Vijay Tiwari

4.4K posts

Vijay Tiwari banner
Vijay Tiwari

Vijay Tiwari

@vk953

Freelance Journalist Dindori...Tweets Are Personal

Dindori, Madhya Pradesh Katılım Temmuz 2012
2.1K Takip Edilen3.1K Takipçiler
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी में ग्रामीणों ने शराब सप्लाई करने वाले स्कूटी सवार को पकड़ लिया लेकिन सवाल अब पुलिस की कार्यवाही पर खड़े हो रहे हैं।जिस शराब को थाने पहुंचना था वह पहले शराब दुकान के सामने पहुंच गई। ऐसे में कार्यवाही कम और “कनेक्शन” की चर्चा ज़्यादा है। @DGP_MP @IG_BALAGHAT
हिन्दी
0
1
5
70
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी में कागज़ों से निकलकर ज़मीन पर उतरा जल गंगा संवर्धन अभियान..बैगा आदिवासी बाहुल्य खमेरा गांव बन गया इसकी सबसे बड़ी मिसाल…रंग लाते दिख रही है जिला प्रशासन की मुहिम #JalGangaSanvardhanAbhiyan @PMOIndia @JalShaktiAbhyan @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP
हिन्दी
0
1
1
20
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
पहले टंकी फुल कराओ, फिर ‘माहौल’ भी फुल कर लो! कभी हाईवे से शराब दुकानों को दूर रखने के लिए 500 मीटर का नियम बनाया गया था ताकि सड़क सुरक्षित रहे…लेकिन #डिंडोरी के शहपुरा में दूरी मीटर में नहीं, ‘मर्जी’ में नापी जा रही है। सड़क सुरक्षा अपनी जगह… और राजस्व व्यवस्था अपनी जगह! @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51
हिन्दी
0
0
0
36
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
मूलभूत सुविधाओं को तरसता सांसद का गोद लिया गांव,भ्रष्टाचार का मॉडल बना सांसद आदर्श ग्राम दुनिया बघाड़,अलग अलग विभागों द्वारा करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी गांव तक नहीं बन पाई सड़क,प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दुनिया बघाड़ गांव को लिया है गोद @PMOIndia @fskulaste @FSKulasteOffice
हिन्दी
0
1
4
29
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
माननीय मुख्यमंत्री जी #डिंडोरी जिले में गाड़ासरई और बच्छरगांव के बीच चकरार नदी पर पुल निर्माण की घोषणा को दो साल बीत गए…पुल का निर्माण होना तो छोड़िये अभी तक टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। ये तस्वीरें विकास के उन दावों की हकीकत बयां करती है जो मंचों पर तो गूंजते हैं लेकिन ज़मीन पर कहीं खो जाते हैं @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP
हिन्दी
0
0
2
58
Vijay Tiwari retweetledi
Anurag Dwary
Anurag Dwary@Anurag_Dwary·
5 राज्यों के चुनाव आ जाएंगे, फिर हुक्मरान सत्ता संभालेंगे ... पूछिएगा 15 साल की इस आदिवासी किशोरी को मौत के बाद सम्मान क्यों नहीं मिला ... मप्र में अशोकनगर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद ना स्ट्रेचर, ना शव वाहन ... कपड़े में बांध कर परिजन ले गये ...
हिन्दी
15
356
811
27.1K
Vijay Tiwari retweetledi
Anurag Dwary
Anurag Dwary@Anurag_Dwary·
क्रूज़ के पायलट महेश पटेल ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। लेकिन जब वह रोते हुए माफी मांग रहे थे और बार-बार इसे “प्राकृतिक आपदा” बता रहे थे, तब उनकी ही बातों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल, लाइफ जैकेट, मौसम की चेतावनी, क्रू की संख्या और उस पूरी व्यवस्था पर नए और गंभीर सवाल खड़े कर दिए youtu.be/jZ6UJLYmJIE?si…
YouTube video
YouTube
हिन्दी
2
16
96
5.7K
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
Others will talk. We’ll deliver. Real-time data. Top pollsters. Non-stop decoding of 5 key states. #ExitPollonNDTV April 29, 5 PM onwards
Vijay Tiwari tweet media
English
0
0
0
47
Vijay Tiwari retweetledi
Anurag Dwary
Anurag Dwary@Anurag_Dwary·
ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, कंधे पर लेकर 3 किलोमीटर पैदल चला ... बैंक कर्मचारियों ने कहा था ... जिसका खाता है, उसे लेकर आओ। भारत अब सचमुच डिजिटल हो चुका है ... यहाँ आदमी मर सकता है, पर सिस्टम की फाइल में जीवित होना चाहिए। यहाँ बहन कब्र में दफन हो सकती है, पर बैंक के सर्वर पर उसे स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा। यहाँ मृत्यु प्रमाण पत्र से ज्यादा ताकतवर है क्लर्क की कुर्सी। जीतू मुंडा अपनी बहन का कंकाल लेकर नहीं गया था, वह इस देश की उस संवेदनहीन व्यवस्था का एक्स-रे लेकर गया था, जिसमें इंसान की सांस से ज्यादा महत्व फॉर्म के कॉलम का है। बैंक वालों ने शायद सोचा होगा ... ग्राहक सेवा हमारी प्राथमिकता है, बस ग्राहक ज़िंदा होना चाहिए। यह वही भारत है जहाँ सरकारें गरीबों के लिए योजनाओं के विज्ञापन में मुस्कुराती हैं, पर गरीब अगर अपना ही पैसा मांग ले, तो उससे कहा जाता है... पहले मृतक को साथ लाइए। कब्र से निकला कंकाल दरअसल एक बहन का नहीं था, वह सरकारी करुणा का ढांचा था, जो वर्षों पहले मर चुका है। जीतू अनपढ़ था, ऐसा कहा गया। सच तो यह है कि वह अनपढ़ नहीं था वह इस व्यवस्था के असली पाठ को पढ़ चुका था। उसे समझ आ गया था कि यहाँ कागज़ आदमी से बड़ा है, और दस्तखत इंसानियत से। इस देश में आदमी की पहचान आधार कार्ड से है, और आत्मा की पहचान बैंक पासबुक से। अब अगली बार क्या होगा? पेंशन के लिए बुजुर्ग अपनी अस्थियाँ लेकर लाइन में लगेंगे? यह घटना खबर नहीं है, यह भारतीय प्रशासन की चिता से उठता धुआँ है और सबसे बड़ा सवाल कंकाल बैंक में देखकर अफरा-तफरी क्यों मची? सिस्टम तो वर्षों से खुद कंकाल हो चुका है। उसे अपने ही चेहरे से डर लग गया क्या?
हिन्दी
20
143
330
7.7K
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
नर्मदा सिर्फ एक नदी नहीं… मध्यप्रदेश की धड़कन है। और अब इस धड़कन को साफ़ और ज़िंदा रखने की ज़िम्मेदारी उठाई है #डिंडोरी ने। वर्ष 2022 में शुरू हुआ “मैया अभियान” का अब असर दिखने लगा है। हर रविवार सुबह जब शहर सो रहा होता है तब कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया खुद तसला और फावड़ा लेकर नर्मदा घाटों पर सफाई करती नजर आती हैं। उनके साथ एसडीएम, अधिकारी और वालंटियर्स भी नदी के भीतर उतरकर कचरा साफ करते हैं। ये सिर्फ सफाई नहीं… एक संदेश है।नर्मदा में साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करने की अपील और स्वच्छता के प्रति जागरूकता—अब धीरे-धीरे लोगों में भी दिखने लगी है। “मैया अभियान” के साथ ही “जल गंगा संवर्धन अभियान” के जरिए नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। डिंडोरी से उठी ये पहल बता रही है जब जिम्मेदार लोग खुद मैदान में उतरते हैं तो बदलाव तय होता है। #Narmada #MaiyaAbhiyan #Dindori @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP @dindoridm
हिन्दी
0
0
7
101
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी के काटीगहन ग्रामपंचायत के जिम्मेदारों ने पहले फाइलों में तालाब खोदा,फिर खाते में पैसा डाला गया… और जब यह फर्ज़ीवाड़ा कलेक्टर तक पहुँचा तो भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने एक साल बाद जमीन पर भी काम शुरू कर दिया गया। आरोप यह भी है कि रोजगार गारंटी योजना के तहत भूमिहीन व्यक्ति को खेत तालाब योजना का हितग्राही बना दिया गया है। यानी यहाँ सच बाद में आता है और कागज़ पहले तैयार हो जाते हैं। अब देखना ये है कि इस ‘कागज़ी विकास’ पर कार्रवाई होती है या फिर ये मामला भी फाइलों में ही दफन हो जाएगा। @CMMadhyaPradesh @minprdd @prahladspatel
हिन्दी
0
0
2
88
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी जिले के पश्चिम करंजिया वन परिक्षेत्र में जामपानी गांव से लगा हुआ जंगल इन दिनों “सरकारी लापरवाही” की आग में जल रहा है… दो दिन से धधक रही ये आग सिर्फ पेड़-पौधों को नहीं बल्कि वन विभाग की जिम्मेदारियों को भी राख कर रही है। @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @minforestmp
हिन्दी
0
0
5
67
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
नवोदय स्कूल के सामने भड़की आग, जिम्मेदार बेख़बर! #डिंडोरी जिले के धमनगांव स्थित नवोदय विद्यालय के सामने झाड़ियों में भीषण आग लग गई है। आग तेजी से फैलती हुई अब पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले रही है। स्कूल प्रबंधन ने समय रहते वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। @dindoridm
हिन्दी
0
0
2
74
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत,तेज रफ़्तार कैप्शूल ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचला,ट्रक छोड़कर चालक हुआ फ़रार,एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP
हिन्दी
0
0
2
77
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी जिले में डूब क्षेत्र में बांध बनाकर अफसरों ने “इंजीनियरिंग” का नया कमाल दिखा दिया.. जहां पानी ठहरना नहीं था वहां करोड़ों ठिकाने लगा दिए गए…जमीन पर ढांचा, फाइलों में विकास और बीच में पूरा सिस्टम मालामाल। अब सवाल ये नहीं कि गड़बड़ी हुई… सवाल ये है कि बचाएगा कौन? @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @minmpwrd @tulsisilawat @Pratimabagri @fskulaste
हिन्दी
0
1
7
125
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
मध्यप्रदेश में डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसेल निवासी रोहित तिवारी पिछले 2 वर्षों से जिंदगी और हालात से जंग लड़ रहे हैं और उन्हें मदद की दरकार है।एक सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के बाद से वे बिस्तर पर हैं।परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह टूट चुकी है—अब तक का सारा खर्च इलाज में हो चुका है। डॉक्टरों ने दिल्ली में बेहतर इलाज के लिए करीब ₹25 लाख का अनुमान दिया है, जो परिवार के लिए संभव नहीं है। @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @rshuklabjp @SonuSood @fskulaste @Pratimabagri @dindoridm
हिन्दी
0
0
1
89
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी का ‘विराट’ भी दुआ कर रहा है — कप इस बार भी इंडिया का ही होगा! 🇮🇳🏆 #t20worldcup2026 #viratkohli @ICC @imVkohli @BCCI
हिन्दी
0
0
0
129
Vijay Tiwari
Vijay Tiwari@vk953·
#डिंडोरी जिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित एक होटल में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री खुलेआम बेची जा रही थी। हैरानी की बात यह है कि यह सब उस जगह हो रहा था जहाँ रोज़ाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन आते-जाते हैं। शिकायत जब कलेक्टर अंजू पवन सिंह भदौरिया तक पहुँची तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर के निर्देश के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम मौके पर पहुँची और एक्सपायरी चिप्स व अन्य सामग्री ज़ब्त करने की औपचारिक कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी होने का दावा कर दिया लेकिन बड़ा सवाल यह है कि विभाग आखिर अब तक कर क्या रहा था? क्या अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ शिकायत का इंतज़ार करना है? अगर शहर के सबसे संवेदनशील इलाके में निगरानी का यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों में खाद्य सुरक्षा भगवान भरोसे ही होगी। @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @healthminmp @rshuklabjp
हिन्दी
0
0
2
81