जयपुर में काकरोच पार्टी के नेता अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन वहां कुछ युवकों ने उन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं l
मतभेद हो सकते हैं, पर हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है।
बिहार में BPSC चयनित महिला शिक्षिका ने परिवार द्वारा तय सरकारी अफसर का रिश्ता ठुकराकर अपने बेरोजगार प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली। शिक्षिका ने कहा कि उनके लिए नौकरी या पद से ज्यादा प्यार और खुशी मायने रखती है।"
लगता है इस बार प्यार ने सरकारी नौकरी को भी पीछे छोड़ दिया।" 😄
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तुंगभद्रा नदी में फिसलकर एक लड़की तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के लिए एक-एक कर पांच लोग नदी में कूद गए। लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन दुखद रूप से पांचों लोग नदी में बह गए।
"किसी को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा देना बहुत दुखद है।"
लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पीएम मोदी के आवाहन सोना न खरीदने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया मंगलसूत्र खरीदने पर रोक लगा रहे हैं।
प्रयागराज के लल्ला चुंगी चौराहे पर शनिवार सुबह बेटा ने आपने बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह पिता टहलने निकले थे तभी उनका बेटा अपने एक साथी को संग लेकर उसने भरे चौराहे पर गोली मार कर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान हुई।
कहानी एक ऐसी महिला होमगार्ड की है, जो न केवल समाज की सुरक्षा के लिए लड़ रही है, बल्कि अपने घर के भीतर एक दिव्यांग और बीमार बच्चे की जिंदगी के लिए भी लड़ रही है। आरोप है कि उसकी इस मजबूरी का फायदा कोई और नहीं, बल्कि उसके विभाग का कमांडेन्ट उठा रहे है।
प्रयागराज में पूर्व प्रधान के 19 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक घर के पीछे बाग में बैठा था। तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसे गोल मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हल्द्वानी के निजी आई हॉस्पिटल में दोनो आंखों के ऑपरेशन के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। इंसाफ की मांग करते हुए परिवार का एक युवक पुलिसकर्मी के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगा l
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के गांव में मां की तेरहवीं का कार्यक्रम मातम में बदल गया। तेरहवीं के खर्च को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई दुर्गविजय ने छोटे भाई शुभम के सीने में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गयी।
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में एक 23 वर्षीय महिला कैदी गर्भवती हो गयी। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेल अधीक्षक द्वारा महिला कैदी का यौन शोषण किया गया, जिसके चलते वह गर्भवती हुई। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है l
जिस छोटे भाई को बड़े भाई ने मेहनत से पढ़ाया और सेना में जाने का सपना दिखाया, वही संतोष वर्मा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।
सेना में भर्ती होने के केवल 4 महीने बाद उन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
वीर शहीद संतोष वर्मा को शत-शत नमन। 🇮🇳🙏
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहे 26 वर्षीय अभ्यर्थी अंकुश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले वह पिता की डांट सुनकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
"सफर आखिरी बन गया।"😔
लगता है यमराज भी रील देखने में बिज़ी हैं, तभी तो लोग ऐसे-ऐसे स्टंट कर रहे हैं!😀
रील का चक्कर भी गज़ब है, लोग लाइक्स के लिए सीधे यमलोक की बॉर्डर तक पहुँच जा रहे हैं! चाची का कॉन्फिडेंस देखकर लगा, शायद यमराज जी ने आज छुट्टी ले रखी है! 😅
प्यार का मामला इतना ज्यादा उलझ गया कि किसी को दूल्हा बनना था,तो किसी को एक्स बनकर रहना था, लेकिन कहानी सीधे क्राइम फाइल में पहुंच गई। 😐
कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन यहां तो पूरा का पूरा लव ट्रायंगल ही अंधा निकला 🚨😅