आज हमारी “समृद्धि यात्रा” नालंदा से शुरू होकर पटना तक जाएगी।
हमारे प्रयासों से विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा,
साथ ही जिले में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra
आज हमारी “समृद्धि यात्रा” के अंतर्गत बक्सर को विकास की नई दिशा दी गई है।
इन पहलों से बक्सर में कई विकास योजनाओं की सौगातें दी गई हैं।
हमारा संकल्प है- बक्सर को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना और हर नागरिक के जीवन में बदलाव लाना।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra#JDU#Bihar#NitishKumar
भोजपुर में हर कदम विकास और विश्वास की नई कहानी बयां करता है।
हर पहल का केंद्र केवल योजनाएं नहीं, बल्कि जनता की खुशहाली और जीवन में बदलाव है।
सभी कार्य जनता के हित और कल्याण को केंद्र में रखकर किए जा रहे हैं।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra#JDU#Bihar#NitishKumar
नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन किया। हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि सरकार की हर योजना का लाभ सीधे आप तक पहुँचे। आप सभी के सहयोग से हम मिलकर बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएंगे।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra#JDU#Bihar#NitishKumar
भोजपुर की धरती पर आज आप सबके बीच आकर मुझे हमेशा की तरह सेवा का अवसर मिला।
‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और लाभुकों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव सुने। आरा में कृषि उत्पादन बाजार समिति,
आज समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की और उन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
चौड़ी होती सड़कें, विकसित हो रहा बुनियादी ढांचा और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार- बक्सर निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra
आज ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में बक्सर पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। लाभुकों से संवाद कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया। बक्सर के समग्र विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra#JDU#Bihar#NitishKumar
समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज भोजपुर पहुंचने वाला हूँ।
इस अवसर पर 227 योजनाओं का शिलान्यास एवं 494 योजनाओं का उद्घाटन कर विकास की नई सौगात दूंगा।
इस यात्रा में आप सभी की सहभागिता के साथ हम बिहार को समृद्धि की ओर और तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं।
रोहतास के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 9 महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है।
सड़क, पुल, बाजार और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के माध्यम से जिले की तस्वीर बदलने का संकल्प है।
हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ हर गांव और हर नागरिक तक पहुंचे।
बिहार की समृद्धि के संकल्प के साथ अपनी “समृद्धि यात्रा” के माध्यम से आज 25 मार्च, 2026 को बक्सर और भोजपुर पहुँचूँगा।
इस यात्रा में मैं विकास कार्यों की समीक्षा करूंगा, जनता से संवाद करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि हर योजना का लाभ सीधे लोगों तक पहुँचे।
#समृद्धि_यात्रा
सूर्योपासना का यह महापर्व हमारी आस्था, निष्ठा और आत्मिक शुद्धि का अद्भुत प्रतीक है। माताओं एवं बहनों की अटूट श्रद्धा, तपस्या और समर्पण को मैं नमन करता हूँ।
छठी मईया की असीम कृपा से सभी के जीवन में उजाला और मंगल बना रहे।
जय छठी मईया।
सभी देशवासियों को लोक आस्था के पवित्र महापर्व ‘चैती छठ पूजा’ के पावन अवसर पर ऊषा अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मैं कामना करता हूँ कि भगवान भास्कर की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का प्रकाश फैलता रहे।
आधुनिक बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
दूरदर्शी सोच के साथ हर क्षेत्र में विकास की मजबूत नींव रखी जा रही है।
रोहतास में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति दी गई है।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra#JDU#Bihar#NitishKumar
कैमूर की धरती पर ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और जनता से संवाद किया।
हमारा प्रयास है कि योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करते हुए ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। जनसेवा ही मेरा संकल्प है… और बिहार का विकास ही मेरी प्राथमिकता।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra#JDU#Bihar#NitishKumar
ताकि हर घर तक शुद्ध जल की सुविधा सुनिश्चित हो सके। विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। साथ ही, लाभुकों से संवाद कर योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाने का प्रयास किया।
रोहतास की जनता की सेवा और विकास के संकल्प के साथ आज ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में जिले में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
सोन नदी के जल संसाधनों के बेहतर उपयोग हेतु चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,
कैमूर में समग्र विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता है।
यहाँ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और डिग्री कॉलेज की स्थापना के साथ-साथ मोहनियां बाइपास और नदी लिंक परियोजना जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया है, ताकि कनेक्टिविटी मजबूत हो और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
हमारा प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित हो।
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra#JDU#Bihar#NitishKumar
आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से कैमूरवासियों से संवाद कर विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।
कैमूर जिले के विकास को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में कैमूर आया।
यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली।