बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में शास्त्री नगर सोसायटी और महाराष्ट्र नगर नं. 1ए, 1बी, 1सी, 1डी को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी और वहां के रहवासियों को एस.आर.ए. परियोजनाओं के माध्यम से 1357 झुग्गीवासियों को अपने हक़ का घर मिलने के अवसर पे वहां के लोगों ने सत्कार समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हमारे निरंतर प्रयास के कारण आखिरकार ये सपना साकार हुआ।
महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के चैरमैन समीर काझी जी से वक्फ अमेंडमेंट बिल के सिलसिले में मुलाकात की और अपना एतराज जताया। महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड से वक्फ अमेंडमेंट बिल की अधिकृत रूप से मुखालफत करने की मांग।
इसके बाद औरंगाबाद में नबील जमा के साथ काविश फाउंडेशन, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स फ़ॉर सिविल सर्विस के ऑफिस में चेयरमैन जनाब शोएब सिद्दीकी जी, डायरेक्टर शीस सिद्दीकी जी और एडवोकेट अजहर जी से मुलाकात भी की।
बीड असेंबली के NCP अध्यक्ष डॉ.योगेश क्षीरसागर और उनकी पत्नी डॉ.सारिका क्षीरसागर और उनके सभी नगरसेवक, कार्यकर्ताओं से केशरबाई सोनार्जीराव क्षीरसागर कॉलेज मे मुलाकात की।
अल्लाह के झिकर और सुलूक के लिये बनाई गई खानखा मे उलेमा इक्राम के साथ मौजुदा हालात और उनका हल कैसे हो इस पर चर्चा करते वक्त जमियत उलेमा हिंद के मौलाना झाकीर, खिडमते खलख के मौलाना अब्दुल बाखी और बीड जिले के मुअझीझ उलेमा इक्राम मौजुद थे।
इसी दौरान बीड जिले में हजरत शहींशा वली / कोचक शाह वली / अबुल फैज रेहमतुल्लाही अलै की दर्गा शरीफ पर झियारत का शरफ हासिल हुवा।
बीड में सायंकाळी दैनिक रिपोर्टर के एडिटर जनाब शैख तय्यब, दैनिक तामिर उर्दू डेली के एडिटर जनाब क़ाज़ी मखदूम और दिव्य वार्ता के एडिटर जनाब अबुबकर चौस से मुलाकात की।
मुलाकात में वसीम बुरहान, फारूक पटेल, नबील जमा और स्थानीय रहिवासी भी शामिल हुए।
बीड के आशीर्वाद लॉनस मे श्री फारूक पटेल जी द्वारा आयोजीत राष्ट्रवादी काँग्रेस अल्पसंख्यक मेळावे को संबोधित किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्रा के कृषी मंत्री श्री धनंजय मुंडे जी के साथ नगर सेवक, जिला परिषद सदस्य, अन्य पदाधिकारी और स्थानिये लोग भी मौजूद थे।