Government of Rajasthan

28.6K posts

Government of Rajasthan banner
Government of Rajasthan

Government of Rajasthan

@RajGovOfficial

Official handle of Government of Rajasthan, राजस्थान सरकार का आधिकारिक अकाउंट

Jaipur, India Beigetreten Ekim 2016
17 Folgt2.6M Follower
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
आस्था और श्रद्धा के महापर्व चेटीचंड की सभी को शुभकामनाएँ। इष्ट देव प्रभु झूलेलाल जी का आशीर्वाद आप पर, सदैव बना रहे और आपका जीवन सफलता की नई ऊँचाइयों को छुए। #ChetiChand #HappyChetiChand
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
0
5
184
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
राजस्थान दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती दिया कुमारी के ब्यावर दौरे ने, विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता एवं आमजन तक अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर ब्यावर जिला पंच गौरव कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जो जिले की उपलब्धियों और संभावनाओं को नई पहचान देगा। @KumariDiya #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
2
7
712
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने सचिवालय में, प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति पर विभागीय अधिकारियों एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में, घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बुकिंग के तीन से चार दिनों के अंदर, घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिल रहा है। प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
2
5
26
1K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने, बारां मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट से जिले व प्रदेश को नई गति मिलेगी। बजट के माध्यम से किसानों को संबल प्रदान करते हुए, समृद्ध बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए गए हैं। @otaramjidewasi #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
4
8
786
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व बारां जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने बारां मे, राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि, विकास के विजन के साथ की गई सभी घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को समय पर मिले। इसके लिए सभी अधिकारी तत्परता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। @otaramjidewasi #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
3
5
819
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
डिजिटल माध्यम से, अजमेर जिले के रूपनगर (रूपनगढ़) में बडोन रोड चौराहा सर्किल पर बड़े गड्ढे के कारण, लगातार हो रहे हादसों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, संबंधित विभाग द्वारा मौका निरीक्षण कर, गड्ढे को भरकर मार्ग की मरम्मत कराई गई तथा सड़क को सुरक्षित बनाया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद, दुर्घटनाओं की संभावना कम हुई और आमजन के लिए, मार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हुआ।
हिन्दी
0
3
4
951
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
#LIVE :- राजस्थान दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, अल्बर्ट हॉल, जयपुर x.com/i/broadcasts/1…
हिन्दी
0
6
10
998
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त ने बताया कि, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन के तहत, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए, वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को, आधिकारिक रूप से अपनाया जाएगा तथा विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अपना लोगो डिजाइन mygov.in पर अपलोड कर सकते हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
3
31
216
13.4K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि नव जीवन की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि, वे अर्जित ज्ञान का उपयोग राष्ट्र और समाज के उत्थान में करें तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर, सतत प्रयास के साथ आगे बढ़ें। @LokBhavanJaipur #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
4
19
1.1K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
राज्य सरकार द्वारा संपर्क पोर्टल पर, आमजन द्वारा दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा असंतुष्ट शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए, विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत विभागों के सचिवगण व सभी जिला कलक्टर असंतुष्ट परिवादों की व्यक्तिगत समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने निर्देश दिए हैं कि, प्रतिदिन कम से कम 10 शिकायतों का सत्यापन तथा प्रत्येक माह 200–250 शिकायतों की समीक्षा कर, समाधान की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। @svoruganti1466 #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
6
5
26
2K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
करणी माता मंदिर जन आस्था का सैलाब नवरात्र के पावन अवसर पर, राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित, करणी माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर चूहों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, इसमें मौजूद हजारों चूहों को सम्मान से 'काबा' कहा जाता है। #ShaktiPeeth
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
19
114
1.2K
12.2K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर राजस्थान दिवस समारोह की साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत, बुधवार सायंकाल अजमेर जिले के पुष्कर स्थित विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर में, जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, भव्य एवं श्रद्धामय महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें जल संसाधन एवं आयोजना मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना कर, ब्रह्मा भगवान की आरती की तथा प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। @SureshRawatIN #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
5
15
1.2K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
राजस्थान दिवस -2026 के अवसर पर, 15 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला में, संरक्षित स्मारक नाहरगढ़ दुर्ग पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर की छात्राओं द्वारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्मारक भ्रमण हेतु आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों द्वारा भी, कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इसके अतिरिक्त नाहरगढ़ दुर्ग प्रशासन द्वारा राजस्थान के निर्माण एवं एकीकरण से संबंधित, विभिन्न चरणों को स्टेण्डी पर प्रदर्शित किया गया एवं इससे संबंधित ऐतिहासिक जानकारी के ब्रोशर वितरित किए गए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
4
14
1.2K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
अजमेर एवं ब्यावर जिले में आगामी गर्मी के सीजन में, पेयजल की कोई कमी नहीं रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने, अजमेर जिला मुख्यालय पर सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर, प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा की तथा इनके पूर्ण होने तक की, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ग्रीष्म ऋतु में प्रत्येक व्यक्ति तक, पेयजल पहुंचाने के लिए संवेदनशील है। @OnlineKanhaiya #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
2
4
19
1.7K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
राजस्थान दिवस, 2026 के उपलक्ष्य में देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने, पाली के सोमनाथ महादेव मंदिर में महाआरती की। उन्होंने मंदिर में महादेव के दर्शन किये और संध्याकालीन आरती की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर, देवस्थान विभाग के प्रदेशभर में स्थित, मंदिरों में महाआरती की जा रही है। @JoraramKumawat #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
4
17
1.2K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 के क्रम में, विभिन्न आरक्षित वर्गों में अपात्र पाए गए, अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 नए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए, पूर्णतः अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को 19 से 23 मार्च 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक, ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण हेतु, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर में उपस्थित होना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूर्णतः प्रोविजनल है और पात्रता शर्तों की पूर्ति नहीं होने पर, किसी भी स्तर पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। इसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
4
26
2.5K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
#Live :- मास्टर प्लान विकसित करने के लिए ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में प्रस्तावित शिविरों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री आवास x.com/i/broadcasts/1…
हिन्दी
1
6
8
1.1K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
आर.ए.एस/आर.टी.एस. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को, घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में, 26 दिसंबर 2025 तथा 18 मार्च 2026 को जारी किए गए, परिणाम में उत्तीर्ण 30 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश, आयोग की वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध हैं | विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक, 19 से 23 मार्च 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात् कोई अवसर देय नहीं होगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
2
5
34
2.9K
Government of Rajasthan
Government of Rajasthan@RajGovOfficial·
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वाइस प्रिंसिपल और अधीक्षक- आईटीआई (कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) भर्ती-2024 के अंतर्गत, पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में शामिल 9 अभ्यर्थियों को, विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने का एक अंतिम मौका दिया है। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) से, विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर, उसकी दो प्रतियों में सभी आवश्यक शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ, 5 दिनों के भीतर आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करवा दें। निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित अभ्यर्थी की पात्रता जांच नहीं हो सकेगी और उनकी अभ्यर्थिता, बिना किसी अग्रिम सूचना के निरस्त कर दी जाएगी। इसके उपरांत इस हेतु अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Government of Rajasthan tweet media
हिन्दी
3
6
60
4K