Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.)
7.1K posts

Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.)
@ColAjayKothiyal
फौज में रह कर, सरहद पर देश के लिए लड़े। अब लड़ाई है अपने प्रदेश के लिए ।
Uttarakhand Beigetreten Nisan 2021
33 Folgt36.7K Follower

"घनिष्ठता वाली शादी"
गढ़वाली समुदाय छोटा लेकिन आपस में काफी घनिष्ठ होता है। आज ऐसी ही घनिष्ठता वाले शुभ विवाह समारोह में पहुंच कर दूल्हे शुभम कोठियाल एवं दुल्हन सोनल नैथानी को शुभकामनाएं दीं। जहां वर शुभम के पिता कुशल कोठियाल हमारे चाचा हुए वहीं वधू के पिता अनिल नैथानी हमारे मामा हुए।
दोनों परिवारों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
बाबा केदार से नवयुगल के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ!




हिन्दी

आज नागथात, चकराता निवासी श्री इंद्र सिंह नेगी भाई सहाब के साथ प्रतिष्ठित मुंबई कौथिग के आयोजक श्री केशर सिंह बिष्ट जी एवं श्री महेन्द्र सिंह मेहरा जी आगामी 8 मई से 17 मई 2026 तक होने वाले आयोजन का निमंत्रण देने हमारे वसंत विहार स्थित कार्यालय पहुंचे। मुंबई में उत्तराखंड के लोगों की अच्छी संख्या है। केशर सिंह जी और उनकी टीम पिछले कई वर्षों से मुंबई में उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित इस कैथिग आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। इस आयोजन की सफलता का प्रमाण यह है कि आज मुंबई कौथिग वहां रह रहे उत्तराखंडी भाई-बहनों के लिए एक पर्व की तरह है। आज की मुलाकात के दौरान संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ ही प्रवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस स्नेहिल निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं!
जय उत्तराखंड!
जय हिंद!
#Ajaykothiyal
#MumbaiKauthig #UttarakhandCulture #PravasiUttarakhandi #Devbhoomi #UttarakhandMahotsav #CulturalHeritage #UttarakhandInMumbai #Garhwal #Kumaon #UnityInCulture #PahadiPride #Uttarakhandi #CulturalEvent #TraditionAndCulture #CommunityConnect #VasantVihar #Dehradun #UttarakhandDiaries #जयउत्तराखंड #जयहिंद

हिन्दी

आज 11 गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त, बनियावाला, देहरादून निवासी कैप्टन वीरेंद्र सिंह साहब अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रिय बिटिया साक्षी के विवाह की मिठाई देने हमारे कार्यालय पधारे। हमारे लिए यह बेहद खुशी का क्षण रहा। इस स्नेह और अपनत्व के लिए कैप्टन साहब और उनकी धर्मपत्नी जी का हार्दिक धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया साक्षी का वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय और मंगलमय रहे!
#AjayKothiyal
#CaptainVirendraSingh #GarhwalRifles #Dehradun #Baniyawala #ProudMoment #WeddingCelebration #Blessings #HappyMarriedLife #IndianArmyFamily #JaiHind

हिन्दी

मां भारती के लाल, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, हमारी सैन्य विरासत के नायक, विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित वीर शहीद गबर सिंह नेगी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
प्रथम विश्व युद्ध में उनके द्वारा दिखाया गया शौर्य और पराक्रम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। मात्र 20 वर्ष की आयु में शहादत देकर अमर हो गए वीर शहीद गबर सिंह नेगी जी देश के हर सैनिक के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे!
जय हिंद!
ADGPI - Indian Army
#GabbarSinghNegi
#VeerYodha
#IndianArmy
#DevbhoomiUttarakhand
#ShauryaAurBalidan
#VictoriaCross
#ArmyHeroes
#JaiHind
#PrideOfIndia
#MilitaryLegacy

हिन्दी

आज हमारे कार्यालय में हेमवंत सिंह साहब (4 गढ़वाल राइफल्स) और संजय सिंह साहब (7 गढ़वाल राइफल्स, बनियावाला प्रेमनगर) शिष्टाचार भेंट हेतु पधारे। इस दौरान पूर्व सैनिकों के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के लिए दोनों फौजी साथियों का हार्दिक आभार!
जय हिंद!
#AjayKothiyal
#JaiHind #GarhwalRifles #ExServicemen #Veterans #IndianArmy #Dehradun #Premnagar #Uttarakhand #FaujiBrothers #Respect #ServiceToNation #VeerJawan #Unity #ProudMoment

हिन्दी

श्री सिद्धविहार, नेहरू ग्राम, देहरादून में 28 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक युवाओं द्वारा आयोजित होने वाले गढ़वाली द्वार महोत्सव के निमंत्रण हेतु हमारे वसंत विहार कार्यालय में दिव्यांशु नेगी, भूपेंद्र राणा, मनोज कुंवर एवं प्रियांशु गोस्वामी जी और गौरव तोमर पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई और इसके सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा हुई। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। आप सभी का हार्दिक आभार एवं महोत्सव के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं।
#AjayKothiyal
#GarhwaliDwarMahotsav #Dehradun #NehruGram #VasantVihar #Uttarakhand #GarhwaliCulture #YouthInitiative #CulturalEvent #Tradition #Community #Unity #Devbhoomi #PahadiCulture #LocalEvents #SupportLocal

हिन्दी

दलाई लामा जी के आशीर्वाद से ‘पवित्र भूमि तिब्बत’ से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ा रहे, वर्तमान में धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) स्थित 108 Peace Institute से जुड़े श्री येशी दवा से आज यादगार मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे तिब्बती समाज के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। अपने समाज के प्रति उनकी सोच और समर्पण वाकई सराहनीय है। श्री येशी दवा को हार्दिक शुभकामनाएं!

हिन्दी

"कैप्टन पान सिंह नेगी" शौर्य चक्र, सेना मेडल...
राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए कई बार सम्मानित, 10 गढ़वाल राइफल्स के इस जिंदा दिल गढ़वाली योद्धा की वीरता की गाथाएं आजकल देशभक्ति के लिए सबसे चर्चित youtube पॉडकास्ट channel "Monks and Warriors" में गुंजायमान हैं।
श्रीलंका में LTTE लिट्टे से अकेले युद्ध, कश्मीर में आतंकवादी बुरहान वानी के इलाके में नाजाने कितने खूंखार आतंकवादियों का खत्म, गुत्थम गुत्था में अपने से डेढ़ गुने अफगानी को हाथ से मारना, युद्ध में अपने हाथ पांव तुड़वाना, यहां तक कि एक बार तो मृत घोषित होने के कई दिनों बाद वापस जिंदा लौटना, साब इस इंसान ने अपने जीवन में करा है।
आज शाम पान सिंह साहब के उनके जैसे ही जिंदादिल परिवार के साथ बंजारावाला देहरादून स्थित निवास पर...
जय बद्री विशाल!!!
#AjayKothiyal
#NandaDeviMission #MilitaryLife #SecretOperations #IndianArmy #NuclearObservatory #ChinaBorder #NationFirst #ProudSoldier #DefenseForces #VeerJawan #DeshSeva #ClassifiedMission

हिन्दी

'रिवर्स पलायन' : अपनी जड़ों को समर्पित एक पहाड़ी की उम्मीद जगाने वाली पहल!
दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो में सेवा दे चुके, और अब भारत के NSA श्री अजीत डोवल जी के साथ तैनात, हमारे बड़े भाई समान, ग्राम बाजीरा, ब्लॉक जखोली, रुद्रप्रयाग निवासी नेत्र सिंह चौहान भाई साहब ने अपने गांव लौट कर रिवर्स पलायन का प्रेरक संदेश दिया है। जबसे वे वापस लौटे हैं, तब से पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। आज गांव में उनके नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश पूजन कार्यक्रम में पहुंच कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर सभी परिवारजनों, यार दोस्तों और पूर्व सैनिक साथियों से भी आत्मीय मुलाकात हुई।
नेत्र सिंह चौहान भाई साहब द्वारा गांव में घर बनाने का यह कदम 'अपनी जड़ों को समर्पित एक पहाड़ी की उम्मीद जगाने वाली पहल' है। इस पहल के लिए उनका साधुवाद एवं धन्यवाद!
जय हिंद!
#AjayKothiyal
#ReversePalayan #Uttarakhand #Pahad #GharWapsi #Devbhoomi #Rudraprayag #VillageLife #PahadiLife #Inspiration #ProudMoment #PahadiSwabhimaan #BackToRoots




हिन्दी

आज उत्तरकाशी के नगर पालिका अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौहान जी की सुपुत्री त्रिशला के मेहंदी समारोह (होटल कैनवास, जोगीवाला देहरादून) में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पारिवारिक मित्रों और अन्य साथियों से आत्मीय भेंट हुई। त्रिशला बिटिया को सुखद वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं!
#AjayKothiyal #MehndiCeremony #DehradunEvents #WeddingVibes #Blessings #HappyMarriedLife #Uttarakhand




हिन्दी

"Military Legacy" एक अद्भुत परंपरा...
सन 1991 में 2nd लेफ्टिनेंट पियूष खुराना और सन 1992 में और 2nd लेफ्टिनेंट मनीष सक्सेना इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनते हैं। दोनों ही एक जांबाज पलटन "10 गढ़वाल राइफल्स" में शामिल होते हैं। दोनों एक साथ जीवन भर देश के लिए चीन, पाकिस्तान, कारगिल, आतंकवाद आदि के खिलाफ सेवा देते हैं।
आज हरिद्वार में उन्हीं दोनों...ब्रिगेडियर पियूष खुराना, सेना मेडल, के पुत्र शौर्य, और कर्नल मनीष सक्सेना की पुत्री मंदिरा का विवाह सम्पन्न हुआ।
इसे कहते हैं जिंदगी भर के साथी...यह है "Mititary Legacy"!!!
दोनों परिवारों को बहुत बहुत बधाई!!!




हिन्दी

4th गढ़वाल राइफल्स में मेरे साथ सेवा दे चुके पूर्व रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर (RMO) कर्नल अशोक कुमार आज हमारे वसंत विहार स्थित कार्यालय में पधारे। वर्तमान में फरीदाबाद (दिल्ली NCR) में कैंसर विशेषज्ञ (Radiation Oncology) के रूप में सेवा दे रहे अशोक समाज के स्वास्थ्य क्षेत्र में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। समाज सेवा के प्रति अशोक का समर्पण बेहद सराहनीय है। आज उनके साथ बातें करते हुए सैन्यकाल की बहुत सी यादें ताजा हो आईं। बाबा केदार से प्रार्थना है कि अशोक पर अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें!
जय हिंद!
#AjayKothiyal #army #indianarmy #dehradun #uttarakhand

हिन्दी

आज चमोली जिले के पीपलकोटी टंगणी निवासी, 4th गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त कैप्टन श्री हरीश चंद्र सेमवाल साहब के पुत्र नयन सेमवाल जी के मेहंदी समारोह में शामिल होकर परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों से भेंट हुई। यह खुशी का कार्यक्रम कॉलोनी लेन नं. 5, सुनार गाँव, अठूरवाला, देहरादून में आयोजित हुआ। नवयुगल को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं!
#AjayKothiyal
#HappyMoments #Uttarakhand #Dehradun #Chamoli #GarhwalRifles #IndianArmyFamily #Tradition #Culture #ShubhVivah




हिन्दी

आज हमारे कार्यालय में माउंटेन बाइकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों से जुड़े युवा साथी
श्री विजय प्रताप सिंह का आगमन हुआ।
इस अवसर पर एडवेंचर स्पोर्ट्स, पर्यटन, स्वरोजगार एवं युवाओं में साहसिक गतिविधियों के प्रति बढ़ती रुचि जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विजय प्रताप सिंह जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स युवाओं में आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देते हैं। ऐसे विचार-विमर्श युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ साहसिक खेलों एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#AjayKothiyal
#AdventureSports #MountainBiking #YouthEmpowerment #SelfEmployment #TourismDevelopment #FitnessMotivation #AdventureLife #InspiringYouth #SkillDevelopment #ExploreNature #Uttarakhand #Devbhoomi #PositiveDiscussion #Leadership #YoungIndia

हिन्दी

आज चमोली जनपद के दो ऊर्जावान युवा अनिल उनियाल एवं देवकांत देवराड़ी, (पूर्व महासचिव, गढ़वाल विश्वविद्यालय) हमारे कार्यालय में शिष्टाचार भेंट हेतु आये।
इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार के साथ ही विभिन्न समसामाजिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों के साथ ही समाज के प्रति इन दोनों युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय है। दोनों युवा साथियों को शुभकामनाएं!
जय हिंद!

हिन्दी

आज Ambition Institute and Library के फाउंडर भारतेन्दु ध्यानी जी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान शिक्षा एवं रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। भारतेन्दु ध्यानी जी द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन के लिए लाइब्रेरी के जरिए की गई पहल सराहनीय है। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सार्थक सेमवाल, दिव्यांश भट्ट, कार्तिक गुरुंग, तरणजीत सिंह, जया पांचाल, अर्शिया ध्यानी, कुणाल सिंगारी एवं मोहित राजपूत सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी युवा साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
जय हिंद!
#AjayKothiyal
#AmbitionInstitute #LibraryInitiative #YouthEmpowerment #EducationMatters #Employment #Guidance #Inspiration #NewIndia #Dehradun #Uttarakhand #जय_हिंद


हिन्दी

