
दाऊद इब्राहिम कोंकणी मराठी मुस्लिम है. उसके पिता मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल थे.
हमेशा ईमानदारी की रोटी खाई. दाऊद इब्राहिम को गलत रास्ते पर जाने से रोका. बेल्ट से पिटाई तक कि. लेकिन दाऊद नही सुधरा.
दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI से मिलकर मुंबई में सीरियल बम धमाका किया.
सवाल है दाऊद इब्राहिम कोंकण की मिट्टी का आदमी है, ISI से मिलकर बम धमाके में बेगुनाहों को मारने की क्या जरूरत थी. बम धमाके में हिन्दू मुस्लिम ईसाई सभी मारे गए.
दावा किया जाता है दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची शहर में रहता है. यहां भारत आए मुसलमानों को मुहाजिर कहकर अपमानित किया जाता है. अरबी शब्द मुहाजिर का अर्थ है अपना वतन घर बार छोड़कर दूसरी जगह बसने वाला व्यक्ति. दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान का एलीट मुहाजिर है.


हिन्दी



































