BJP Madhya Pradesh
90.2K posts

BJP Madhya Pradesh
@BJP4MP
Official Account of Bharatiya Janata Party, Madhya Pradesh, @BJP4MP
Bhopal, Madhya Pradesh انضم Temmuz 2013
213 يتبع1.3M المتابعون

दिन हो या रात, एक ही प्रण…
24x7 राष्ट्र सेवा में हमारे प्रधानमंत्री जी का हर क्षण।
#ModiMagic
हिन्दी

मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने आज नव वर्ष एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर इंदौर स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर के तालाब में गंगा जल अर्पित कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तृतीय चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 21 करोड़ की लागत से 3 तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री @tulsi_silawat जी, इंदौर सांसद श्री @iShankarLalwani जी एवं महापौर श्री @advpushyamitra जी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



हिन्दी

भाजपा सरकार केवल लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बहनों को कौशल विकास, रोजगार और स्व-रोजगार से भी जोड़ेगी। जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी

हिन्दी

सही कदम पर मोदी सरकार...
वेस्ट एशिया संकट पर मोदी नीति को काँग्रेस सांसद का समर्थन।
#ModiDiplomacy #ModiMagic
#IranUSconflict #PMModi #MiddleEastCrisis
हिन्दी

मोदी सरकार की रणनीति पर विपक्ष का यू-टर्न !
#ModiDiplomacy #ModiMagic
#IranUSconflict #PMModi #MiddleEastCrisis

हिन्दी

भारत की विजय यात्रा: चुनौतियों से आत्मनिर्भरता तक का सफर! 🇮🇳
पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक उथल-पुथल के बीच, भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेशन फर्स्ट की नीति और परिपक्व कूटनीति से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। बिना किसी बाहरी दबाव के अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को सर्वोपरि रखना आज नए भारत की पहचान बन चुका है।
कोविड-19 के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने से लेकर डगमगाती वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच सबसे तेज विकास दर हासिल करने तक, भारत ने हर आपदा को अवसर में बदला है। 💉📈
आज भारत सेमीकंडक्टर मिशन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और G20 की अध्यक्षता के माध्यम से ग्लोबल साउथ की सशक्त आवाज बन चुका है। 🌍
सीमा-पार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति और डिजिटल क्रांति का विस्तार यह स्पष्ट करता है कि 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। 💪
हिन्दी

LIVE : मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी द्वारा गुड़ी पड़वा (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अवसर पर इस्कॉन मंदिर, इंदौर से 'राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान' के तृतीय चरण का शुभारंभ। twitter.com/i/broadcasts/1…
हिन्दी

𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐃𝐚𝐲, 𝐓𝐡𝐚𝐭 𝐘𝐞𝐚𝐫 𝟏𝟗 मार्च
19 मार्च केवल एक तारीख नहीं, लोकतंत्र पर लगे उन घावों की याद है जिन्हें भारत भूल नहीं सकता।
1987 में, करीब 1.5 लाख किसान उचित दाम और बिजली की मांग लेकर सड़कों पर उतरे। वे अपने हक की आवाज़ उठा रहे थे, लेकिन जवाब संवाद से नहीं, बल और बर्बरता से दिया गया, पुलिस फायरिंग में 5 किसान शहीद हुए, 57 घायल हुए और लोकतंत्र एक बार फिर लहूलुहान हुआ।
उसी दौर में पंजाब भी अशांति और हिंसा की आग में झुलस रहा था। चरमपंथ बढ़ रहा था, निर्दोष लोग मारे जा रहे थे। एक भयावह हमले में 25 लोगों की हत्या हुई, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। यह केवल हिंसा नहीं थी, बल्कि चरमराती कानून-व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीर थी। और जब गोलियां नहीं चलीं, तब भी लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रहा। 2009 में मेघालय में बहुमत साबित करने के बावजूद सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
यानी सत्ता बचाने के लिए जनादेश तक को दरकिनार किया गया।
समय बदला, राज्य बदले, चेहरे बदले... लेकिन एक पैटर्न बार-बार सामने आया, जब जनता ने हक मांगा, जवाब में दमन मिला। जब जनादेश ने आवाज़ उठाई, उसे दबाने की कोशिश हुई।
19 मार्च सिर्फ एक तारीख नहीं… यह एक चेतावनी है, एक याद है, और एक ऐसा सच, जिसे भारत को कभी नहीं भूलना चाहिए।

हिन्दी
BJP Madhya Pradesh أُعيد تغريده

आज हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया और दिनचर्या की शुरुआत की।
इस नए वर्ष में हम सभी के संकल्पों की सिद्धि हो, हर आंगन में खुशहाली आए और प्रदेश उन्नति के नए सोपान गढ़े, यही मंगलकामना है।
#हिंदू_नव_वर्ष
#नव_संवत्सर
#गुढीपाडवा
#GudiPadwa


हिन्दी
BJP Madhya Pradesh أُعيد تغريده

समस्त देशवासियों को हिंदू नववर्ष 2083, उगादी, गुड़ी पड़वा सहित देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले नवसंवत्सर के सभी पावन पर्वों की हार्दिक बधाई।
साथ ही, माँ दुर्गा की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नवसंवत्सर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए तथा माँ भगवती की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, शांति एवं समृद्धि का संचार हो और हमारा राष्ट्र नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
हिन्दी





