Dilawarsinh
723 posts

Dilawarsinh
@DilawarsinhBlog
અશક્ય નથી જરી અકલ્પ્ય પણ નહીં, રચાતું હશે ક્યાંક દહાડેય તારક, અમારો નથી આ વિષય એટલે તો, તમને તમારી મધુશાળા મુબારક…!!

सुना है इस बार समय रैना ने शक्तिमान और अमिताभ चच्चन दोनों लोगों की फील्डिंग सेट कर दी है। इतने दिनों बाद जब समय रैना का शो दोबारा पटरी पर लौटा, तो लगा था इस बार सब संभलकर होगा लेकिन पहले ही दिन फिर वही पुराना तूफान उठ गया। स्टेज पर आते ही समय ने बिना किसी फिल्टर के अमिताभ बच्चन से लेकर मुकेश खन्ना तक सबको निशाने पर ले लिया। ऑडियंस जहां कुछ जगह हंसी, वहीं सोशल मीडिया पर आग लग गई। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया, जब शक्तिमान बने मुकेश खन्ना का गुस्से भरा जवाब सामने आया। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा - “कुत्ते की दुम हमेशा टेढ़ी रहती है, ठीक वैसे ही समय रैना की सोच है जो कभी सीधी नहीं होगी। अब तो उसका मुंह काला करके गधे पर बिठाकर घुमाना चाहिए।” अब मामला सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहा ये सीधा फ्री स्पीच vs मर्यादा की लड़ाई बन चुका है। देखना ये है कि इस बार समय रैना संभलते हैं या फिर ये कंट्रोवर्सी उनके करियर को एक और झटका देती है।

















