Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार )

45.5K posts

Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) banner
Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार )

Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार )

@SushilModi

Member of Parliament, Rajya Sabha & Former Deputy Chief Minister, Bihar

Patna, Bihar, India Se unió Mayıs 2011
63 Siguiendo2.2M Seguidores
Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार )
पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा । PM को सब कुछ बता दिया है । देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित |
हिन्दी
4.2K
1.8K
17K
1.6M
Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार )
· संजय सिंह को 6 महीने बाद सिर्फ जमानत मिली है, वे दोषमुक्त नहीं हुए हैं · लालू प्रसाद को भी चारा घोटाला में कई बार मिली थी जमानत, सजा से बच नहीं पाए पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार की शराब नीति, भ्रष्टाचार और धन-शोधन मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह को 6 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ जमानत दी है, उन्हें दोषमुक्त नहीं घोषित किया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी करने से सत्य नहीं बदल जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि संजय सिंह की जमानत से ज्यादा उत्साहित होकर विपक्ष इस रुटीन न्यायिक प्रक्रिया को "सत्य की जीत" की तरह प्रचारित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद को भी कई बार जमानत मिली, लेकिन अन्तत: उस चर्चित घोटाला के चार मामलों में उन्हें सजा हुई। लालू प्रसाद सजायाफ्ता होने के कारण मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते। श्री मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य दागी पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के पुष्ट प्रमाण हैं। संजय सिंह के पैसे लेने की कड़ियों (मनी ट्रेल) के संबंध में कोर्ट ने कुछ और जानकारी ईडी से मांगी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के दो मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं। .................................
हिन्दी
33
42
293
39.5K
Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार )
· केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं, फँसाने का आरोप राजनीतिक शिगूफा पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शराब घोटाले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को अदालत से कोई राहत नहीं मिलना और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज देना साबित करता है कि उन्हें फँसाने के राजनीतिक आरोप में कोई दम नहीं। श्री मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और तीन अन्य दागी मंत्रियों के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के इतने पुष्ट प्रमाण हैं कि इनमें से किसी को देश की किसी अदालत से राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह भी जेल में हैं। किसी को जमानत क्यों नहीं मिली? श्री मोदी ने कहा कि पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है और उसके तार आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे ऐसे लोगों के समर्थन में रैली करने वाले दल जनता को गुमराह करने के लिए लोकतंत्र पर खतरा बता रहे हैं। .................................
हिन्दी
10
16
88
14.9K
Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार )
· आपातकाल थोपने और सौ सरकारें बर्खास्त करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र की दुहाई न दे · राजद, सपा सहित इंडी गठबंधन के किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा · सौ-सौ चूहे खाने वाली पार्टियां दिल्ली जाकर हाजी बन रही हैं पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली पर कहा कि यह सौ-सौ चूहे खाकर हज करने वालों का मेला था। जिस कांग्रेस ने 60 साल में 100से अधिक निर्वाचित राज्य सरकारें बर्खास्त कीं और देश पर आपातकाल थोपा, उसके नेता लोकतंत्र बचाने की गुहार लगा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि घोटालों के आरोप में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए दिल्ली सरकार के मंत्री हों या उनके नेता केजरीवाल, किसी को देश की किसी अदालत से राहत नहीं मिली। विपक्ष बताये कि क्या उसे न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी बांड और खाता सीज होने के मामले पर भी दुष्प्रचार कर रही है। वे बतायें कि कांग्रेस को 1600 करोड़ कहाँ से मिले? श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस, राजद, सपा सहित गठबंधन के सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन ये लोकतंत्र बचाने के नाम पर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं। राजद में 26 साल से केवल लालू प्रसाद अध्यक्ष हैं और कांग्रेस गांधी परिवार रबर स्टाम्प-अध्यक्ष से काम चला रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन और इसकी रैली का असली मकसद लोकतंत्र नहीं, परिवारवादी राजनीति का भ्रष्टाचार बचाना है। लोकतंत्र और यह देश तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है। .................................
हिन्दी
4
19
67
9.6K