Subhash Barala

19.4K posts

Subhash Barala banner
Subhash Barala

Subhash Barala

@subhashbrala

Member Of Parliament (Rajya Sabha)

Tohana/ Chandigarh Beigetreten Haziran 2013
63 Folgt106.1K Follower
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में #ViksitBharat2047 की ओर बढ़ता भारत एक ओर ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बना है। #IndiaNZFTA केवल एक समझौता नहीं, बल्कि भारतीय निर्यात, उद्योग और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए भारतीय निर्यातकों को बड़े स्तर पर ड्यूटी-फ्री बाजार तक पहुंच मिलेगी, जिससे व्यापार को अभूतपूर्व गति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर यह समझौता संतुलित और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। यह कदम न केवल अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा, बल्कि युवाओं के लिए नए अवसर, उद्योगों के लिए नए द्वार और भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखेगा। #IndiaNZFTA
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
0
4
11
56
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
नेशनल हस्पताल बरवाला व हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन, हिसार के सहयोग से आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर में जरूरतमंद नागरिकों को कृत्रिम अंग वितरित कर उनके जीवन को सहज, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का सौभाग्य मिला। यह सेवा कार्य संवेदनशीलता, समर्पण और मानवता की सच्ची भावना का परिचायक है। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों को नई राह देते हैं, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान भी स्थापित करते हैं। इस सराहनीय आयोजन के लिए नेशनल हॉस्पिटल एवं हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन, हिसार की पूरी टीम का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। उनके अथक प्रयासों से अनेक परिवारों के जीवन में नई आशा का संचार हुआ है। सेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म🙏
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
0
4
11
87
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज नेशनल हॉस्पिटल, ढाणी गारण रोड, बरवाला में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायक ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। उनके विचार सदैव राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं। ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
0
5
11
66
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज नगर पालिका उकलाना में भारतीय जनता पार्टी की चेयरमैन पद की उम्मीदवार श्रीमती निकिता गोयल जी (पुत्रवधु भाजपा वरिष्ठ नेता श्री निवास गोयल जी) के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। जनसमर्थन का अभूतपूर्व उत्साह इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जागरूक जनता विकास, पारदर्शिता और सेवा भाव की राजनीति को चुनने के लिए दृढ़ संकल्पित है। निकिता गोयल जी का समर्पण, कर्मठता और जनसेवा का जज़्बा निश्चित रूप से उकलाना को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। 10 मई 2026 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर विकास की इस यात्रा को और सशक्त बनाएं। #Uklana #BJPHaryana #VoteForDevelopment
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
1
5
7
82
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज ज्योतिपूंज गौशाला टोहाना में आयोजित 'गौशाला चारा अनुदान' वितरण समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा जी के साथ सहभागिता कर टोहाना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं को चेक वितरित किए गए। हरियाणा सरकार गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रदेशभर में गौशालाओं को सशक्त बनाने, उनके संचालन को सुचारू रखने तथा गौवंश के बेहतर पालन-पोषण हेतु निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारीगण, गौशाला समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गौभक्तों की उपस्थिति रही। “जय गौमाता की ” 🙏
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
3
6
14
77
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
जनक-नंदिनी, जगत-जननी माँ सीता जी के पावन प्राकट्य दिवस ‘सीता नवमी’ की सभी प्रदेश एंव देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएँ। माँ जानकी के श्रीचरणों में विनम्र वंदन करते हुए कामना है कि उनकी करुणा और कृपा से प्रत्येक जीवन में शांति, संतुलन और समृद्धि का प्रकाश फैले, तथा समस्त सृष्टि सुख-समृद्धि और सद्भाव से परिपूर्ण हो। #सीता_नवमी #माँ_सीता #माँ_जानकी #जनक_नंदिनी #सनातन_संस्कृति #भारतीय_संस्कृति
Subhash Barala tweet media
हिन्दी
0
5
12
109
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज गाँव दनोदा में संत शिरोमणि भगत धन्ना जाट जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रागनी एवं भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनके उत्साह को साझा किया तथा संत धन्ना भगत जी के सरल जीवन, अटूट आस्था और निष्काम भक्ति से प्रेरणा ग्रहण की। इस पावन अवसर पर सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान श्री रघुबीर नैन जी सहित अनेक गणमान्य हस्तियां एवं भारी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करते हुए समाज में सेवा, समर्पण और एकता के मूल्यों को और अधिक प्रखर बनाते हैं। 🙏
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
1
4
9
86
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों और ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। पंचायती राज हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो गांवों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है। आइए, हम सब मिलकर गांवों के समग्र विकास का संकल्प लें। ग्राम विकास ही राष्ट्र विकास का आधार है। 🇮🇳
Subhash Barala tweet media
हिन्दी
1
4
8
62
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निरंकारी भवन, टोहाना में आयोजित रक्तदान शिविर सेवा, समर्पण और मानवता की जीवंत मिसाल प्रस्तुत करता है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले सभी महानुभाव वास्तव में मानवता के सच्चे सेवक हैं—जो न केवल अनजान जीवन को बचाने का कार्य कर रहे हैं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और परोपकार का प्रेरणादायी संदेश भी दे रहे हैं। रक्तदान महादान है—यह केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन में आशा, ऊर्जा और नया जीवन संचारित करने का माध्यम है। ऐसे पुण्य कार्य समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता की भावना को और अधिक सशक्त बनाते हैं।
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
2
5
11
111
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उनसे संवाद किया। अपनों के बीच बिताया गया हर पल मन को सुकून देने के साथ-साथ नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है।
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
0
4
12
167
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज अपने आवास पर #जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित मुद्दों के त्वरित निवारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की। आप सभी के सुख-दुख में साथ रहना, आपकी हर समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर उसका समाधान करना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है। आपका विश्वास ही मेरी ताकत है और जनसेवा ही मेरा परम धर्म। #जनसेवा #संकल्प #सेवा_ही_धर्म
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
0
6
14
156
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
22 अप्रैल पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर इस कायरतापूर्ण हमले में अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि। शत-शत नमन 🇮🇳
हिन्दी
0
6
8
54
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लिए आतंकवादी जैसे अत्यंत आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करना उनकी पार्टी की निराशा और गिरते राजनीतिक स्तर को दर्शाता है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से साफ है कि पार्टी के पास न तो नीति बची है और न ही नीयत, केवल निराशा और हताशा ही शेष है! जब तर्क समाप्त हो जाते हैं, तब कांग्रेस शालीनता त्यागकर व्यक्तिगत टिप्पणियों एवं ओछी राजनीति पर उतर आती है। अतीत में भी प्रधानमंत्री जी के लिए कांग्रेस द्वारा इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जाता रहा है। आज देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाली राजनीति के साथ खड़ी है, जबकि कांग्रेस नकारात्मकता और स्तरहीन बयानबाज़ी तक सीमित हो चुकी है। खड़गे जी को याद रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री पद का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि राष्ट्र का अपमान है!
हिन्दी
0
6
16
103
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज पावन अवसर पर संत शिरोमणि श्री गुरु भगत धन्ना जाट जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 15वें विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर अपार आत्मिक शांति एवं श्रद्धा का अनुभव प्राप्त हुआ। 🙏 भगत धन्ना जी ने अपने सरल जीवन, अटूट श्रद्धा और निष्कलंक भक्ति से यह संदेश दिया कि सच्चे मन से की गई भक्ति ही ईश्वर तक पहुँचने का सबसे सशक्त मार्ग है। उनकी जीवन गाथा हमें सिखाती है कि निष्कपट भाव, सेवा और समर्पण से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर संत महापुरुष के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया तथा क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भंडारे में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी को भगत धन्ना जी के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सेवा की भावना निरंतर बढ़ती रहे। जय भगत धन्ना जी 🙏
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
2
9
15
161
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
आज अपनों के बीच रहकर उनका कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसेवा ही मेरा संकल्प है और हर नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है। #जनसेवा
Subhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet mediaSubhash Barala tweet media
हिन्दी
3
7
13
103
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
भगवान श्रीकृष्ण के परम उपासक, महान संत, महाकवि सूरदास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन🙏
Subhash Barala tweet media
हिन्दी
1
7
11
62
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन🚩 अद्वैत वेदांत के प्रणेता, भारतीय संस्कृति के महान जागरण पुरुष, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी ने अपने अद्वितीय ज्ञान और तप से सनातन धर्म को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोते हुए सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का अलख जगाया। उनका जीवन हमें राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। #AdiShankaracharya #SanatanSanskriti #Jayanti
Subhash Barala tweet media
हिन्दी
1
7
13
68
Subhash Barala
Subhash Barala@subhashbrala·
भगवान विष्णु के छठे अवतार, धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की रक्षा और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। 🙏 जय श्री परशुराम 🙏
Subhash Barala tweet media
हिन्दी
4
6
11
155