प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से अनाथ, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की यह एक सराहनीय पहल है। हर जरूरतमंद छात्र तक इस योजना का लाभ पहुंचे, यही अपेक्षा है।
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
4
9
30
1.4K
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
सचिन के वर्षों बाद ऐसी क्रिकेटिंग प्रतिभा भारत को मिली है।15 साल का बच्चा भी ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सकता है,विश्वास से परे है। अद्भुत।अद्वितीय।अकल्पनीय ।। @BCCI
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet mediaMithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
1
10
55
1.2K
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
आज मुख्यमंत्री आवास में माननीय मुख्यमंत्री जी से एक आत्मीय भेंट हुई।मा. मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मिलकर गढ़वा/पलामू में धान अधिप्राप्ति की समय सीमा विस्तारित करने का अनुरोध किया। साथ ही गढ़वा/पलामू के छात्रों के हित में भाषा संबंधी समस्या के भी जल्द समाधान का आग्रह किया। @JmmJharkhand
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
3
18
45
1.1K
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार दु:खद है।वे दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एवं लोकसभा के सदस्य के साथ साथ केंद्रीय मंत्री भी रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ! विनम्र श्रद्धांजलि !! @HemantSorenJMM
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
7
18
735
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने संबंधी अपने आदेश में संशोधन से इनकार करना जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जाएगा। आज देश के कई हिस्सों में आवारा कुत्तों के हमले, बच्चों एवं बुजुर्गों के घायल होने और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते खतरे की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में अस्पताल, शिक्षण संस्थान और यातायात केंद्र जैसे संवेदनशील स्थानों पर आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण आवश्यक है, लेकिन इसके साथ मानव जीवन, बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है। समय की मांग है कि सरकारें मानवीय और व्यवस्थित समाधान के साथ ऐसी व्यवस्था विकसित करें, जिससे जनसुरक्षा और पशु संरक्षण... दोनों के बीच संतुलन बना रहे। @HemantSorenJMM @Manekagandhibjp
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
6
15
666
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
आधी आबादी को मुख्यधारा में शामिल किए बिना राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। वर्तमान में राज्य की लगभग 60 लाख महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है- मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी।
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
4
11
0
2.5K
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
झारखंड राज्य में खुल रहे रोजगार के नए द्वार, हेमंत सरकार के प्रयासों से युवाओं के सपनों को मिल रहा आधार... @HemantSorenJMM सरकार द्वारा आयोजित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह झारखंड के भविष्य को शिक्षा के उजाले से संवारने की मजबूत पहल है। @JmmJharkhand
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
1
9
27
650
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳
भीषण गर्मी को हल्के में न लें। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में तापमान 45°C के पार जा सकता है। आप सभी से अपील है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और अपने बच्चों, बुजुर्गों व पशुओं का विशेष ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और खुद को लू एवं डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखें। सावधानी ही सुरक्षा है। @HemantSorenJMM
Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
11
30
941