Tweet fijado

जिलाधिकारी, पटना द्वारा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ गंगा घाटों का स्थल भ्रमण कर चैती छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर मानकों के अनुसार त्रुटिहीन प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर से पटना सिटी तक लगभग 54 गंगा घाटों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से 19 सेक्टर में बाँटकर सेक्टर पदाधिकारियों तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में घाटों का निर्माण, सम्पर्क पथों की सुगमता, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, शौचालय, पेयजल सुविधा, प्रकाश की व्यवस्था इत्यादि कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।
#Festival
#ChaitiChhath
@patna_traffic
@PatnaPolice24x7
@bihar_police
@BiharHomeDept
@UDHDBIHAR
@cityofpatna
@SHSBihar
@BiharHealthDept
@Biharfire112




हिन्दी


































