تغريدة مثبتة

भाई साहब आज तो प्रिंसिपल से पंगा हो गया
हुआ यूं आज 19 मार्च तक हमारी सैलरी नहीं आई है
में सीधी प्रिंसिपल ऑफिस में पहुंच गई और उन्हें अच्छी तरह से सुना दिया अभी तक हमारी सैलरी क्यों नहीं आई आप मैनेजमेंट से बात क्यों नहीं करते हो
अगर हमसे छोटी सी गलती हो जाए तो इतना सुना देते हो और बच्चों के पढ़ाने के अलावा मैडम ये फाइल कंप्लीट करो मैडम पेरेंट्स को कॉल करो मैडम ये करो मैडम वो करो
और सैलरी देने का मन नहीं करता है तुम्हारा प्रिंसिपल ने शांति से सारे बाते सुनी फिर बोला मैडम पहले अपना अकाउंट चेक करो
मैने भी जोश में अपना फोन पे से अपना चेक किया तो सैलरी कल ही आ चुकी थी अब तो में चुप हो गई और हंसने लगी बोली sorry सर मैने चेक नहीं किया था
भाई साहब फिर जो प्रिंसिपल ने मेरी क्लास लगाई पूछो मत और में वहां से चुप निकल ली फिर
सीख— किसी पर अपना गुस्सा उतारने से पहले चेक जरूर कर लेना चाहिए 😂😆

हिन्दी

















