जुलाई 2022 के सापेक्ष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वितरण की आज अंतिम तिथि है।कार्डधारकों से अपील की जाती है कि अपना राशन नियमानुसार दुकान पर जाकर प्राप्त कर ले।
दिनांक 14 सितम्बर 2022 से 20 सितम्बर 2022 तक जुलाई 2022 के सापेक्ष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत 5 किलोग्राम चावल का वितरण प्रति यूनिट निःशुल्क किया जा रहा है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत माह जुलाई 2022 प्रथम चक्र के वितरण की तिथि 2 सितम्बर से 7 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है।कार्डधारकों से अनुरोध है कि अपना चावल,गेहूं,नमक,तेल,चना,नियमानुसार प्राप्त कर ले।नाफेड वस्तुएं जून 2022 के सापेक्ष हैं।
आज मई 2022 के सापेक्ष किये जा रहे nfsa द्वितीय चक्र के वितरण की अंतिम तिथि है,जो कार्डधारक राशन,खाद्य तेल,चना, नमक,चीनी प्राप्त न किये हो आज जाकर इपोस के माध्यम से अपना राशन व अन्य वस्तुए प्राप्त कर ले।चीनी केवल अंत्योदय राशन कार्ड पर अनुमन्य है।
बेघर,और कूड़ा कचरा उठाने वाले परिवार यदि उनका कोई राशन न बना हो तो उसकी सूचना कोई भी दे सकता है।जांच करा कर पात्रतानुसार उसका राशन कार्ड जारी किया जायेगा।
वितरण की तिथि 12 अप्रैल तक है,किन्तु अभी नमक,चना, तेल तीनो बस्तुएं एक साथ जिले में उपलब्ध न होने के कारण एपोस मशीन में स्टॉक नही आ रहा है।जल्द ही नमक,तेल,चना उपलब्ध होते ही वितरण प्रारम्भ हो जाएगा।