आज सिक्किम पहुँचने पर प्रख्यात शिक्षाविद और साहित्यकार डॉ मनोज श्रीवास्तव जी का प्यार और सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूँ ।
आप अपने जीवन को हमेशा ख़ुशनुमा बनाए, तभी आपका जीवन उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा ।
Ak-47 राइफ़ल से सारे निशाने साधने के लिए सिर्फ ताकत नहीं, अनुशासन, धैर्य और सही निर्णय की भी आवश्यकता होती है ।
आज Azerbaijan के गबाला सिटी में Ak-47 क्ले शूटिंग के दौरान यही अनुभव मुझे प्राप्त हुआ ।
Good Evening BAKU (अज़रबैजान 🇦🇿)
बाकु अज़रबैजान की राजधानी है, यह कैस्पियन सागर के तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर है। इसके पास में सुरखानी में अग्नि मंदिर है जो अग्निपूजक हिन्दुओं का प्रसिद्ध मंदिर है।
Good Evening पोखरा (नेपाल)
पोखरा की सुंदरता मुझे न केवल शांति प्रदान करती हैं, बल्कि ये मेरी आँखों को भाती है और मेरे जीवन को सकारात्मक उर्जा और रचनात्मक से परिपूर्ण बनाती है ।
🙏जय माता दी 🙏
नेपाल में सभी शक्तिपीठ मंदिरों में मातारानी के चरणों में माथा टेका एवं वहाँ के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा अर्चना किया ।
देश के 51 शक्तिपीठों में से मुख्य रूप से गुह्येश्वरी और गंडकी नेपाल में स्थित सबसे प्रमुख शक्तिपीठ माने जाते हैं ।
🙏जय पशुपतिनाथ 🙏
आज नेपाल की राजधानी काठमांडू में बागमती नदी के तट पर स्थित सबसे पवित्र एवं प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
यह भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है, यह मंदिर अपने पंचमुखी शिवलिंग से प्रसिद्ध है ।
आज नेपाल के मुस्तांग जिले में स्थित पवित्र तीर्थस्थल मुक्तिनाथ धाम में 108 जल धाराओं के बीच स्नान कर के भगवान विष्णु की उपासना की ।🙏
मुक्तिनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक प्राचीन और पवित्र धाम है, यह 108 दिव्य देशों में से एक है ।
सारण के सोनपुर में “धर्म जागरण समन्वय” द्वारा आयोजित कालीघाट में नारायणी महाआरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
इस महाआरती में धर्म जागरण समन्वय के प्रमुख माननीय सूबेदार सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने पर बड़े भाई सम्राट चौधरी जी ने माननीय राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।
आपको हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ ।💐
भागलपुर शहर के डीएन सिंह रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में ब्राइडल कलेक्शन मैथिली आभूषणों का लांचिंग किया गया ।
तनिष्क शोरूम की संचालिका आशा सराफ भाभी को आने वाले अक्षय तृतीया की शुभकामनाएँ दी ।
आज भागलपुर शहर के पटलबाबू रोड स्थित SENCO ज्वेलरी शोरूम के वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।
शोरूम के मालिक संतोष भैया और रेखा भाभी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ !💐
धर्म जागरण समन्वय के द्वारा आयोजित हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा वास्तव में भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख माननीय सूबेदार जी के प्रेरणा से 2012 में प्रारंभ किया गया था !
कटिहार के युवा प्रसिद्ध चित्रकार भाई एकलव्य जी द्वारा मेरी छाया प्रति बनाकर मुझे भेंट की गई ।
सचमुच एकलव्य जी की कला से अपनी ही प्रतिमूर्ति को देखकर अभिभूत हो गया, उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार !