PD PWD Amethi
34 posts



#ब्रेकिंग | अमेठी में पहली ही बारिश ने खोल दी विकास की पोल! PWD द्वारा मालती नदी पर बनाए गए वैकल्पिक कच्चे मार्ग तेज धार में बह गए। ➡️ किठावर मार्ग (विशेषणगंज पुल) ➡️ भेंटुआ-कल्याणपुर मार्ग (निर्माणाधीन पुल) इन दोनों जगहों पर हाल ही में अस्थायी रास्ते तैयार किए गए थे, ताकि पुल बनने तक आवागमन बना रहे। लेकिन पहली ही बारिश में दोनों रास्ते बह गए। अब हर दिन 25 गांवों के लोगों को अस्पताल, तहसील, स्कूल, राशन और पीसाई के लिए 10-12 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। जनता में आक्रोश है। लापरवाही के आरोप PWD पर लगे हैं। ग्रामीणों का सवाल वाजिब है — जब मानसून की पहली बारिश में ही ये मार्ग बह गए, तो क्या निर्माण की गुणवत्ता पर कोई निगरानी नहीं थी? अब सवाल अफसरों से: क्या बिना जांच-पड़ताल के रास्ते जनता को सौंप दिए गए? क्या निर्माण से पहले बारिश की तैयारी नहीं की गई? क्या किसी अधिकारी की जवाबदेही तय होगी? जनता की मांग: जल्द पक्का वैकल्पिक मार्ग बने जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो भविष्य में निर्माण से पहले सुरक्षा का मानक तय हो 📣 ग्रामीणों ने चेतावनी दी है—अगर सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन होगा। क्या कोई जवाब देगा? या अमेठी में ऐसे ही विकास बहता रहेगा? #अमेठी #MaltiRiver #InfrastructureCrisis #UPNews #GroundReport #BreakingNews #जनता_पूछ_रही_है @uppwdofficial @myogiadityanath @UPGovt @DmAmethi @ChiefSecy_UP @yadavakhilesh @samajwadiparty @INCIndia @INCUttarPradesh @AnilYadavmedia1 @KLSharmaINC @SupriyaShrinate youtu.be/YUyUBOItQ98?si…


























