Arsha Vidya Mandir

1.4K posts

Arsha Vidya Mandir

Arsha Vidya Mandir

@ArshaVidhya

An official tweeter handle of Arsha Vidya Mandir, Rajkot founded by Swami Parmatmananda Saraswati , Senior disciple of Swami Dayananda Sarswati

Rajkot, India Beigetreten Ağustos 2019
1 Folgt299 Follower
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
ज्ञेयः स नित्यसंन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति । निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते ॥ #भगवद्गीता ||५.३ ॥ #ŚhrīKṛiṣhṇa brings out a very subtle and practical truth about #Sanyasa.In #BhagavadGītā Chap-5 #3.He says-Nitya Sannyāsī (constant renunciate) is the one who neither hates nor desires. This means the real mark of renunciation is freedom from Dveṣha (aversion) and freedom from Ākāṅkṣhā/Raga(craving). A person may still be engaged in Karma (action), and yet inwardly live as a #renunciate when the mind is no longer constantly pulled toward Raga(craving) or disturbed by Dwesha (aversion) and their cause(#प्रकृति). It shows that such a #KarmaYogī (one established in the Yoga of attitude in action) should be understood as always a Sannyāsī(renunciate). Because bondage is carried mainly through these inner opposites. When Rāga-Dveṣha (attachment and aversion) begin to fall silent, the person becomes light within and moves toward freedom with less struggle. This verse gives deep insight.Because it tells the seeker that renunciation need not wait for a change of outer life. It begins where the heart becomes less reactive, less demanding, and more available. One gains “inner space” for Vivek/Vairagya and thereby Self Knowledge…!!! #श्रीकृष्ण भगवद्गीता के अध्याय ५ के श्लोक ३ में संन्यास के विषय में एक अत्यन्त सूक्ष्म और व्यावहारिक सत्य प्रकट करते हैं। वे कहते हैं— #नित्यसंन्यासी वह है जो ‘न किसी से द्वेष करता है और न किसी वस्तु की आकांक्षा करता है’। इसका अर्थ है कि वास्तविक संन्यास का चिह्न द्वेष से स्वतंत्रता और आकांक्षा/राग से स्वतंत्रता है। कोई व्यक्ति कर्म में लगा हुआ रहते हुए भी भीतर से संन्यासी के समान जी सकता है, यदि उसका मन निरन्तर राग (लालसा) की ओर खिंचता न रहे और न ही द्वेष तथा उसके कारणों (प्रकृति)से विचलित हो। इससे स्पष्ट होता है कि ऐसा कर्मयोगी— जो कर्म में योग-बुद्धि से स्थित है— वास्तव में सदा संन्यासी ही समझा जाना चाहिए, क्योंकि बन्धन मुख्यतः इन्हीं भीतरी द्वन्द्वों के द्वारा बना रहता है। जब राग-द्वेष (आसक्ति और द्वेष) शान्त होने लगते हैं, तब मनुष्य भीतर से हल्का हो जाता है और कम संघर्ष के साथ स्वतंत्रता/मोक्ष की ओर बढ़ता है। यह श्लोक साधक को बहुत सान्त्वना देता है, क्योंकि यह बताता है कि संन्यास के लिए बाहरी जीवन में परिवर्तन की प्रतीक्षा आवश्यक नहीं है। संन्यास वहीं से आरम्भ हो जाता है जहाँ हृदय कम प्रतिक्रियाशील, कम अपेक्षाशील और अधिक उपलब्ध हो जाता है। तब मनुष्य के भीतर विवेक और वैराग्य के लिए अवकाश बनता है, और उसी के द्वारा,गुरुप्राप्ति से आत्मज्ञान होता है। @AcharyaSabha @AvdheshanandG @alok_bhatt @SureshChavhanke @ShriAdiShankara @EkatmaDham @Kailashkher @UdayMahurkar @MSwamiSGVP @DivineLife @DharmicBharat @Theholisticpsyc @davidfrawleyved @Jaisrigurudev @DrChinmayP @ArshaVidhya @krishnasmessage @GitaManishi @GitaPress @ShefVaidya @ssivaram_21 @VyasKamaleshji @KishoreAsthana @anirbangaguly @mahurkar
1
12
22
1.7K
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
#Kartṛitva (#doership) means the sense centred on I - “I am doer.” It is the inner claim/sense that I initiate, control, and carry out #Karm (action). It sits behind choices, effort, and responsibility, and it often becomes tied to identity and pride. #Bhoktṛitva (enjoyership) is a sense centred on I-“I am the one who experiences and enjoys.” It is the inner claim that I receive results, taste pleasure, suffer pain, and own the outcome of events. It sits behind expectation, disappointment, and the need for self satisfaction. #Kartṛitva (in jņ ) and #bhoktṛitva (enjoyership) move together. When I take myself as the doer,I am also the receiver/enjoyer.When results do not match, the mind strains. It’s ignorance caused identification with Body Mind complex,self ignorance(#अविद्या) that gives birth to these #कर्ता #भोक्ता. When I see these as roles arising in the body mind #upādhi (conditioning), their grip reduces, and life becomes simpler inside-one becomes free. #कर्तृत्व (#doership) का अर्थ है ‘मैं’ केन्द्रित यह भाव — “मैं कर्ता ही हूँ।” यह वह आंतरिक दावा/भाव है कि मैं ही कर्म (कार्य) को आरम्भ करता हूँ, उसे नियंत्रित करता हूँ और उसे पूरा करता हूँ। यह हमारे चुनाव, प्रयास और जिम्मेदारी के पीछे रहता है, और अक्सर हमारी पहचान तथा अहंकार से जुड़ जाता है। #भोक्तृत्व (#enjoyership) ‘मैं’ केन्द्रित यह भाव है — “मैं अनुभव करने वाला और भोगने वाला ही हूँ।” यह वह आंतरिक दावा है कि मैं ही फल प्राप्त करता हूँ, सुख का अनुभव करता हूँ, दुःख सहता हूँ और घटनाओं के परिणामों को अपना मानता हूँ। यह अपेक्षा, निराशा और आत्म-संतोष की आवश्यकता के पीछे कार्य करता है। #कर्तृत्व और #भोक्तृत्व (enjoyership) (ज्ञान के अभाव में) साथ-साथ चलते हैं। जब मैं स्वयं को कर्ता मानता हूँ, तब मैं स्वयं को भोक्ता/फल-प्राप्त करने वाला भी मानता हूँ। जब परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं होते, तब मन में तनाव उत्पन्न होता है। यह शरीर-मन के साथ तादात्म्य-आत्म-अज्ञान (#अविद्या) ही है, जो इन #कर्ता और #भोक्ता भावों को जन्म देता है। जब मैं इन्हें शरीर-मन रूपी #उपाधि (conditioning) में उत्पन्न होने वाली भूमिकाओं के रूप में देखता हूँ, तब इनकी पकड़ ढीली हो जाती है, और भीतर से जीवन सरल हो जाता है — व्यक्ति स्वतंत्र हो जाता है।मुक्त हो जाता है। @AcharyaSabha @AvdheshanandG @alok_bhatt @SureshChavhanke @ShriAdiShankara @EkatmaDham @Kailashkher @UdayMahurkar @MSwamiSGVP @DivineLife @DharmicBharat @Theholisticpsyc @davidfrawleyved @Jaisrigurudev @DrChinmayP @ArshaVidhya #अहंकार #संसार #अविद्या
English
1
5
11
194
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
The word *"Upaniṣad"* etimogically means Knowledge.The body of words,a book is also called Upanishad in secondary sense. The verb Ṣad*has three meanings. “destroying” (नाशनम्) “loosening” (शिथिलिकरणम्)& going/reaching (गमनम्) The prefix *Upa(उप्) means near and prefix नि means near. The word Upanishad(उपनिषद्) if formed, adding these two prefixes and suffixes as per rules of grammar. Thus उपनिषद् means the Knowledge which loosens grip of Samsar(cycle of Birth and date),removes ignorance(knowledge becomes free from doubt & errors),& takes one to Brahman-(leads seeker to discover Self as Brahman). When one listens Upanishad,with proper attitude(Shraddha etc)from a Competent teacher(श्रोत्रिय एवम् ब्रह्मनिष्ठ गुरु) one gains Pramā (knowledge free from doubts and errors) one gains मुक्तिः। One discovers Self to be Limitless (पूर्णः) that settles the issue of bondage.. “उपनिषद्” शब्द का व्युत्पत्तिगत अर्थ है प्रमा/ज्ञान (Knowledge) है। मन्त्रों का समूह जो यह विद्या प्रतिपादित करता है,किसी ग्रन्थ का रूप लेता है, उस ग्रन्थ को भी गौण अर्थ में उपनिषद् कहा जाता है। धातु “षद् (sad)” के तीन अर्थ बताए जाते हैं— 1.नाश करना (नाशनम्) 2.शिथिल करना (शिथिलिकरणम्) 3.जाना या पहुँचना (गमनम्) उपसर्ग “उप” का अर्थ है निकट और उपसर्ग “नि” का अर्थ भी विशेष रूप से निकट होता है। इन दोनों उपसर्गों एवम् अन्य प्रत्यय धातु षद् के साथ जोड़ने से,व्याकरण के नियमों के अनुसार “उपनिषद्” शब्द बनता है। इस प्रकार उपनिषद् का अर्थ है— वह ज्ञान जो संसार (जन्म-मृत्यु के चक्र) की पकड़ को शिथिल करता है, अज्ञान का नाश करता है (जिससे ज्ञान संशय और भ्रम से मुक्त हो जाता है) और साधक को ब्रह्म प्राप्ति होती है— अर्थात् साधक जिज्ञासु अपने ही स्वरूप को ब्रह्म के रूप में जानता है। जब कोई व्यक्ति उचित भाव (श्रद्धा आदि) के साथ किसी समर्थ गुरु (श्रोत्रिय एवं ब्रह्मनिष्ठ गुरु) से उपनिषद् का श्रवण करता है, तब उसे प्रमा— अर्थात् संशय और भ्रम से रहित सत्य ज्ञान— प्राप्त होता है। उस ज्ञान से मुक्ति की प्राप्ति होती है और साधक यह जान लेता है कि उसका वास्तविक स्वरूप पूर्ण, असीम (पूर्णः) है। यही ज्ञान बन्धन की समस्या को समाप्त कर देता है। @AvdheshanandG @ShriAdiShankara @AcharyaSabha @Sadgurudev_Goa @SureshChavhanke @alok_bhatt @MSwamiSGVP @ShefVaidya @VHPDigital @RSSorg @EkatmaDham @Kailashkher @UdayMahurkar @aseemrshukla #उपनिषद् #प्रमा #श्रेात्रिय #ब्रह्मनिष्ठ #ब्रह्मविद्या #मोक्ष #श्रद्घा #साधनचतुष्टय #वेदांत
4
29
112
3.6K
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
*Vākra Kr̥pā-वक्रकृपा* (unexpected grace) refers to grace that arrives in a form you did not ask for, and did not initially welcome. It can come as a delay, a denial, a disruption, or a hard turn in events. In that moment it may feel unpleasant. Later it reveals itself as protection, correction, or a quiet redirection! It is called Vākra Kr̥pā (unexpected grace) because the pathway is not straight in human eyes. The mind expects grace to look soft and comforting. This kind of grace comes through a bend. It mellows down the ego. It exposes blind spots. It pushes the person toward maturity, prayer, and deeper inquiry. When you cannot control outcomes and life still shapes you, that shaping can be received as Īśhvara teaching you through events.Vākra Kr̥pā is later recognition that a difficult turn carried a hidden blessing. #Prayers #Grace #Maturity #Hard_Turns_in_life #Grace वक्र कृपा (अप्रत्याशित अनुग्रह) उस कृपा को कहते हैं जो उस रूप में आती है जिसकी हमने न तो अपेक्षा की होती है और न ही जिसे हम प्रारम्भ में सहज रूप से स्वीकार कर पाते हैं। यह कभी विलम्ब के रूप में, कभी अस्वीकार के रूप में, कभी किसी व्यवधान के रूप में, या जीवन की घटनाओं में किसी कठिन मोड़ के रूप में प्रकट हो सकती है। उस क्षण वह अप्रिय प्रतीत हो सकती है, परन्तु बाद में वही सुरक्षा, सुधार या जीवन की शांत दिशा-परिवर्तन के रूप में प्रकट होती है। इसे वक्र कृपा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि मनुष्य की दृष्टि में इसका मार्ग सीधा नहीं होता। मन चाहता है कि कृपा कोमल और सांत्वना देने वाली हो। परन्तु इस प्रकार की कृपा एक मोड़ के माध्यम से आती है। यह अहंकार को नम्र बनाती है, हमारी अनदेखी कमियों को उजागर करती है और व्यक्ति को परिपक्वता, प्रार्थना तथा गहन आत्मचिन्तन की ओर प्रेरित करती है। जब परिणाम हमारे नियंत्रण में नहीं होते, फिर भी जीवन हमें आकार दे रहा होता है, तब उस प्रक्रिया को इस प्रकार भी देखा जा सकता है कि ईश्वर घटनाओं के माध्यम से हमें शिक्षा दे रहे हैं। वक्र कृपा वह बाद की समझ है कि जीवन के किसी कठिन मोड़ में भी एक छिपा हुआ आशीर्वाद था।#प्रार्थना #कृपा #परिपक्वता #जीवन_के_कठिन_मोड़ #कर्मफलम् #Bhakti @AvdheshanandG @AcharyaSabha @SureshChavhanke @alok_bhatt @manjeetnegilive @EkatmaDham @SuhagAShukla @ShefVaidya @aseemrshukla @ShriAdiShankara
English
5
22
71
4.5K
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
If the Antaḥkaraṇa (inner instrument) is not Shuddha(pure) and ekāgra (one-pointed), then Jñāna (knowledge) does not become steady even after Śhravaṇa (listening). One may listen from a competent Teacher(गुरु) and the meaning may be understood for a moment, yet it does not stay. The mind keeps slipping back into old habits-doubt, distraction, and emotional pull. Though श्रवणम् is means of Knowledge (प्रमाणम्) In the beginning, Śhravaṇa (listening) is like planting the seed. A śhuddha (pure) mind gives the seed a clean soil. An ekāgra (one-pointed) &subtle mind gives it steady sunlight. Then the teaching can take root and become lived clarity. Without that readiness, the teaching remains as information, not as settled understanding. यदि अंतःकरण (भीतरी साधन) शुद्ध (पवित्र) सूक्ष्म और एकाग्र नहीं है, तो श्रवण (सुनना) के बाद भी ज्ञान (समझ) स्थिर नहीं होता।श्रोत्रिय गुरुजी से शब्द सुने जा सकते हैं, और अर्थ कुछ समय के लिए समझ में भी आ सकता है, फिर भी वह टिकता नहीं। मन पुराने स्वभावों में लौट जाता है, जैसे शंका, भटकाव, और भावनात्मक खिंचाव। गुरुमुख से श्रवण (सुनना) बीज बोतने जैसा है। शुद्ध (पवित्र) मन उस बीज के लिए साफ मिट्टी देता है। एकाग्र (एक बिंदु पर टिकने वाला) मन उसे स्थिर धूप देता है। तब शिक्षा जड़ पकड़ती है और जीने योग्य स्पष्टता बनती है। इस तैयारी के बिना शिक्षा सूचना बनकर रह जाती है, स्थिर समझ नहीं बन पाती।@AvdheshanandG @AcharyaSabha @alok_bhatt @SureshChavhanke @manjeetnegilive @EkatmaDham @ShriShankaracharya @davidfrawleyved @Sadgurudev_Goa #Vedanta #आत्मज्ञान #प्रमाण #श्रवण_मनन_निदिध्यासन #ज्ञाननिष्ठा #अन्तःकरणशुद्धि #एकाग्रमनः #संशय #विपरीतभावना #Spirituality
English
2
22
85
4K
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
एक क्षण ऐसा आता है जब आप स्पष्ट रूप से देख लेते हैं कि जो आप प्रतिदिन कर रहे हैं, वह आपको वहाँ नहीं ले जा रहा जहाँ आप वास्तव में पहुँचना चाहते हैं। सभी कर्म आपको सुविधा, प्रतिष्ठा या तात्कालिक राहत दे सकते हैं, किन्तु वे स्थायी पूर्णता नहीं देते-जो आप मूलत: चाहते है। जब यह दृष्टि स्थिर हो जाती है, तब वैराग्य उत्पन्न होता है। यह जबरदस्ती नहीं होता; यह स्वाभाविक रूप से आता है, क्योंकि मन उस वस्तु के पीछे दौड़ना बंद कर देता है जिसे वह पहले ही तुच्छ जान चुका है। मैं संपूर्णता का अनुभव करने के लिए परिणामों पर कम निर्भर रहने लगता हूँ। भय से प्रेरित होकर कम प्रतिक्रिया करता हूँ। मन में अधिक अवकाश उत्पन्न होता है, और भीतर से जीवन अधिक सरल हो जाता है। There comes a moment when you see clearly that what you do each day is not taking you where you truly want to go. The actions may bring comfort, status, or quick relief. Still they do not bring lasting fullness. When this seeing stays steady, vairāgya (dispassion) arises. It is not forced. It comes because the mind stops chasing what it has already discovered as futile. I depend less on outcomes to feel whole. I react less from fear. The mind gets more space, and life becomes simpler inside.@AcharyaSabha @AvdheshanandG @Sadgurudev_Goa @alok_bhatt @manjeetnegilive @SureshChavhanke @SuhagAShukla #Bhagawadgita #Vairagya #Innerspace #वैराग्य #साधना #वेदांत #Objectivity #simpleliving
हिन्दी
2
7
16
893
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
#Sanātana #Dharm is not another #faith to join. It is a search for understanding of truth.#Bhagavad #Gītā gives me an understanding that” l am complete” even when life still looks/appears incomplete. That inner wholeness,that is myself,is #mokṣha (freedom). It is a clarity about who I am and how I stand in the middle of changes/issues. It changes how I relate to my daily struggles.When I label a situation as problem or crisis it carries fear, resistance, and a demand that reality should be different. #Self #Knowledge gives me inner space that reduces every problem and crisis to a situation Then what remains is a situation to be met with steadiness and right understanding. This inner #freedom is the movement toward inner completeness, mokṣha (freedom). सनातन धर्म कोई विशेष मत या #पंथ नहीं है जिसे अपनाया जाए। यह सत्य को समझने की खोज है। #भगवद #गीता मुझे यह समझ देती है कि “मैं पूर्ण हूँ” भले ही जीवन अभी भी अधूरा सा दिखे। वही भीतर की पूर्णता, वही मेरा अपना स्वरूप, मोक्ष (स्वतंत्रता) है। यह स्पष्टता आती है कि मैं कौन हूँ और बदलावों या उलझनों के बीच मैं कैसे खड़ा हूँ। यह मेरी रोज की कठिनाइयों से मेरा रिश्ता बदल देती है। जब मैं किसी स्थिति को समस्या या संकट का नाम देता हूँ, तो उसके साथ डर, विरोध, और यह मांग जुड़ जाती है कि वास्तविकता अलग होनी चाहिए। आत्म-ज्ञान मुझे भीतर एक जगह देता है, जिससे हर समस्या और हर संकट का भार कम हो जाता है, और वह केवल एक स्थिति बनकर रह जाता है। फिर जो बचता है, वह एक ऐसी स्थिति होती है जिसे स्थिरता और सही समझ के साथ सामना करना है। यही भीतर की #स्वतंत्रता भीतर की पूर्णता की ओर गति है, और वही मोक्ष (स्वतंत्रता) है।@AcharyaSabha @AvdheshanandG @Sadgurudev_Goa @alok_bhatt @SureshChavhanke @manjeetnegilive #Self_Knowledge #Bhagawadgita #wisdombites #freedom #problems_freedom #Moksha
English
2
4
15
419
Arsha Vidya Mandir
Arsha Vidya Mandir@ArshaVidhya·
यूनिवर्स क्या है ? क्यों उसको मल्टीवर्स या वैरी वर्स नहीं कहतें? youtube.com/shorts/dEJVDSG…
YouTube video
YouTube
हिन्दी
0
0
0
25
Arsha Vidya Mandir
Arsha Vidya Mandir@ArshaVidhya·
प्रथम दिवस की एक झलक: ओंकारेश्वर महादेव किंप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, आर्ष विद्या मंदिर वडोदरा
MR
0
0
0
21
Arsha Vidya Mandir
Arsha Vidya Mandir@ArshaVidhya·
कुंभाभिषेकम व प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव आर्ष विद्या मंदिर वडोदरा , गुजरात ५ दिसम्बर २०२५
MR
0
0
0
21
Arsha Vidya Mandir
Arsha Vidya Mandir@ArshaVidhya·
परम पूज्य श्री स्वामी परमात्मानन्दजी और स्वामिनी श्री धान्यानंद सरस्वतिजी वडोदरा गुजरात में। आर्ष विद्या मंदिर आश्रम का शुभारम्भ व ओंकारेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक ५ दिसम्बर को कर रहे हैं . यह पवित्र और दिव्य प्रसंग में उपस्थित रहने के किए सादर निमंत्रण.
हिन्दी
0
0
0
14
Arsha Vidya Mandir
Arsha Vidya Mandir@ArshaVidhya·
P.P. Swamiji attended 2nd Intl Summit of world religious leaders in KL; addressed Main Plenary Session saying “Ignorance divides.Ignorance further causes hatred.Often ignorance about one’s own religion and misconceptions about other religion causes hatred & killings”@MWLOrg_en
Arsha Vidya Mandir tweet mediaArsha Vidya Mandir tweet mediaArsha Vidya Mandir tweet mediaArsha Vidya Mandir tweet media
English
0
0
0
43
Arsha Vidya Mandir
Arsha Vidya Mandir@ArshaVidhya·
परम पूज्य स्वामी श्री परमात्मानन्द जी ने ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम में ५० युवाओ के लिए वेदांत शिविर का समापन किया , यह शिविर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित थी @EkatmaDham
हिन्दी
0
0
0
38
Arsha Vidya Mandir retweetet
Swami Paramatmananda Saraswati
Swami Paramatmananda Saraswati@ParmatmanandJi·
“शरीर को रथ की तरह समझिए, जिसमें #इंद्रियाँ घोड़ों की तरह हैं। इन घोड़ों को सही दिशा देने वाली लगाम है हमारा मन, और इन्हें सही रास्ते पर चलाने वाला सारथी है हमारी बुद्धि। यदि हम भोग की दृष्टि से जीवन जीने की सोचें, तो ये घोड़े हमें गलत रास्ते पर ले जाएंगे और हम बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए, हमें अपनी बुद्धि को समझदार सारथी की तरह काम में लाना चाहिए और मन पर कड़ी लगाम रखनी चाहिए। इंद्रियों को ढीला छोड़ने से हम गलत रास्ते पर जा सकते हैं। जीवन का असल उद्देश्य सही मार्ग पर चलना है, और इसके लिए मन और बुद्धि का नियंत्रण जरूरी है।” “Think of the body as a chariot, with the #senses as the horses. The reins that guide these horses are our minds, and the charioteer who drives them on the right path is our intellect. If we think of living life from the perspective of indulgence, these horses will lead us down the wrong path, and we will be ruined. Therefore, we must use our #intellect like a wise charioteer and keep a tight rein on the #mind. Letting the senses run free can lead us down the wrong path. The real purpose of life is to walk the right path, and for this, the control of the mind and intellect is essential.” #spiritualwisdom #lifepurpose #mindandintellect #selfcontrol @alok_bhatt @SureshChavhanke
Swami Paramatmananda Saraswati tweet media
हिन्दी
0
3
10
342