DGP UP

554 posts

DGP UP banner
DGP UP

DGP UP

@dgpup

Official twitter account of Director General of Police, Uttar Pradesh. Please do not report crime here. For emergency assistance, Dial 112.

DGP HQS Lucknow, UP Присоединился Mart 2017
10 Подписки2.1M Подписчики
DGP UP
DGP UP@dgpup·
आज पुलिस मुख्यालय में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। ह्यूमन ट्रैफिकिंग न केवल एक जघन्य संगठित अपराध है, बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस चुनौती से निपटने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स का विस्तार सभी 75 जनपदों तक किया गया है। सभी इकाइयों को इंटेलिजेंस सुदृढ़ करने, हॉटस्पॉट चिन्हित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने एवं समन्वित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना करता हूँ।
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
39
118
315
12.4K
DGP UP ретвитнул
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा UPSIFS, लखनऊ का भ्रमण उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ में लंदन (UK) से आए न्यायिक सदस्यों एवं वरिष्ठ बैरिस्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी, आईजी राजीव मल्होत्रा तथा डीआईजी हेमराज मीणा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. जी.के. गोस्वामी ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए UPSIFS में संचालित शैक्षणिक सत्रों एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संस्थान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है तथा फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में भारत का दूसरा प्रमुख संस्थान है। प्रतिनिधिमंडल के कोऑर्डिनेटर बैरिस्टर हरजोत सिंह ने संस्थान एवं UPSIFS परिवार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्तागण, पुलिस विभाग के अधिकारी, संस्थान की फैकल्टी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। #UPSIFS #UPPolice
UP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet media
हिन्दी
23
104
171
9.6K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
In today’s statewide crime review meeting at Police Headquarters, I reviewed the progress on quality and timely disposal of investigations, effective grievance redressal, the Zero Fatality District (ZFD) initiative, use of the YAKSH App, and strengthening of digital evidence (e-evidence). Continuous monitoring and proactive policing have resulted in a significant reduction in public grievances and road accidents across the state. All officers were directed to work with dedication, integrity and professional excellence, in alignment with the priorities of the Government, to ensure high standards of policing across all domains.
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
English
19
82
188
8.3K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, विवेचनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता, ZFD अभियान, यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग तथा ई-साक्ष्य की समीक्षा की। सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप प्रदेश में जनशिकायतों एवं सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी हुई है। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पूर्ण मनोयोग, निष्ठा एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करते हुए पुलिसिंग के प्रत्येक क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रदर्शन सुनिश्चित करें।
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
18
96
286
11.1K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
आज जनपद इटावा में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभाग किया। डिजिटल क्रांति ने जीवन को सरल बनाया है, पर लालच, लापरवाही और भय साइबर अपराध का कारण बनते हैं। सतर्क रहें—अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, फर्जी कॉल से न डरें, और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें। आइए, हम सभी साइबर सुरक्षा के एंबेसडर बनें और सुरक्षित डिजिटल उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। #UPPolice #CyberSafeUP
DGP UP tweet media
हिन्दी
70
116
298
14.9K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
आज पुलिस मुख्यालय पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों हेतु आयोजित ऑनलाइन मासिक अपराध गोष्ठी में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत समस्त हितधारकों से वार्ता करते हुए सौहार्दपूर्वक वातावरण में त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, बजट का समयबद्ध एवं समुचित उपयोग करने एवं विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु बीएनएसएस के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु विस्तृत समीक्षा कर समुचित निर्देश दिये गये।
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
72
155
496
22.9K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
आज पुलिस मुख्यालय में प्रान्तीय पुलिस सेवा के 92वें बैच के 12 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों से भेंट कर उन्हें विश्व के सबसे बड़े पुलिसबल का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन केवल उपलब्धि नहीं—यह सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व की बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिसिंग एक नौकरी नहीं, बल्कि Way of Life है—जिसमें उच्च आचरण, जवाबदेही और प्रोफेशनलिज़्म अपेक्षित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये युवा अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और सुदृढ़ करेंगे।
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
59
262
785
32.9K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में कानून-व्यवस्था एवं आधुनिक पुलिसिंग के लिए ₹44,000 करोड़ से अधिक के प्रावधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार। यह बजट स्मार्ट, तकनीक-संपन्न और आधुनिक पुलिसिंग को नई गति देगा—साइबर थानों के आधुनिकीकरण, साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र की स्थापना, डिजिटल एवं फॉरेंसिक जांच सुदृढ़ीकरण, नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के सशक्तीकरण तथा वैज्ञानिक अन्वेषण हेतु विशेष प्रावधान इसके प्रमाण हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला बीट कर्मियों हेतु नए वाहन, UP-112 के बेड़े का विस्तार, SDRF की नई टीमें तथा अग्निशमन सेवाओं का सुदृढ़ीकरण—ये सभी कदम सुरक्षित, संवेदनशील और सक्षम उत्तर प्रदेश की दिशा में निर्णायक सिद्ध होंगे। यह बजट “सुरक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश” के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
हिन्दी
80
233
780
42.8K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
Delighted to be part of this historic occasion marking the MoU signing between Vama Sarthi and the Skill Development Mission at Police Headquarters, and the inauguration of Vama Swavalamban Centres across 18 districts. These centres will provide high-quality, employment-oriented training to dependents of police personnel through excellent training partners of the Skill Development Mission, empowering them to become self-reliant and independent. Grateful to Vama Sarthi, the Skill Development Department, and all partner organizations. Best wishes for the success of this initiative. #VamaSarthi #SkillDevelopment #UPPolice
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
English
33
91
189
9.4K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
पुलिस मुख्यालय में वामा सारथी और कौशल विकास मिशन के मध्य MOU हस्ताक्षर तथा 18 जनपदों में वामा स्वावलंबन केंद्रों के उद्घाटन के इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्मिलित होना अत्यंत हर्ष का विषय रहा। इन केंद्रों पर कौशल विकास मिशन के उत्कृष्ट प्रशिक्षण भागीदारों द्वारा पुलिसकर्मियों के आश्रितों को उच्च गुणवत्तायुक्त रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने में सहायक होगा। वामा सारथी, कौशल विकास विभाग और सभी सहयोगी भागीदारों का आभार। इस पहल की सफलता के लिए शुभकामनाएँ। #VamaSarthi #SkillDevelopment #UPPolice
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
20
110
318
13.5K
DGP UP ретвитнул
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा दिए गए उद्बोधन के प्रमुख अंश। #RepublicDay #गणतंत्र_दिवस
UP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet media
हिन्दी
21
135
225
11.9K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के प्रत्येक प्रहरी एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳 आज पुलिस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के उपरांत पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए अमर राष्ट्र-बलिदानियों और यूपी पुलिस के वीर शहीदों को नमन किया—जिन्होंने वर्दी को जीवन से ऊपर रखकर संविधान, कानून के शासन और नागरिक-गरिमा की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित किया। आइए, हम सब मिलकर संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करें, कानून का पालन करें और एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण व गरिमामय समाज के निर्माण में सहभागी बनें। जय हिन्द! #RepublicDay #UPPolice
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
55
174
518
17.7K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
आज फिरोजाबाद में “नवीन आदर्श थाना दक्षिण” का लोकार्पण कर अत्यंत प्रसन्नता हुई—यह जन-केन्द्रित सेवा और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर उन्नयन व आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक मजबूत कदम है—बेहतर सिस्टम, बेहतर संसाधन और संवेदनशील नागरिक-सेवा: यही आधुनिक पुलिसिंग है। #UPPolice #SmartPolice
DGP UP tweet media
हिन्दी
50
153
432
16.7K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
Pleased to inaugurate “Naveen Adarsh Thana Dakshin” in Firozabad today—not just a building, but an embodiment of people’s trust and service. With Hon’ble CM UP Shri Yogi Adityanath Ji’s thrust on police infrastructure upgradation & modernisation, we are strengthening systems, resources, and sensitive citizen service—modern policing in action. #UPPolice #SmartPolice
DGP UP tweet media
English
30
125
322
12.8K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
आज पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के समस्त जनपदीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में पुलिस मंथन–2025 के 11 सत्रों के प्रस्तुतीकरणों के समयबद्ध व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जीरो टॉलरेंस के तहत अपराधियों/माफियाओं पर सतत्, परिणामोन्मुख वैधानिक कार्रवाई, मिशन शक्ति केन्द्रों को अधिक संवेदनशील व प्रभावी बनाने, ZFD अभियान को शेष 55 जनपदों में विस्तार कर सड़क दुर्घटना मृत्यु दर घटाने, तथा यक्ष ऐप के प्रशिक्षण व फील्ड-स्तरीय अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
60
153
404
17.4K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
पुलिस लाइन, लखनऊ में लखनऊ कमिश्नरेट के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बड़ा खाना’ में सम्मिलित होकर अत्यंत हर्ष हुआ। यह हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है, जो ‘बल’ को ‘परिवार’ बनाती है—टीम-निर्माण और सौहार्द की सच्ची मिसाल। इस दौरान आरक्षियों/पुलिसकर्मियों—जो पुलिसिंग की रीढ़ हैं—को भोजन परोसना एवं उनसे संवाद करना मेरे लिए आत्मीयता और संतुष्टि का क्षण रहा। #UPPCares #UPPolice
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
38
195
665
25.4K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
Glad to be part of the Bada Khana at Police Lines, Lucknow, during the 6th Foundation Day celebrations of Lucknow Commissionerate—our time-honoured tradition that turns a force into a family. Serving food and sharing conversations with our constables—the backbone of policing—was truly enriching, strengthening camaraderie and team spirit. #UPPCares #UPPolice
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
English
17
151
322
11.7K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
लखनऊ कमिश्नरेट के 6वें स्थापना दिवस पर उपस्थित होकर गौरव का अनुभव किया—माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी की दूरदर्शिता से प्रारम्भ हुई यह व्यवस्था एकीकृत कमान व त्वरित जन-राहत को सशक्त बनाती है। पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं उनकी पूरी टीम को उल्लेखनीय उपलब्धियों हेतु हार्दिक बधाई। आगे भी हमारा संकल्प स्पष्ट है: SMART पुलिसिंग, तकनीकी नवाचार, त्वरित शिकायत निस्तारण, जनविश्वास और अधिक ऊँचे जवाबदेही मानक। #LucknowCommissionerate #UPPolice #SMARTPolicing
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
हिन्दी
27
164
346
13.4K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
Honoured to attend the 6th Foundation Day of Lucknow Commissionerate—a landmark reform initiated under the Hon’ble CM UP’s vision, strengthening unified command and faster citizen relief. I extend my heartiest congratulations to the CP Lucknow and his entire team for their notable achievements on several fronts. Moving ahead, our focus remains: SMART policing, tech-led responsiveness, swift grievance redressal, trust-building and higher accountability. #LucknowCommissionerate #UPPolice #SMARTPolicing
DGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet mediaDGP UP tweet media
English
11
135
254
9.7K
DGP UP
DGP UP@dgpup·
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस 'सेवा, सुरक्षा और स्मार्ट पुलिसिंग' के नए मानक स्थापित कर रही है। नई दिल्ली में आयोजित 105वें स्कॉच समिट में महाकुम्भ-25 के दौरान स्थापित आईसीसीसी और यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर की 'मेटा सुसाइडल अलर्ट' पहल को वर्ष-2025 के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड (गोल्ड) से सम्मानित किया जाना इसी उत्कृष्टता का प्रमाण है। सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन के प्राणों की रक्षा का अनूठा और मानवीय प्रयोग करने वाली विश्व की पहली पुलिस एजेंसी के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने इतिहास रचा है। साथ ही, स्कॉच अवार्ड की दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होने वाला देश का एकमात्र पुलिस बल बनकर यूपी पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेश वासियों और समस्त उत्तर प्रदेश पुलिस कार्मिकों को हार्दिक बधाई!
DGP UP tweet media
हिन्दी
137
174
362
37.9K