تغريدة مثبتة

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव (23) के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बातें लिखने और पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानपुर और प्रतापगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई गई है ।
फेसबुक यूजर भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव के खिलाफ कानपुर में जबकि शीतला सुजान कवि नाम के व्यक्ति पर प्रतापगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोप है कि इन लोगों ने अदिति यादव के खिलाफ झूठी और मनगढ़ंत टिप्पणियां की AI Generated Photo लगाकर उनके चरित्र को बदनाम करने का प्रयास किया गया जिसकी वजह से उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है।
ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो किसी की बहन बेटी के खिलाफ मनगढ़ंत और भ्रामक जानकारियां फैलाते है।



हिन्दी






















