Paramilitary News(CAPF)🇮🇳

2.2K posts

Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 banner
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳

Paramilitary News(CAPF)🇮🇳

@Paramilitary_in

Paramilitary News एक न्यूज पोर्टल है जो जवानों के बीच एक सकारात्मक पहल करता है जिसमे जवानों को जागरूक करना अहम कार्य होगा। I OPS के लिए संकल्पित🇮🇳🇮🇳

India Se unió Şubat 2025
54 Siguiendo2.2K Seguidores
Tweet fijado
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
युवा आकांक्षाओं का पोषण! एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, @cwacrpf ने #CRPF कर्मियों के बच्चों के करियर की संभावनाओं को सशक्त बनाने के लिए @drishtiias के साथ हाथ मिलाया है। इस #समझौता ज्ञापन पर #CWA के अध्यक्ष और CEC के विशिष्ट सदस्यों के साथ-साथ @drishtiias के एमडी डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। #DrishtiIAS के साथ हुए इस #समझौते के तहत, प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं: • शहीदों और सेवाकाल में शहीद हुए कर्मियों के जीवनसाथी और बच्चों के लिए: सभी ऑनलाइन पाठ्यक्रमों पर 75% और सभी ऑफलाइन पाठ्यक्रमों पर 50% शुल्क छूट। • सेवारत, सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मियों की सभी बालिकाओं के लिए: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों पर 50% और ऑफलाइन पाठ्यक्रमों पर 30% छूट। • अन्य पात्र बच्चों के लिए: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों पर 40% और ऑफलाइन पाठ्यक्रमों पर 25% छूट। #राष्ट्रप्रथम#CWA
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
10
94
1.1K
45.9K
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 retuiteado
H.R.SINGH Ex Additional DG CRPF
प्रेस क्लब चंडीगढ़ में अलायंस एक्स पैरा-मिलिट्री फोर्सिज वैलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 13000 सीएपीएफ कैडर अधिकारियों की पदोन्नति,नेतृत्व व मनोबल को गिराने वाले सीएपीएफ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट 2026 को रद्द करने तथा जवानों की पुरानी पैंशन बहाल करने की मांग की।#CAPF
H.R.SINGH Ex Additional DG CRPF tweet media
हिन्दी
1
36
112
1.7K
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 retuiteado
Ranbir Singh
Ranbir Singh@Ranbir_Crpf·
हां हमने बीड़ा उठाया है कि हर शहर में ढिंढोरा पीटा जाए कि नकली राष्ट्र भक्त कौन है ओर ताउम्र तिरगें की रक्षा करने वाले पैरामिलिट्री जवान कौन? देशवासियों को यह भी बताया जाएगा कि नकली राष्ट्र भक्तों द्वारा संसद में काला कानून पास कर 11 लाख जवानों व कैडर अधिकारियों के प्रमोशन रास्ते बंद कर दिए।
Ranbir Singh tweet media
हिन्दी
6
68
137
1.3K
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA ऑर्डर जारी किया। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है, जो 01.01.26 से लागू होगा। खर्च विभाग ने ऑर्डर जारी किया है। एरियर जनवरी 2026 से देना होगा। #DANews #DAHikeNews #DAHike #DAIncrease #DAUpdate #capf #capfnews #dailynews #CapfDailyNews #paramilitarynews #paramilitarynewshindi #BreakingNews #CapfBreakingNews #CRPFNEWS #BSFNEWS #ITBPNEWS #SSBNEWS #ASSAMRIFLENEWS #CISFNEWS #BREAKINGNEWS
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
0
3
151
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
मामला था शादी और आपराधिक केस की जानकारी छुपाने का। कोर्ट ने साफ कहा सजा का आधार “गलती की गंभीरता” होना चाहिए, ना कि उसके “परिणाम”। इस फैसले से जवान को अब रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिल सकेंगे, जो हटाए जाने पर पूरी तरह खत्म हो जाते। youtu.be/z62Oo91p-U0 #capf #capfnews #dailynews #CapfDailyNews #paramilitarynews #paramilitarynewshindi #BreakingNews #CapfBreakingNews #CRPFNEWS #BSFNEWS #ITBPNEWS #SSBNEWS #ASSAMRIFLENEWS #CISFNEWS #BREAKINGNEWS
YouTube video
YouTube
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
0
1
113
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए डीए (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी की गई है, जिसकी कुल लागत भारत सरकार को लगभग ₹6791 करोड़ प्रति वर्ष आएगी,डीए और डीआर अब 1 जनवरी 2026 से बेसिक पे का 60% हो जाएगा, इसमें 2% की वृद्धि की गई है (58% से बढ़कर 60%) इससे करीब 50 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा, यह एक बहुत बड़ा और लाभकारी निर्णय है। -केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw #CabinetDecisions #DANews #DAHike #DAIncrease
हिन्दी
1
0
4
196
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
DG BSF द्वारा 16/04/26 को नॉर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान ASI/GD जागे राम की असमय मौत पर दुख व्यक्त किया गया। ASI/GD जागे राम को श्रद्धांजलि देने के लिए 17/04/26 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में पूरे फोर्स सम्मान के साथ एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। श्री प्रवीण कुमार, IPS DG BSF, दूसरे सीनियर अधिकारियों और फोर्स के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी। प्रहरी परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। #Bsf #BSFFireNews #BSFBOPNews #capf #capfnews #dailynews #CapfDailyNews #paramilitarynews #paramilitarynewshindi #BreakingNews #CapfBreakingNews #CRPFNEWS #BSFNEWS #ITBPNEWS #SSBNEWS #ASSAMRIFLENEWS #CISFNEWS #BREAKINGNEWS
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
0
0
87
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 retuiteado
Dr Manjeet Singh Patel
Dr Manjeet Singh Patel@ManjeetIMOPS·
पिछले 15 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि जनवरी से बढ़ने वाला महंगाई भत्ता अप्रैल 15 तक घोषित न किया गया हो। आज कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स इस मुद्दे पर भारत सरकार से तत्काल फैसला लेने की अपील करने हेतु देश भर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहा है। संभव है आने वाले कल में दूसरे संगठन भी ऐसा करेंगे। इसलिए माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी से #DA की तत्काल घोषणा के लिए #AINPSEF पुनः अपील करती है। #manjeetSinghPatel
हिन्दी
29
177
517
24K
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
सरकार दिल्ली में पहली बार CAPFs लीडरशिप कॉन्फ्रेंस की योजना बना रही है; PM करेंगे अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) अधिकारियों के लिए पहली लीडरशिप कॉन्फ्रेंस मई में दिल्ली में होने की उम्मीद है। इस बैठक मे सभी रैंक से ऑफिसर्स के साथ जवान को भी शामिल किया जाना चाहिये, और जो भी इस बैठक मे शामिल हो प्रमोशन समस्या के साथ ओल्ड पेंशन के ऊपर जरूर चर्चा करनी चाहिये। #CAPF #OGAS #CAPFPromotion #Ops #OpsForCapf
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
8
13
672
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 retuiteado
Dr Manjeet Singh Patel
Dr Manjeet Singh Patel@ManjeetIMOPS·
हमारी फेडरेशन "ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन" ने #8CPC को अपना मेमोरेंडम कल रात भेज दिया है और डिप्टी सेक्रेटरी साहब से कमीशन के साथ इंटरेक्शन की भी गुजारिश की है। #बोनस #CEA #CL #EL #HPL #TA और #मेडिकल आदि में आमूल चूल रिफॉर्म्स के साथ साथ पहली बार डिजिटल सपोर्ट अलाउंस, फैमिली/पैरेंट केयर लीव, सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन या प्राकृतिक दुर्घटनाओं आदि में #SOL यानी सोशल ऑब्लिगेशन लीव की शुरुआत करने के सुझाव रखे हैं। आज #JCM ने भी अपना मेमोरेंडम जारी कर दिया है। उम्मीद है इस बार पे कमीशन, कर्मचारियों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। #ManjeetSinghPatel
Dr Manjeet Singh Patel tweet media
हिन्दी
20
55
233
14.7K
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
'पिछले दिनों, देश ने नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय पाई है। इस उपलब्धि के लिए मैं सभी संबंधित राज्‍यों के पुलिस बलों और केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों की सराहना करती हूं।" - माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू #CAPF #paramilitarynewshindi #BreakingNews #CapfBreakingNews #paramilitarynews #president #DropadiMurmu
हिन्दी
1
3
4
182
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 retuiteado
Shiva Gopal Mishra
Shiva Gopal Mishra@ShivaGopalMish1·
कॉमरेड्स, आठवें वेतन आयोग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहा हूं। नेशनल काउंसिल (JCM) के सेक्रेटरी के रूप में हमारी ओर से आठवें वेतन आयोग को तय समय सीमा से काफी पहले आज मेमोरेंडम भेज दिया गया है। बढ़ती महंगाई और जीवन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम मांगें रखी गई हैं। इनमें फिटमेंट फैक्टर 3.833 प्रस्तावित किया गया है। इसी के आधार पर न्यूनतम वेतन ₹18000 के स्थान पर अब ₹69,000 करने का और अधिकतम वेतन ₹2,15,000 रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही, फैमिली यूनिट को 5 करने की मांग की गई है। इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में पुरुष और महिला की यूनिट वैल्यू में असमानता को समाप्त करते हुए दोनों को समान रूप से एक-एक यूनिट देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही, माता-पिता को भी फैमिली यूनिट में शामिल करने की मांग की गई है। सालाना वेतन वृद्धि के लिए 6% की मांग भी रखी गई है। अधिकतम कर्मचारियों को अधिक लाभ पहुंचाने के मकसद से पे स्केल में संरचनात्मक बदलाव का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान पे स्केल 2 और 3 को मिलाकर नया पे स्केल 2 बनाया जाए। इसी प्रकार, पे स्केल 4 और 5 को मर्ज कर नया पे स्केल 3 बनाने का सुझाव दिया गया है। वर्तमान पे स्केल 6 को संशोधित कर पे स्केल 4 में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है, जबकि पे स्केल 7 और 8 को मिलाकर नया पे स्केल 5 बनाने की मांग रखी गई है। इसके साथ ही, वर्तमान पे स्केल 9 और 10 को मर्ज कर नया पे स्केल 6 बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। इन बदलावों का मकसद वेतन संरचना को सरल बनाना और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ सुनिश्चित करना है। इनके अलावे महिलाओं औऱ पेंशनभोगियों के हितों का ख्याल रखते हुये भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिये गये हैं। यह सभी प्रस्ताव कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिए गए हैं। #8thpaycommission
हिन्दी
109
282
1.3K
158.9K
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
#BREAKING NC JCM (स्टाफ़ साइड) ने 8वें CPC को अपना 51-पेज का मेमोरेंडम सौंप दिया है 📄 👉 न्यूनतम बेसिक पे ₹69,000 प्रस्तावित है, जिसमें 3.833 का फिटमेंट फ़ैक्टर शामिल है; साथ ही सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने और HRA में 40% (X), 35% (Y), 30% (Z) के संशोधन का प्रस्ताव भी दिया गया है। #8thPayCommission #8thcpc #CapfNews #paramilitarynewshindi #paramilitarynews #NCJCM #8thCpcBasicPay
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
3
5
332
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर आपको हार्दिक हार्दिक बधाई! संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता, दलित उत्थान के अजेय योद्धा को कोटि-कोटि नमन! 🙏🇮🇳 जय भीम! #AmbedkarJayanti #BabasahebAmbedkar #संविधान_निर्माता #आंबेडकर_जयंती2026 #CAPF #paramilitarynewshindi #BreakingNews #CapfBreakingNews
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
0
3
78
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
मनोज सिन्हा ने बताया कि श्री अमरनाथ जी यात्रा 3 जुलाई 2026 को शुरू होगी और रक्षा बंधन, 28 अगस्त 2026 को खत्म होगी। यह कुल 57 दिनों की होगी। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पहली पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून 2026 को होगी। यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से शुरू होगा। यह सुविधा देश भर में जम्मू और कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की 554 ब्रांच में उपलब्ध होगी। Video Source - #PTI #अमरनाथ_यात्रा #amarnathyatra #SANJAY #SANJAY2026 #AmarnathYatra #JammuKashmir
हिन्दी
0
0
2
181
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
📢 महत्वपूर्ण अपडेट – CAPF OPS केस सभी CAPF जवानों को सूचित किया जाता है कि OPS (Old Pension Scheme) केस की अगली सुनवाई अब 08-05-2026 को निर्धारित की गई है। ➡️ कोर्ट ने मामले को अगली तारीख के लिए लिस्ट किया है। ➡️ सभी संबंधित पक्षों को आगे की कार्यवाही के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 💪 यह लड़ाई हमारे हक की है – जुड़े रहें, अपडेट लेते रहें। – ParaMilitary News #OpsNews #OpsForCapf #OPS_लागू_करो #OpsSupremeCourtUpdate #OpsForCapf #OpsIsOurRight
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
2
4
5
198
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
भारत के पैरामिलिट्री स्ट्रक्चर में एक बड़ा बदलाव अब ऑफिशियल हो गया है। द्रौपदी मुर्मू की मंज़ूरी के साथ, नए CAPF कानून का मकसद रिक्रूटमेंट और प्रमोशन को आसान बनाना है, लेकिन इससे IPS के दबदबे को लेकर भी चिंताएं पैदा हुई हैं। #CAPF #OGAS #capfbill_रद्द_करो #OpsNews #Ops
हिन्दी
1
5
23
565
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
#CAPF (सामान्य प्रशासन) विधेयक 2026 को 9 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। यह विधेयक पहले ही संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका था। विधेयक में DIG (IPS) स्तर पर प्रतिनियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है, लेकिन नया कानून लागू होते ही पहली नियुक्ति IPS DIG की कर दी गई है। #CAPF #OGAS #CAPFBill #CapfBill2026
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
5
28
57
3.4K
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
CAPF Bill 2026 सरकार ने Central Armed Police Forces (General Administration) Act, 2026 को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। यह अधिनियम 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। #CapfBill #CapfBill2026 #CAPF #OGAS #CAPFPromotion #paramilitarynewshindi #BreakingNews #CapfBreakingNews
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
3
2
8
525
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
DOPT ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती के मौके पर 14 अप्रैल 2026 को पूरे भारत में सभी सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस में छुट्टी घोषित की है। सभी डिपार्टमेंट को अपने स्टाफ को इस बारे में बताने के लिए कहा गया है। #DOPT #AmbedkarJayanti
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 tweet media
हिन्दी
0
0
1
312
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳
Paramilitary News(CAPF)🇮🇳@Paramilitary_in·
CAPF के मौजूदा और पूर्व जवानों/अफसरों के परिजन गुरुवार को महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचे। उन्होंने CAPF बिल 2026, जिसे पिछले दिनों संसद की मंजूरी मिली है, को काला कानून बताया है।पूर्व अफसरों ने सरकार से इस कानून को वापस लेने और OGAS, OPS लागू करने की मांग की है। #CAPF #capfbill_रद्द_करो #OpsForCapf #Ops
हिन्दी
1
47
91
667