
BASF
6.1K posts

BASF
@BASFOriginal
This is an official twitter account of Bhim Army Students' Federation (BASF).
New Delhi, India Bergabung Eylül 2019
25 Mengikuti53.3K Pengikut

@BhimArmyChief हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा, 50 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
हिन्दी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हैजरपुर में 23 वर्षीय प्रशांत सैनी के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद, दंडनीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
22 मार्च की रात रिश्तेदारी से घर लौट रहे प्रशांत की एक स्कूटी से हल्की टक्कर हो गई। इंसानियत दिखाते हुए वह मदद करने के लिए रुके, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने उन्हें ही दोषी ठहराते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने साजिशन उन्हें अपने घर ले जाकर खंभे से बांध दिया और इतनी बर्बरता से पीटा कि उनकी पसलियां और कई हड्डियां तक तोड़ दी गईं। यह घटना भीड़तंत्र और अमानवीयता की चरम सीमा है।
उपचार के दौरान मेरठ में 25 मार्च को प्रशांत की मृत्यु हो गई। यह सीधी-सीधी हत्या है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा, 50 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath


हिन्दी
BASF me-retweet

नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद 8 बड़ी रैलियां कर चुके हैं जिसमें लाखों का जनसैलाब उमड़ा
अगर प्रत्येक रैली में औसतन 1.2 लाख लोगों का आंकड़ा भी लिया जाए तो चन्द्रशेखर सीधे तौर पर लगभग 10 लाख लोगों से संपर्क कर चुके हैं
अगर रैली में आया प्रत्येक व्यक्ति सिर्फ अपने परिवार को ही तैयार करे तो सीधे तौर पर औसतन 10लाख×4= 40 लाख वोट तैयार होते हैं जोकि 2022 के आंकड़े के अनुसार कुल पड़े वोट का लगभग 4.4% है
उत्तर प्रदेश में प्रति सीट जीतने के लिए औसतन 1.25 लाख के आसपास ही वोट चाहिए होता है
अतः प्रचार-प्रसार के मामले में चन्द्रशेखर आजाद बाकी नेताओं व पार्टियों से काफी आगे हैं। चुनाव में वक्त है और चन्द्रशेखर आजाद पूरा 2026 जनसंपर्क में ही निकालेंगे....तो चन्द्रशेखर आजाद को हल्के में लेना 2027 में पक्ष और विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा!!


हिन्दी
BASF me-retweet

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं!
पिछले 12 वर्षों में यह बेटियों की सबसे बड़ी सफलता है। इस बार चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 319 (34.22%) बेटियां हैं। विशेषकर, इस वर्ष के टॉप-10 में टॉपर नेहा पांचाल सहित 6 बेटियों का स्थान प्राप्त करना, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। डिप्टी कलेक्टर के 37 में से 21 पदों पर बेटियों का चयन और डिप्टी एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी उनकी मजबूत भागीदारी-न केवल गर्व की बात है, बल्कि क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फूले जी के उस ऐतिहासिक कदम का परिणाम है, जब उन्होंने भारत में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला था।
यह अवसर संविधान निर्माता, शोषितों के मुक्तिदाता, नारी उद्धारक, आधुनिक भारत के शिल्पकार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के उस महान संविधान की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें उन्होंने लिंग, जाति और धर्म के हर भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक राष्ट्र की नींव रखी।
जय भीम! जय फूले!जय संविधान!जय भारत!जय उत्तर प्रदेश!
हिन्दी
BASF me-retweet

*बीजेपी सरकार में पिछड़े वर्ग के नेताओं का सम्मान नहीं:* मंत्री असीम अरुण मामले पर बोले चंद्रशेखर, कहा- रैली की अनुमति देने में देरी की गई
dainik.bhaskar.com/i4vCQFe2T1b
हिन्दी
BASF me-retweet

देश और प्रदेश की राजनीति में युवा नेतृत्व के परिवर्तन की लहर अब बदलाव का संकेत बन चुकी है, और माननीय चन्द्र शेखर आजाद जी @BhimArmyChief युवा हृदय सम्राट के रूप में भविष्य की नई तस्वीर लिख रहे हैं।
- वीरेन्द्र कुमार शिरीष
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)




हिन्दी
BASF me-retweet

माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी ने सदन मे बात रखी।
बॉर्डर पर शहीद हो रहे जवान व गटर मे मरते सफाई कर्मियों को सम्मान मिलना चाहिए।
हाल ही मे नेपाल की नई सरकार ने सदन में दलितों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी कि उनके साथ अन्याय हुआ है।
@BhimArmyChief
@AzadSamajParty
हिन्दी
BASF me-retweet

केतली 🫖 के ठप्पों से जब भर दोगे पेटी !
तो पाँच साल सुरक्षित रहेगी सबकी माँ बहन और बेटी !
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
हिन्दी
BASF me-retweet

लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त कराने के प्रयासों पर नियम 193 के अधीन चर्चा के दौरान अपनी बात रखी।
#budgetsession2026
हिन्दी
BASF me-retweet


यह तस्वीर ऐतिहासिक है।
लखीमपुरखीरी का दिल से आभार 🙏
#ASP_K_Mission2027
#29_मार्च_चलो_लखीमपुरखीरी




हिन्दी
BASF me-retweet

आप सभी साथियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बहुजन महापुरुषों का मिशन अब और अधिक गति से आगे बढ़ेगा और बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।
जय भीम! जय भारत!
जय सम्राट अशोक!
#29_मार्च_चलो_लखीमपुरखीरी #ASP_K_Mission2027




हिन्दी

मीडिया आमंत्रण
#29_मार्च_चलो_लखीमपुरखीरी #ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
🗓 दिनांक: 29 मार्च 2026
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: नसीरूद्दीन बिलोबी मेमोरियल मैदान, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क के सामने, लखीमपुरखीरी, उत्तर प्रदेश

हिन्दी
BASF me-retweet

@BhimArmyChief हम @UPGovt से मांग करते हैं कि-आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, आगजनी से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP
हिन्दी

उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र के ग्राम बंधवा मजरे रेसी में जातंकवादी द्वारा जानवर चराने गए दलित युवक चन्द्रशेखर सरोज से बेवजह गला दबाकर बेरहमी से मारपीट करने और इतना ही नहीं, उसी रात करीब 1:40 बजे पीड़ित परिवार के घर में आग लगाने, जिससे उनका छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
जातंकवादी के हौसले इतने बुलंद थे कि नशे की हालत में आए दिन जान से मारने की धमकी देता था।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह घटना केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि आपके राज में समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि-आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, आगजनी से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP
हिन्दी

@BhimArmyChief @AniketDhanuk_ मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी धर्मों और आस्थाओं के स्थलों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करे तथा उनकी स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा हर हाल में बनाए रखे—लेकिन मौजूदा हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं।
@UPGovt
@CMOfficeUP
हिन्दी

फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत सलीम चिश्ती की दरगाह पर उर्स के दौरान फैली गंदगी का वीडियो केवल गंदगी नहीं, बल्कि गंभीर सरकारी विफलता है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासन में धार्मिक भेदभाव की पराकाष्ठा को उजागर करता है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है कि इतने बड़े और विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर की भी उपेक्षा की जा रही है।
यह स्थिति न केवल प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि क्या कुछ विशेष धार्मिक स्थलों के प्रति जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है। जिस स्थान पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं, वहां इस प्रकार की गंदगी और अव्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी धर्मों और आस्थाओं के स्थलों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करे तथा उनकी स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा हर हाल में बनाए रखे—लेकिन मौजूदा हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं।
@UPGovt
@CMOfficeUP
हिन्दी









