Adv satender Bhambu がリツイート

पंचकूला में नगर निगम मेयर चुनाव के बीच BJP सांसद रेखा शर्मा के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। बिश्नोई सभा, पंचकूला ने चौधरी भजनलाल पर लगाए गए कथित आरोपों को निराधार और शर्मनाक बताया है। जबकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने युगपुरुष, जननायक, बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी का कई बार हरियाणा के विकाश में महत्वपूर्ण योगदान बताया है। सभा ने CM को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित नेता से तुरंत माफी मंगवाने की मांग की है।
पंचकूला बिश्नोई सभा के प्रधान व सभी पदाधिकारियों ने कहा कि चौधरी भजनलाल ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा, गरीबों के उत्थान और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित किया। ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न केवल व्यक्तिगत बल्कि उनकी विरासत का भी अपमान है।
बिश्नोई सभा पंचकुला ने माननीय नायब सैनी जी, मुख्यमंत्री महोदय व हरियाणा बीजेपी के प्रधान बडोली जी को पत्र की कॉपी भेज कर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ उचित कार्यवाही करने बारे कहा है और सांसद सार्वजनिक माफी मांगे। क्यों कि इनके अपशब्दों से 36 कौम के लोगों की भावना आहत हुई है।
@NayabSainiBJP
@bishnoikuldeep
@MohanLal_Badoli
@mohit_hissar

हिन्दी








































