
आज #CUGL की गैस पाइपलाइन परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
उद्घाटन के दौरान यह उल्लेख किया गया कि इस पहल से आमजन को सुविधाजनक, किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल गैस आपूर्ति उपलब्ध होगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं।




हिन्दी

























































