Women & Child Development Department, Haryana retweetet

मेरे स्थानांतरण के मौक़े पर मुझे खुशी है कि कुछ महीनों के दौरान पूरी टीम की कड़ी मेहनत और सहयोग के चलते मैं इस बहुत महत्वपूर्ण विभाग (महिला एवं बाल विकास विभाग) का संचालन करने और कई सारी योजनाओं के कार्यान्वयन में मदद मिली।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग को ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’ के लिए गोल्ड स्कॉच अवार्ड मिला। इन्हीं दिनों हरियाणा कुपोषित परिवारों से सीधे संवाद के लिए टेली कॉलिंग हब के ज़रिए सीधा संवाद करने वाला राज्य बन रहा है। बिना बिजली वाली 12000 आंगनबाड़ी केंद्रों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन कराया
हरियाणा क्रेच पॉलिसी लाने वाला पहला राज्य भी बना। कामकाजी महिलाओं के सम्मान में यह बड़ा कदम था। इसी बीच महिला एवं बाल विकास विभाग और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम WFP के बीच समझौता हुआ जिससे पोषण और लिंग सशक्तिकरण के क्षेत्र में विभाग के काम को मजबूत करने के लिए ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता के हस्तांतरण और आदान-प्रदान की सुविधा मिलेगी।
मैं इस टीम अनुभव और हरियाणा की महिलाओं एवं बच्चों हेतु अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के अनुसार सेवा करने के अवसर के लिए आभारी हूं।
प्रत्येक परिवार को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। @wcdhry
m.punjabkesari.in/chandigarh/new…
हिन्दी































