District Magistrate, Vaishali

3.8K posts

District Magistrate, Vaishali banner
District Magistrate, Vaishali

District Magistrate, Vaishali

@dm_vaishali

District Administration, Vaishali

Vaishali, India Bergabung Eylül 2019
81 Mengikuti26.5K Pengikut
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या–07 दिनांक : 19.03.2026 डिजिटल क्रॉप सर्वे में वैशाली का ऐतिहासिक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, 100% उपलब्धि के साथ राज्य में अव्वल जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) कार्य ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही वैशाली जिला राज्य में प्रथम स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अद्यतन प्रगति के अनुसार जिले में चिन्हित सभी प्लॉट्स का सर्वे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ वैशाली राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है, जिसने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को पूर्णता तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सतत निगरानी, समन्वित प्रयास और फील्ड स्तर पर कर्मियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा सर्वे कार्य की लगातार समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उनके मार्गदर्शन में दैनिक मॉनिटरिंग, प्रभावी समन्वय एवं जमीनी स्तर पर सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया गया, जिससे यह लक्ष्य संभव हो सका। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने, सटीक आंकड़ों के संकलन तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। @IPRDBihar @Agribih
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
1
4
189
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -06 दिनांक -19.03.2026 वैशाली में एलपीजी आपूर्ति सामान्य स्थिति की ओर : जिला प्रशासन जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा. प्र.से.) के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता वैशाली श्री संजय कुमार द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर विस्तृत प्रेस वार्ता की गई। वार्ता के दौरान अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। विगत दो-तीन दिनों के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 1,22,032 रिफिल का ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 96,139 रिफिल की आपूर्ति की जा चुकी है। शेष आपूर्ति भी शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दिनों की तुलना में अब रिफिल की मांग में कमी आई है। 12 मार्च 2026 को जहां 22,380 रिफिल का ऑर्डर था, वहीं 19 मार्च 2026 को यह घटकर 14,270 रह गया है, जिसके विरुद्ध रिफिल का डिस्पैच किया जा चुका है। अपर समाहर्ता ने बताया कि वर्तमान में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए भी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। यह भी जानकारी दी कि एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आईओसीएल तीनों कंपनियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा पुनः प्रारंभ कर दी गई है। गैस बुकिंग के लिए निर्धारित नियम के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें। @IPRDBihar
District Magistrate, Vaishali tweet media
NE
0
0
0
54
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -05 दिनांक -19.03.2026 डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर वैशाली में बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दो बाल श्रमिक मुक्त जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को हाजीपुर प्रखंड में सघन छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। यह कार्रवाई श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा गठित धावादल के माध्यम से की गई। जानकारी के अनुसार, गुदरी बाजार स्थित मेसर्स गणपति स्वीट्स कॉर्नर तथा मस्जिद चौक स्थित मेसर्स आँचल वस्त्रालय में कार्यरत एक-एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन बच्चों को नियमानुसार न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जा रही थी। बाल एवं किशोर श्रम (विनियमन एवं उन्मूलन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के तहत दोनों बच्चों को तत्काल प्रभाव से कार्यस्थल से मुक्त कराया गया। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशानुसार दोनों विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, हाजीपुर के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है, जहां उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा अन्य कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वाले नियोजकों पर 20,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना या छह माह तक की सजा अथवा दोनों का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रति बाल श्रमिक 20,000 रुपये बाल श्रमिक पुनर्वास कोष में जमा कराना भी अनिवार्य होगा। न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के तहत भी संबंधित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनर्वास के लिए त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक बच्चे के खाते में 3,000 रुपये की तत्काल सहायता राशि भेजी जाएगी, वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से 25,000 रुपये की राशि उनके नाम से फिक्स डिपॉजिट के रूप में जमा कराई जाएगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। इस अभियान में श्रम अधीक्षक वैशाली श्री शशि कुमार सक्सेना के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @IPRDBihar @LRMWWDBihar
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
0
0
69
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -04 दिनांक -19.03.2026 नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा चलाया जा रहा है लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जिलाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा. प्र.से.) के निर्देशानुसार आज दिनांक 19 मार्च 2026 को नगर परिषद,हाजीपुर के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान गांधी चौक होते हुए राजेन्द्र चौक तक चलाया गया। अभियान का संचालन नगर प्रबंधक डॉ.सूर्य प्रकाश एवं डीपीओ नमामि गंगे मुनेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और जुर्माना अधिरोपित करते हुए सामानों की जप्ती भी की गई। सख्त चेतावनी दी गई कि यदि आगे अतिक्रमण किया गया तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ यह निदेशित किया गया कि बैरिकेटिंग के पास या बाहर रहने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन,वैशाली और नगर परिषद, हाजीपुर का मुख्य उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कर आम जनता को जाम मुक्त माहौल प्रदान करना था। उल्लेखनीय है कि दुकानदारों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है और वह बैरिकेडिंग के अंदर रहकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। वहां के स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद भी किया। अतिक्रमण अभियान शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले चौक चौराहे पर लगातार चलाया जाएगा ताकि शहर निवासियों को अतिक्रमण के कारण होने वाले समस्याओं का सामना न करना पड़े। @IPRDBihar @UDHDBIHAR
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
0
2
122
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -03 दिनांक -19.03.2026 *डीएम वैशाली वर्षा सिंह की सख्ती—गोरौल में अवैध पैथोलॉजी लैब पर औचक छापेमारी, 4 पर कार्रवाई की तैयारी* जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर गोरौल प्रखंड में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजिकल जाँच घरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल जांच के आदेश दिए, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। प्रखंड गोरौल के आम नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सरकारी अस्पताल के आसपास एवं स्थानीय बाजार में कई अवैध जाँच घर संचालित हो रहे हैं, जहां से सही रिपोर्ट नहीं मिल रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम वर्षा सिंह द्वारा जांच समिति गठित की गई। निर्देश के आलोक में 19 मार्च 2026 को गोरौल प्रखंड क्षेत्र में संचालित कुल 5 पैथोलॉजिकल जाँच घरों की औचक जांच की गई। जांच के दौरान लाइफ केयर जाँच घर को छोड़कर शेष चारों लैब—थायरोकयर कलेक्शन सेंटर, मॉर्डन जाँच घर, डॉ. लाल पैथ लैब सह बनारस जाँच घर एवं थायरो केयर सेंटर सह माँ लक्ष्मी जाँच घर—बिहार क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत निबंधित नहीं पाए गए और मानकों के अनुरूप भी नहीं थे। प्रशासन द्वारा इन चारों अवैध जाँच घरों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित जाँच घरों को बंद करते हुए आर्थिक दंड सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आमजनों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @IPRDBihar @BiharHealthDept
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
1
1
181
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -02 दिनांक -19.03.2026 गर्मी से पहले अलर्ट: डीएम वैशाली ने जल संकट से निपटने के लिए की व्यापक तैयारी, 3000 चापाकल की मरम्मत का लक्ष्य आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित जल संकट से निपटने के लिए जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त वैशाली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी अच्छादित टोला को प्राथमिकता के आधार पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्थिति में आमजन को जल संकट का सामना न करना पड़े। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में लगभग 47,000 चापाकल हैं, जिनमें से करीब 3,000 चापाकल मरम्मत योग्य हैं। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा इन सभी खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए 16 मरम्मत वाहनों को सक्रिय कर दिया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर त्वरित मरम्मत कार्य करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदया ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि अच्छादित टोला को नल-जल योजना के माध्यम से जल्द से जल्द आच्छादित किया जाए। साथ ही, विभाग के कनीय अभियंताओं को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्थिति का आकलन करने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रखंड स्तर पर वार रूम की स्थापना करने का निर्देश दिया, जहां से जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की निगरानी एवं त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जल संकट से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करें। साथ ही, नल-जल योजना के अंतर्गत अब तक छूटे हुए सभी घरों को 15 मई तक अनिवार्य रूप से कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी परिवार को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जल संकट से जुड़ी सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। @IPRDBihar @BiharPHED
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
0
1
69
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -01 दिनांक -19.03.2026 वैशाली में शांति समिति की व्यापक बैठक, पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीजे पर सख्ती, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय आगामी ईद, चैती छठ एवं रामनवमी सहित प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित पुष्कर्णी सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आश्वासन दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला, अनुमंडल एवं थाना स्तर पर समुचित समन्वय के साथ पूर्व से की गई तैयारियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश देते हुए डीएम ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर सख्ती से लागू करने को कहा। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने एवं जुलूस मार्गों को बाधारहित बनाए रखने पर जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि जुलूसों में डीजे एवं उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति डीजे बजाने अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उपकरण जब्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 65 डीजे जब्त किए जा चुके हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रामनवमी के अवसर पर अब तक 33 जुलूसों को लाइसेंस प्रदान किया गया है। सभी आयोजकों को आवश्यक अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रत्येक जुलूस में निर्धारित संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख जुलूसों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं अनिवार्य वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सादे वेश में पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। ईद के अवसर पर मस्जिदों एवं भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं चैती छठ को लेकर घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर कृत्रिम तालाबों का निर्माण भी कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि तीनों अनुमंडलों में करीब 2500 लोगों पर बाउंड डाउन की कार्रवाई की गई है, जिनमें 160 व्यक्ति सांप्रदायिक मामलों से जुड़े रहे हैं। साथ ही अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिला, अनुमंडल एवं थाना स्तर पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेंगे तथा लगातार पेट्रोलिंग एवं फ्लैग मार्च किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी हाजीपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों से दूर रहें तथा वैशाली की गंगा-जमुनी परंपरा को कायम रखते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। @IPRDBihar @BiharHomeDept
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
1
1
56
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 06 दिनांक – 18.03.2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जीवन प्रमाणीकरण हेतु प्रखंडों में विशेष शिविर का तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त शिविरों के माध्यम से पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पात्र लाभार्थियों को पेंशन की राशि का भुगतान निर्बाध एवं नियमित रूप से होता रहे। आज आयोजित शिविरों में कुल 930 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। शिविरों में लाभार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं, जिससे प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया जा सका। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी प्रखंडों में यह विशेष अभियान दिनांक 31 मार्च 2026 तक सतत रूप से संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना है। जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा शिविरों में अधिकतम लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए शेष पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। @IPRDBihar @DoSWBihar
District Magistrate, Vaishali tweet media
NE
0
0
2
129
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -05 दिनांक – 18.03.2026 जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह(भा.प्र. से.)के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को नगर परिषद, हाजीपुर एवं ट्रैफिक टीम के संयुक्त तत्वावधान में शहर के उमेश सिनेमा रोड एवं कचहरी रोड में विशेष अतिक्रमण विरोधी एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस क्रम में अतिक्रमित सामग्री को जब्त किया गया तथा संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विदित हो कि जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर 17 मार्च 2026 के संध्या में डीपीओ, नमामि गंगे, वैशाली द्वारा संबंधित दुकानदारों को समझाया गया था, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप आज अधिकांश दुकानदार निर्धारित सीमा के भीतर रहकर अपना व्यवसाय करते पाए गए। तथापि, जिन दुकानदारों द्वारा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया, उनके विरुद्ध नगर परिषद, हाजीपुर द्वारा 2000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त, ट्रैफिक टीम द्वारा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कुल 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व डीपीओ, नमामि गंगे, वैशाली श्री मुनेश कुमार एवं नगर प्रबंधक, नगर परिषद, हाजीपुर डॉ. सूर्य प्रकाश द्वारा किया गया। साथ ही, संबंधित सड़कों के सभी दुकानदारों को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में नोटिस तामिल कराया गया। जिला पदाधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शहर में सुगम यातायात एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा अतिक्रमण के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। @IPRDBihar @UDHDBIHAR
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
0
2
166
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 04 दिनांक – 18.03.2026 वैशाली महोत्सव-2026 की तैयारी प्रारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा वैशाली महोत्सव-2026 के सफल आयोजन हेतु तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। जैन पंचांग के अनुसार महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस वर्ष दिनांक 31.03.2026 से 02.04.2026 तक तीन दिवसीय रूप में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह पूर्व निर्धारित स्थल आम्रपाली होटल परिसर के समीप आयोजित होगा। संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, वैशाली एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी पर्यटन द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोत्सव से पूर्व अभिषेक पुष्करणी की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गणमान्य अतिथियों के स्वागत, कलाकारों एवं आगंतुकों के आवासन, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महोत्सव में स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा कृषि मेला का भी आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। @IPRDBihar @ArtCultureBihar
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
1
1
4
152
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -03 दिनांक: 18.03.2026 जिला गंगा समिति, वैशाली की बैठक संपन्न — गंगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीवरेज परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए डीएम वैशाली का निर्देश जिला गंगा समिति, वैशाली की बैठक आज जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह(भा. प्र.. से.)की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देशों की बिंदुवार एवं गहन समीक्षा की गई तथा उनके अनुपालन की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि( 16 मार्च से 31 मार्च 2026) तक आयोजित होने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़ा को जिला स्तर पर व्यापक एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नगर निकायों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किए जाएं। साथ ही सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय समाचार पत्रों एवं अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की सहभागिता बढ़े। मोक्ष धाम निर्माण के संबंध में समीक्षा के दौरान भूमि प्रस्ताव उपलब्ध नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर भूमि प्रस्ताव हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे निर्माण कार्य में विलंब न हो। हाजीपुर शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा अवगत कराया गया कि 30 मई 2026 तक IPS-1 एवं IPS-3 को चालू किया जाएगा। इस पर जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए मई के प्रथम सप्ताह तक ही इन इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से चालू करना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि कार्यालय को निर्देशित किया गया कि शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई से अधोहस्ताक्षरी को अविलंब अवगत कराना सुनिश्चित करें। सुल्तानपुर आर्द्रभूमि (Wetland) के संरक्षण एवं प्रबंधन के संदर्भ में वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अब तक की गई कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराएं। हाजीपुर शहर में नदी घाट विकास (RFD) योजना के अंतर्गत प्राक्कलन तैयार करने हेतु स्थलीय निरीक्षण के संबंध में उप परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया जाएगा। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि को ही निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना में अनावश्यक विलंब न हो। बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के संबंध में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन स्वास्थ्य विभाग, नगर निकायों तथा डीपीओ, नमामि गंगे द्वारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखा जा सके। बैठक में नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, वैशाली सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, हाजीपुर सुशील कुमार, डीपीओ नमामि गंगे, वैशाली मुनेश कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद महनार,महुआ ,नगर पंचायत पातेपुर,गोरौल,जंदाहा , उप परियोजना निदेशक बुडको,सहित जिला गंगा समिति, वैशाली के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि गंगा तटों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए। @IPRDBihar @UDHDBIHAR @cleanganganmcg
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
1
3
216
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -02 दिनांक -18.03.2026 वैशाली में सहकारी बैंक परिसमापन को लेकर सख्त पहल, जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने खुद संभाली जिम्मेदारी वैशाली जिले में वित्तीय पारदर्शिता और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। 17 मार्च 2026 को उन्होंने वैशाली शहरी विकास को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हाजीपुर के परिसमापक (Liquidator) पद का स्वयं प्रभार ग्रहण कर लिया है, जिससे पूरे परिसमापन प्रक्रिया की निगरानी अब सीधे उनके नेतृत्व में होगी। जिलाधिकारी सह-परिसमापक के रूप में श्रीमती वर्षा सिंह अब बैंक से जुड़े सभी प्रशासनिक, वित्तीय एवं विधिक कार्यों का संचालन करेंगी। इस निर्णय से लंबे समय से लंबित परिसमापन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर इसे एक सख्त और जवाबदेह पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। इस संबंध में श्रीमती वर्षा सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैंक के जमाकर्ताओं के हितों की हर हाल में रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जमाकर्ताओं की राशि की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, बैंक के बकाया ऋणों की वसूली के लिए त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में इन्वेंट्री की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रशासन अब बैंक की परिसंपत्तियों, देनदारियों और खातों का विस्तृत मूल्यांकन करेगा, ताकि भुगतान प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित किया जा सके। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के इस सीधे हस्तक्षेप से यह स्पष्ट संकेत गया है कि जिला प्रशासन आम लोगों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। इस पहल से जमाकर्ताओं के बीच भरोसा बढ़ा है और उम्मीद की जा रही है कि परिसमापन प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। @IPRDBihar
District Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
2
3
4
197
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 01 दिनांक: 18.03.2026 जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 मार्च 2026 को अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार द्वारा एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में अपर समाहर्ता ने बताया कि वैशाली जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है और मांग के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। गैस आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर जो खबरें चलाई जा रही हैं, उनमें से कई भ्रामक हैं। उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों (आईओसीएल, बीपीसीएल आदि) द्वारा नियमित रूप से होम डिलीवरी की जा रही है। सामान्य तौर पर शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर गैस की आपूर्ति की जाती है। बढ़ी हुई मांग को देखते हुए आपूर्ति बढ़ाने के लिए भी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अचानक मांग बढ़ने से कुछ स्थानों पर थोड़ी समस्या हुई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य की जा रही है। जिला प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है और जहां भी समस्या है, उसका समाधान किया जा रहा है। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से उन्होंने अनुरोध किया कि किसी प्रकार की भ्रामक बिना पुष्टि के खबर चलाने से लोगों में भ्रम फैलता है। हाल की एक घटना के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया कि उसका गैस आपूर्ति से कोई संबंध नहीं है, बल्कि वह आपसी विवाद का मामला था। इसे गैस से जोड़कर चलाना सही नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। आम लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी पर ही विश्वास करें। @IPRDBihar
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
0
0
149
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 05 दिनांक – 17.03.2026 वैशाली में मध्यमा परीक्षा 2026 का दूसरा दिन शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा-2026 के अंतर्गत वैशाली जिले में आज दिनांक 17 मार्च 2026 को द्वितीय दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा हाजीपुर स्थित जी.ए. इंटर हाई स्कूल, परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 415परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें से 386 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।द्वितीय पाली में भी कुल 415परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें से386परीक्षार्थी उपस्थित थे जिनमे से तथा 29परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार आज आयोजित दोनों पालियों में कुल 830 परीक्षार्थियों में से 772 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि कुल 58परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया तथा कदाचार कराने के आरोप में किसी अभिभावक की गिरफ्तारी नहीं हुई। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शेष दिनों में भी परीक्षा के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। @IPRDBihar @BiharEducation_
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
1
0
3
183
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 04 दिनांक – 17.03.2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जीवन प्रमाणीकरण हेतु प्रखंडों में विशेष शिविर का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 मार्च 2026 को शिविर के द्वितीय दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त शिविरों के माध्यम से पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पात्र लाभार्थियों को पेंशन की राशि का भुगतान निर्बाध एवं नियमित रूप से होता रहे। आज आयोजित शिविरों में कुल 876 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। शिविरों में लाभार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं, जिससे प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया जा सका। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी प्रखंडों में यह विशेष अभियान दिनांक 31 मार्च 2026 तक सतत रूप से संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना है। जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा शिविरों में अधिकतम लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए शेष पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। @IPRDBihar @DoSWBihar
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
NE
2
0
1
167
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 03 दिनांक – 17.03.2026 जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज दिनांक 17 मार्च 2026 को जिला परिषद सभागार, हाजीपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी 16 प्रखंडों एवं 7 नगर निकायों के चार्ज जनगणना अधिकारी, अपर चार्ज जनगणना अधिकारी, सहायक जनगणना अधिकारी तथा तकनीकी सहायकों के लिए आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दिनांक 12 मार्च से 17 मार्च 2026 तक दो चरणों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान Census Management and Monitoring System (CMMS) के संचालन, टेस्ट पोर्टल पर यूजर आईडी निर्माण तथा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं पर व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मकान सूचीकरण, ब्लॉक गठन, मैपिंग, चौहद्दी निर्धारण, सर्कल गठन, नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र डाउनलोड की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री लोकनाथ भारती, सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय, पटना एवं सुश्री आयुषी सिंह, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 द्वारा प्रतिभागियों को HLO मोबाइल ऐप के उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कार्य निष्पादन के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक Do’s and Don’ts से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण सत्र में चार्ज रजिस्टर संधारण, परिवार विवरण संकलन, जनगणना प्रपत्रों के प्रबंधन एवं डिजिटल डेटा प्रविष्टि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के सफल संचालन हेतु उप विकास आयुक्त, वैशाली को वरीय पदाधिकारी तथा निदेशक, डीआरडीए, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी एवं आईटी प्रबंधक को नोडल पदाधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा “जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जो नीति निर्माण एवं विकास योजनाओं के आधार को सुदृढ़ करता है। सभी अधिकारी एवं कर्मी प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का समुचित उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना 2027 का प्रथम चरण जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।” उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियों को पूर्ण करें। @IPRDBihar @BiharRevenue @BiharPlanning
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
NE
0
0
1
155
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -02 दिनांक: 17. 03.2026 आज दिनांक 17 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, वैशाली श्री संजय कुमार द्वारा एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई। अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा सामान्य परिस्थितियों में होने वाली दैनिक आपूर्ति के अनुरूप ही गैस की सप्लाई की जा रही है। हाल के दिनों में उपभोक्ताओं की मांग में कुछ वृद्धि हुई है, जिसके मद्देनज़र चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति को और बढ़ाया जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि एलपीजी का बुकिंग सिस्टम सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों तथा शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के उपरांत ही अगली बुकिंग की जा सकती है। कई उपभोक्ताओं के बीच यह भ्रम की स्थिति बन रही है कि उनका नंबर नहीं लग रहा है, जबकि कई मामलों में निर्धारित अवधि पूरी नहीं होने के कारण बुकिंग संभव नहीं हो पाती है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित समय के बाद बुकिंग कर अपनी बारी का इंतजार करें, होम डिलीवरी के माध्यम से उन्हें गैस सिलेंडर अवश्य उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में HPCL द्वारा होम डिलीवरी प्रारंभ कर दी गई है, जबकि BPCL द्वारा आंशिक रूप से होम डिलीवरी की जा रही है। वहीं IOCL द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है तथा शीघ्र ही शहरी क्षेत्रों में भी इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई न हो। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को तैनात किया गया है, जो आम लोगों को सही जानकारी देकर किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति को दूर कर रहे हैं। @IPRDBihar
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
NE
0
0
2
216
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -01 दिनांक: 17.03.2026 मॉनसून पूर्व तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र. से) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, हाजीपुर में आगामी मॉनसून के मद्देनजर हाजीपुर शहर में नाला उड़ाही, सड़क निर्माण एवं नल-जल योजनाओं की प्रगति को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक, हाजीपुर श्री अवधेश सिंह एवं सभापति, नगर परिषद हाजीपुर श्रीमती संगीता कुमारी,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मॉनसून से पूर्व शहर में जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने विशेष रूप से हाजीपुर नगर क्षेत्र के 32 प्रमुख नालों सहित कुल 411 नालों की शत-प्रतिशत गाद-मुक्त उड़ाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन के आधार पर की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के संदर्भ में जिला पदाधिकारी ने डॉकबंगला रोड सहित शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि एवं सड़कों पर से अतिक्रमण हटाते हुए सुव्यवस्थित तरीके से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाए, जिससे शहर की स्वच्छता, सुगमता एवं सौंदर्य में वृद्धि हो सके। बैठक में शहर के प्रमुख घाटों के विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने कौनहारा घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण घाटों के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु विस्तृत परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अंतर्गत नदी घाटों का विकास, पाथवे निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया गया। नल-जल योजना की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाएं पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें तथा कहीं भी जलापूर्ति बाधित न हो। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि खराब पड़े नल-जल योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मॉनसून पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि नागरिकों को जल-जमाव एवं अन्य समस्याओं से राहत मिल सके तथा हाजीपुर शहर को स्वच्छ, सुगम एवं विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके। @IPRDBihar @UDHDBIHAR
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
0
4
209
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या–08 दिनांक : 16.03.2026 डिजिटल क्रॉप सर्वे में वैशाली का रिकॉर्ड बरकरार, 99.39% सर्वे के साथ राज्य में प्रथम स्थान जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार वैशाली जिला 99.39 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण कर राज्य में प्रथम स्थान पर कायम है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5,98,372 प्लॉट्स चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 5,31,540 प्लॉट्स का सर्वे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रकार जिले में 99.39 प्रतिशत सर्वे कार्य संपन्न हो चुका है, जो राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक है। शेष बचे प्लॉट्स का सर्वे जारी है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं फील्ड कर्मियों को समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य को गति देने के लिए दैनिक मॉनिटरिंग, समन्वय और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता, सटीक आंकड़ों के संकलन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे फसल संबंधी वास्तविक आंकड़े उपलब्ध होंगे, जिसके आधार पर किसानों के लिए योजनाओं का बेहतर नियोजन एवं लाभ का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और सर्वे कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष बचे प्लॉट्स का सर्वे भी शीघ्र पूर्ण कर लक्ष्य को समय पर हासिल करे। @IPRDBihar @BiharRevenue @Agribih
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
2
3
7
160
District Magistrate, Vaishali
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली प्रेस विज्ञप्ति संख्या -07 दिनांक – 16.03.2026 जिले में गैस की उपलब्धता की स्थिति सामान्य, घबराने की आवश्यकता नहीं – जिलाधिकारी जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी घबराने की स्थिति नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में 25 दिन और शहरी क्षेत्र में 45 दिन की बुकिंग अवधि अभी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंसियों में तकनीकी कारणों से बुकिंग की समस्या आई थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है तथा उपभोक्ताओं को पुनः एसएमएस प्राप्त होने लगे हैं। जिन एजेंसियों में अभी होम डिलीवरी की सुविधा पूर्ण रूप से प्रारंभ नहीं हुई है, वहां भी अगले 48 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता में अंतर होने की स्थिति में उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए सैम एजेंसी ट्रांसफर की व्यवस्था भी लागू की गई है, ताकि एक एजेंसी में कमी होने पर दूसरी एजेंसी से आपूर्ति समायोजित की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि वैशाली जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की दैनिक रूप से लगभग 15,000 सिलेंडरों की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्तमान में आवश्यक सेवाओं—जैसे अस्पताल, हॉस्टल तथा शैक्षणिक संस्थानों—को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपलब्धता के अनुसार जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर्याप्त है। जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों के बीच सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से अगले एक सप्ताह तक समय समय पर मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी स्टॉक, मांग और आपूर्ति की अद्यतन जानकारी साझा करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है और उसके दूरभाष नंबर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। नागरिक कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका त्वरित समाधान किया जा रहा है। सभी से अपील की जाती है कि अफवाहों से बचें। और पैनिक होकर गैस एजेंसी outlet/गोडाउन जाकर कतार ना लगाएं. अपनी बारी का संयम से इंतजार करें। आपके घर तक गैस cylinder की delivery करायी जायेगी। किसी प्रकार की जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाहि की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों का संबंधित एजेंसियों के माध्यम से त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है, इसलिए घबराने या अनावश्यक रूप से गैस का अतिरिक्त भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। @IPRDBihar
District Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet mediaDistrict Magistrate, Vaishali tweet media
हिन्दी
0
0
3
262