
गो ब पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के माननीय कुलपति प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व
में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ' ज्ञान दीक्षा-2026' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद (राज्य सभा), ओजस्वी वक्ता एवं प्रख्यात चिंतक तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ सुधांशु त्रिवेदी द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दीक्षा दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं देश हित में मानवीय मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का सुझाव दिया। पंतनगर विश्वविद्यालय को व्यतित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और जीवन मूल्यों को विकसित करने वाला एक सशक्त संस्थान बताया। देश के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विद्यार्थियों से उत्कृष योगदान का आह्वान किया। प्रोफेसर कश्यप ने कहा कि 'ज्ञान दीक्षा' जैसी एक नई पहल विद्यार्थियों में नवीन सोच, प्रेरणा और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगी।




हिन्दी








































































