




Anoop Kumar Singh
405 posts

@Anoopkumar_sin
मेरे गुरू का आर्शीवाद, बेहतरीन जिंदगी बसर करे प्राणी मात्र | मेरा विश्वास, मेरा कर्म, मेरा प्रयास, रा धा/ध: स्व आ मी🌹🙏






















आज दैनिक जागरण, दिल्ली संस्करण की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में सहभागिता कर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। राष्ट्र की चेतना, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दैनिक जागरण ने बीते 35 वर्षों में दिल्ली सहित पूरे देश में मीडिया की दुनिया में एक सशक्त, विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है। इस अवसर पर मेरे कैबिनेट सहयोगी श्री आशिष सूद जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही व समारोह में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक श्री संजय गुप्त जी, कार्यकारी संपादक श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी जी से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ। समाचार संपादक श्री महेश शुक्ला जी के साथ दिल्ली से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर और विचारशील संवाद हुआ, जो बेहद सारगर्भित एवं उपयोगी रहा। दिल्ली संस्करण की 35 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर सम्पूर्ण जागरण परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी लेखनी आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र निर्माण की यात्रा में इसी प्रतिबद्धता और प्रखरता से योगदान देती रहे, यही मंगलकामना करती हूँ। @ashishsood_bjp