District Magistrate, Nawada

13.5K posts

District Magistrate, Nawada banner
District Magistrate, Nawada

District Magistrate, Nawada

@DMNawada

Official Twitter account of the District Administration, Nawada

Nawada, Bihar, India 参加日 Şubat 2020
73 フォロー中11K フォロワー
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 494 दिनांक :- 19.06.2026 *NECET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर 05 परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू* राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित National Eligibility cum Entrance Test (UG)-2026 [NECET (UG)-2026] की पुनर्परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को नवादा जिला मुख्यालय के 05 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए अनुमण्डल दण्डाधिकारी, नवादा सदर, श्री अमित अनुराग द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए नवादा सदर अनुमंडल में संचालित सभी 05 (पाँच) परीक्षा केन्द्रों के 200 (दो सौ) मीटर की परिधि में दिनांक 21.06.2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 06:30 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे :- 1. सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र, हथियार, लाठी, गड़ासा, बरछा, फलसा, चाकू, छूरा, विस्फोटक पदार्थ अथवा अग्नेयास्त्र लेकर नहीं घूमेगा। 2. परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 3. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के कागजात, सामग्री अथवा प्रचार-प्रसार संबंधी दस्तावेजों का वितरण या प्रसार वर्जित रहेगा। 4. ऐसा कोई भी कार्य-कलाप नहीं किया जाएगा जिससे परीक्षा संचालन अथवा उसकी गोपनीयता प्रभावित होने की संभावना हो। 5. परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में किसी भी स्थान पर 05 या उससे अधिक व्यक्तियों का लोक शांति भंग करने अथवा झगड़ा करने के उद्देश्य से एकत्र होना वर्जित रहेगा। 6. परीक्षा केन्द्रों के निषेधाज्ञा क्षेत्र अथवा परीक्षार्थियों को सुनाई पड़ने वाली दूरी के भीतर ध्वनिविस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर आदि) का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। 7. कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई कागजात, पुस्तक, नोटबुक, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा चिट आदि परीक्षा केन्द्र में नहीं ले जा सकेगा। 8. परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करना अथवा अशांति फैलाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। 9. यह आदेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के सद्भावी एवं वैध कार्य-कलापों पर लागू नहीं होगा। 10. शासकीय कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा धारित अग्नेयास्त्र इस निषेधाज्ञा की परिधि से बाहर रहेंगे। यह आदेश दिनांक 21.06.2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 06:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। @IPRDBihar @ravidinkar @nawadapolice
हिन्दी
1
0
2
75
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 493 दिनांक :- 19.06.2026 *मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित* आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.06.2026 को टाउन थाना, नवादा में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर,श्री अमित अनुराग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री हुलास कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने सुझाव एवं समस्याएं रखी गईं, जिन पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी,नवादा सदर,थानाध्यक्ष,टाउन थाना विभिन्न शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
0
0
39
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 492 दिनांक :- 19.06.2026 *जिले में एमवीआर दरों में वृद्धि, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित* आज दिनांक 19.06.2026 को जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति, नवादा की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में प्रभावी न्यूनतम मूल्यांकन पंजी (एमवीआर) की दरों में संशोधन करते हुए शहरी एवं पेरिफेरल क्षेत्रों में 2.0 गुणा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1.6 गुणा वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से दिनांक 19.06.2026 से लागू होगा।उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा से 8 किलोमीटर, नगर परिषद सीमा से 4 किलोमीटर तथा नगर पंचायत सीमा से 2 किलोमीटर की परिधि में आंशिक अथवा पूर्ण रूप से आने वाले मौजों को पेरिफेरल क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया जाना है। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा सदर, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली को निर्देशित किया कि संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पेरिफेरल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौजों को चिन्हित करते हुए स्पष्ट नजरी नक्शा सहित सूची एक सप्ताह के भीतर जिला अवर निबंधक ,नवादा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी बताया गया कि नवादा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्रों, यथा- नगर परिषद नवादा सदर, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली में नई सड़कों का निर्माण एवं सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। इन क्षेत्रों में सड़कों का प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, शाखा सड़क एवं अन्य सड़कों के रूप में वर्गीकरण किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों का नए सिरे से वर्गीकरण कर सूची तैयार करें तथा अधिसूचित मोहल्लावार नए वार्डों की सूची भी एक सप्ताह के भीतर जिला अवर निबंधक , नवादा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता, नवादा, डीसीएलआर नवादा सदर, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
3
0
2
87
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 491 दिनांक :- 19.06.2026 *मोहर्रम 2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर अनुमंडल शांति समिति की बैठक आयोजित* मोहर्रम 2026 के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था के सफल संधारण को लेकर आज अनुमंडल सभागार, रजौली में अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन की अध्यक्षता में अनुमंडल शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारियों, थाना अध्यक्षों तथा संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रजौली श्री गुलशन कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar @nawadapolice
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
3
0
1
58
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 490 दिनांक : 19.06.2026 *नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन* नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 19 जून 2026 को नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं किशोर-किशोरियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों का प्रभावशाली मंचन किया गया। प्रस्तुतियों में यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध जीवन का निर्माण किया जा सकता है। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों एवं नशामुक्ति से संबंधित सरकारी प्रयासों की जानकारी भी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। @IPRDBihar @ravidinkar @DoSWBihar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
2
0
0
33
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक : 19.06.2026 *राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर धारा 138 एन.आई. एक्ट मामलों के निष्पादन हेतु बैठक आयोजित* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 19 जून 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सचिव श्री अरविन्द कुमार के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) से संबंधित सुलहनीय वादों के अधिकाधिक निष्पादन पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने चिन्हित वादों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक रणनीति पर चर्चा की। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा श्री राहुल किशोर, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-4 श्री अश्विनी कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-5 श्री लक्ष्मीनाथ, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-2 श्री चन्द्रभूषण भारती, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-6 श्रीमती चन्दा लाल, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी श्री रजत दीप, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री अनिता कुमारी, श्री शत्रुंजय कुशवाहा, श्री संतोष कुमार, सुश्री सोनम रानी एवं सुश्री आकांक्षा आनंद सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
हिन्दी
1
0
1
36
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 488 दिनांक : 19.06.2026 *नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के तहत छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ* नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 19.06.2026 को डी.आर.डी.ए. सभागार, नवादा में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी बाधक बनता है। युवाओं एवं किशोरियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा पीढ़ी ही स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती निरूपमा शंकर, आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं कर्मीगण, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
2
0
1
40
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 486 दिनांक : 19.06.2026 *महावारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को स्वच्छता किट वितरित एवं दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ* आज दिनांक 19.06.2026 को डी.आर.डी.ए. सभागार, नवादा में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत महावारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से उपस्थित छात्राओं को महावारी स्वच्छता प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं निस्तारण तथा किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही महावारी से संबंधित सामाजिक भ्रांतियों एवं वर्जनाओं को दूर करने तथा इस विषय पर खुलकर संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि महावारी एक प्राकृतिक एवं सामान्य जैविक प्रक्रिया है तथा इसके प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता का पालन प्रत्येक किशोरी एवं महिला के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाकर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं के बीच महावारी स्वच्छता किट का वितरण किया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के अंतर्गत सभी छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती निरूपमा शंकर, आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं कर्मीगण, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित थीं। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
0
3
61
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 487 दिनांक :- 19.06.2026 *जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं* बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 38 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया। जनसुनवाई के दौरान थाना मैसकौर अंतर्गत ग्राम विसिआईत निवासी राम स्वरूप दास द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम पकरीबरावां निवासी भूषण यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित, थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम मोतनाजे निवासी कृष्णा प्रसाद द्वारा एल.पी.सी. (LPC) निर्गत कराने से संबंधित तथा थाना हिसुआ अंतर्गत ग्राम तुंगी निवासी सुनील कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में अपर समाहर्ता तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
0
2
84
District Magistrate, Nawada がリツイート
Ravi Prakash
Ravi Prakash@ravidinkar·
Someone sent these videos today. This whole place used to be a junkyard and a dump.
Ravi Prakash tweet media
English
9
12
69
3.9K
District Magistrate, Nawada がリツイート
Bihar Tourism
Bihar Tourism@TourismBiharGov·
आइए अपने बिहार को और करीब से जानें .. बिहार की नृत्यकला उसकी लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक चेतना और जीवन मूल्यों का सशक्त प्रतिबिंब है।और यही बिहार हर बार आपको कुछ नया जानने और समझने का अवसर देता है। #BiharDanceForms #FolkHeritage #JatJatin #Jhijhiya #Bidesia #SamaChakeva #Culture #BiharTourism #Exploremore #Incredibleindia #Traditions #Folkdance @kedarguptain @singh_loke34264 @incredibleindia @tourismgoi @MinOfCultureGoI
हिन्दी
1
5
30
939
District Magistrate, Nawada がリツイート
Social Welfare Department, Bihar
दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से UPSC एवं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा रहा है। @IPRDBihar #DivyangjanEmpowerment #BiharGovernment #SocialWelfareDepartment #UPSC #BPSC #CivilServices
Social Welfare Department, Bihar tweet mediaSocial Welfare Department, Bihar tweet mediaSocial Welfare Department, Bihar tweet media
हिन्दी
1
2
2
293
District Magistrate, Nawada がリツイート
Revenue and Land Reforms Department
अपनी जमीन की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति प्राप्त करने के लिए आज ही विजिट करें बिहारभूमि पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर। @samrat4bjp @DilipJaiswalBJP @IPRDBihar #LandRecords #DigitalRecord #LandSurvey #Online #Portal #BiharRevenueAndLandReformsDept
Revenue and Land Reforms Department tweet media
हिन्दी
11
23
87
2.9K
District Magistrate, Nawada がリツイート
Ravi Prakash
Ravi Prakash@ravidinkar·
Measurement and verification of Nawada-Pawapuri railway line is on since receipt of alignment. Around 151 acres across 14 revenue villages to be acqd under it. Should be ready to publish 20A by July 1st week.
Ravi Prakash tweet mediaRavi Prakash tweet mediaRavi Prakash tweet media
English
3
13
51
1.6K
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 485 दिनांक :- 18.06.2026 *रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन* युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, नवादा द्वारा आज दिनांक 18 जून 2026 को जिला नियोजनालय, नवादा में विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन तथा सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। श्री निशांत कुमार एवं श्री कुंदन कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार ने स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों से इन योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन,नवादा, महिला आईटीआई, नवादा की उप-प्राचार्या सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी आईटीआई के प्राचार्य एवं कर्मीगण, जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्योगपति तथा अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
2
0
5
171
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 484 दिनांक :- 18.06.2026 *20 जून 2026 को एकदिवसीय रोजगार मेला का होगा आयोजन* जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 20.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में डस्की स्टैलियन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज प्रा. लि., जमुई द्वारा असेंबली लाइन ऑपरेटर के 50 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए योग्यता दसवीं/बारहवीं/आई.टी.आई./डिप्लोमा निर्धारित की गई है। वेतन ₹15,000 से ₹19,000 तक होगा तथा ड्यूटी समय में भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल हरियाणा है। इच्छुक युवक एवं युवतियाँ अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आईडी कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो तथा बायोडाटा के साथ चयन हेतु संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में आयोजित कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैंप पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जो अभ्यर्थी एन.सी.एस. पोर्टल पर निबंधित हैं, वही अभ्यर्थी रोजगार कैंप में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे एन.सी.एस. पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर कैंप में भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा। @IPRDBihar @ravidinkar
हिन्दी
0
0
3
377
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 483 दिनांक : 18.06.2026 *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बुनियाद केंद्र हिसुआ एवं रजौली में दिलाई गई नशामुक्ति शपथ* भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर आज दिनांक 18 जून 2026 को बुनियाद केंद्र, हिसुआ एवं बुनियाद केंद्र, रजौली में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र के पदाधिकारियों, कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं लाभार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” विषय के अनुरूप विकसित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
0
6
89
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति संख्या :482 दिनांक : 18.06.2026 जिला पदाधिकारी द्वारा दंपति को बालक दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु सुपुर्द आज दिनांक 18 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा पटना, बिहार निवासी दंपति श्री शशि कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सारिका कुमारी को बालक अनुज (नया नाम- शास्विक राज) को दत्तक ग्रहण समिति, नवादा की अनुशंसा के आधार पर विधिवत दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से सुपुर्द किया गया। दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली, भारत सरकार के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई। दत्तक ग्रहण उपरांत दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा श्री रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नवादा से दिनांक 18 जून, 2026 तक कुल 14 बच्चों को अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण तथा देश के भीतर कुल 47 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है। उन्होंने आम नागरिकों से दत्तक ग्रहण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं पात्र बच्चों को परिवार प्रदान करने में सहयोग करने का आह्वान किया। दत्तक ग्रहण हेतु इच्छुक व्यक्ति भारत सरकार के मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इच्छुक व्यक्ति स्वयं अथवा निकटवर्ती दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप, नवादा में संचालित है, जहां से दत्तक ग्रहण संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री रीतेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा, श्री अमरेंद्र मेहता, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री आदर्श निगम, प्रबंधक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल कल्याण समिति, नवादा के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
15
557
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 480 दिनांक :- 17.06.2026 *मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त संचालन के दिए निर्देश* केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने के.एल.एस. कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, द-दीक्षा स्कूल, नवादा एवं नगर मध्य विद्यालय, पुरानी जेल रोड, नवादा स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने केन्द्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु केंद्रीय चयन पर्षद एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, तलाशी व्यवस्था, जैमर एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सहित परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार, संबंधित केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
1
5
255
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 479 दिनांक : 17.06.2026 *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ अभियान प्रारंभ* भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिला प्रशासन, नवादा द्वारा आमजनों को नशामुक्ति की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आमजन क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ ले सकते हैं तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में नशामुक्ति शपथ अभियान से जुड़ें तथा “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” के संकल्प को साकार बनाने में अपना योगदान दें। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
1
4
109