Tweet Disematkan

@dcmandi
(पूर्व शिकायत पर संज्ञान न लेने के संबंध में स्पष्टीकरण)
सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय,
जिला मंडी,
हिमाचल प्रदेश
विषय: दिनांक 24 जून 2025 को प्रेषित शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई न होने के संबंध में कारण बताने एवं शीघ्र कार्रवाई हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैंने दिनांक 24 जून 2025 को ग्राम पंचायत पटड़ीघाट, जिला मंडी से संबंधित एक लिखित शिकायत प्रेषित की थी, जिसकी प्रति आपके कार्यालय को भी भेजी गई थी। उक्त शिकायत में सड़क के पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने, नाली/पुलिया (Drain Culvert) न होने के कारण खेतों में पानी, मलबा व पत्थर जाने तथा भारी कृषि नुकसान का स्पष्ट उल्लेख किया गया था।
दुर्भाग्यवश, अत्यधिक समय व्यतीत हो जाने के बावजूद आज दिनांक तक न तो उक्त शिकायत पर कोई संज्ञान लिया गया है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई, निरीक्षण अथवा सूचना मुझे प्रदान की गई है। इससे यह प्रश्न उत्पन्न होता है कि मेरी शिकायत पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
यह स्थिति अत्यंत गंभीर है। मैं वर्तमान में कार्यवश बाहर निवास कर रहा हूँ तथा गांव में मेरी 76 वर्ष की वृद्ध माता अकेली रहती हैं, जिन्हें इस समस्या के कारण निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति तथा जल निकासी की समस्या के कारण खेतों को लगातार नुकसान हो रहा है।
अतःआपसे विनम्र किन्तु स्पष्ट निवेदन है कि
यह बताया जाए कि मेरी दिनांक 24 जून 2025 की शिकायत पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
शिकायत पत्र👇
Cc
@PMOIndia
@CMOFFICEHP
@SukhuSukhvinder
@jairamthakurbjp

Pushap@Pushap76
एक आम आदमी की आवाज सुनी जाएगी मुझे अभी भी इस बात की उम्मीद है। @dcmandi @CMOFFICEHP @SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @narendramodi @PMOIndia
हिन्दी























