Tweet épinglé
Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar)
642 posts

Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar)
@KumarDevendraP1
राज्यसभा सांसद . छत्तीसगढ
लैलूंगा Inscrit le Aralık 2017
160 Abonnements384 Abonnés

राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक आयोजित विशाल महिला आक्रोश रैली में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात रही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के नेतृत्व में प्रदेश भर की माताओं-बहनों ने कांग्रेस के महिला-विरोधी रवैये और नीतियों के खिलाफ अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस के महिला-विरोधी रवैये और उसके निरंतर षड्यंत्रों के खिलाफ यह रैली प्रदेशभर की माताओं-बहनों की एकजुटता का प्रतीक बनी।
इस रैली ने कांग्रेस और विपक्ष को साफ संदेश दिया है कि नारी शक्ति के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। कांग्रेस की महिला-विरोधी मानसिकता और अन्याय का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।
नारी शक्ति का अपमान अब बर्दाश्त नहीं!
@narendramodi
@AmitShah
@NitinNabin
@vishnudsai
@BJP4CGState
हिन्दी

कांग्रेस के महिला विरोधी रवैये और उनके षड्यंत्र के खिलाफ कल इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक आयोजित विशाल महिला आक्रोश रैली में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
प्रदेश के मुखिया माननीय विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए माताओं- बहनों ने कांग्रेस के महिला विरोधी रवैए और नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
महिला आक्रोश रैली के माध्यम से कांग्रेस और विपक्षी दलों को संदेश मिला है कि देश में नारी शक्ति के सम्मान से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की महिलाओं विरोधी नीति और किसी भी प्रकार का अन्याय माफी योग्य नहीं है। इसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा।
#महिला_विरोधी_कांग्रेस #AntiWomenAlliance
#MahilaVirodhiCongress
@narendramodi
@AmitShah
@vishnudsai




हिन्दी
Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar) retweeté

रायपुर स्थित निवास में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
@KumarDevendraP1

हिन्दी
Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar) retweeté

*जय केशला पाट*
लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में विरासतकालीन देव केशला पाट को समर्पित मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण सामाजिक सहयोग से हुआ है। राज्यसभा सांसद कुमार श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर उनके सुपुत्र श्री त्रिशिवम राजे सिंह के करकमलों से जय केशला पाट मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केशला देव से प्रार्थना की, कि यह देवस्थल सभी श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का संचार करता रहे।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु व ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। जय केशला पाट मुख्य प्रवेश द्वार न केवल आदिवासी आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक व धार्मिक पहचान को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
हिन्दी

संसदीय सत्र में हिस्सा लेकर दिल्ली से लौटने के बाद आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान रायगढ़ जिले के विकास मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। @vishnudsai

हिन्दी

जब महिला अधिकारों की बात होगी तो भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे रहकर उनके लिए आवाज़ बुलंद करेगी। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के साथ ही सदन में बीते दिनों लाए गए तीन विधेयकों को समर्थन न देकर विपक्ष ने देश की आधी आबादी हमारी नारी शक्ति को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया। विपक्ष के रवैए पर आक्रोश से भरे केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने इस मौके पर सदन में कहा - "देश की महिलाएँ देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है... जब आप चुनाव में जाओगे, तो मातृशक्ति हिसाब माँगेगी, तब आपको भागने के लिए रास्ता नहीं मिलेगा।"
हिन्दी















