जिला प्रशासन सुपौल

7K posts

जिला प्रशासन सुपौल banner
जिला प्रशासन सुपौल

जिला प्रशासन सुपौल

@dm_supaul

This is the official twitter account of District Administration, Supaul #districtadministrationsupaul

Supaul, India 参加日 Mayıs 2020
54 フォロー中10.1K フォロワー
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 30.03.2026 (सोमवार) को कार्यालय कक्ष में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा उर्वरक उपलब्धता संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई । वर्तमान में जिला अंतर्गत यूरिया 6747 MT, डीएपी 5192 MT, एम ओ पी 1524 MT, एन पी के 7567 MT उर्वरक उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी को निदेश दिया गया कि सभी अपने कार्य क्षेत्र में सतत भ्रमण करेंगे, अनियमिता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित हुए। @IPRDBihar @Agribih
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
1
58
जिला प्रशासन सुपौल
जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का निरीक्षण जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं अनियमितता पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न प्रखंडों में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, राघोपुर द्वारा आनंद इंडेन गैस एजेंसी की जांच की गई, जिसमें उपलब्ध स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बसंतपुर द्वारा वीरपुर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सरायगढ़ भपटियाही द्वारा शारदा एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया, जहां वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, निर्मली स्थित पंसारी पेट्रोल पंप का निरीक्षण सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निर्मली एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, निर्मली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान माप-तौल, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। @IPRDBihar @food_bihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
2
79
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 30.03.2026 (सोमवार) को कार्यालय कक्ष में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा जनता दरबार में कुल 14 आवेदन पत्र लिए गए। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निदेशित किया गया। @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
4
73
जिला प्रशासन सुपौल
समाज कल्याण विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में सभी आमजन, विशेषकर छात्र, वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं आर्थिक रूपसे कमजोर वर्ग के लोगों के लिये निःशुल्क आंख जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की समूचित जांच कर आवश्यक्तानुसार लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा 15 दिनों में उपलब्ध कराया जायेगा। लाभार्थी इस हेतु अपना आधार कार्ड लाकर निःशुल्क जांच करा सकते हैं। इसका उद्देश्य दृष्टि संबंधी समस्याओं का शीघ्र पहचान कर उनका समाधान करना तथा लोगों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। जिला प्रशासन के सहयोग से बुनियाद केन्द्र सुपौल तथा बुनियाद केन्द्र त्रिवेणीगंज पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना से आच्छादित किया जाना है जो दिनांक 30 मार्च से आगामी एक माह तक चलेगा। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष जानकारी हेतु हेल्पलाइन न0 1800 345 6262 पर काल कर सकते हैं। @DoSWBihar @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
1
0
3
75
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 28/03/2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा दिनांक 24/03/2026 को टाउन हॉल, सुपौल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर निम्नांकित प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया गया 1. वाद-विवाद (Debate) प्रतियोगिता Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र R. S. M Public School Supaul आराध्या कुमारी नंदनी कुमारी विषय: विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं विजेता टीम: कबीर कृपानाथ +2 H.S. हरिहरपुर (छातापुर) — पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विषय: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है विजेता टीम: M.S. मलहद्द, सुपौल — दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विषय: इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है विजेता टीम: +2 H.S. सुखपुर — आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विषय: कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है विजेता टीम: +2 L.N.L.N. प्रोजेक्ट गर्ल्स H.S. त्रिवेणीगंज — कोमल कुमारी एवं विभा परिहार ग्रुप डिस्कशन (संवाद) प्रतियोगिता: विषय: बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव विजेता: निशा कुमारी (U.H.S. चकडुमरिया) विषय: साहित्य और बिहार विजेता: राजलक्ष्मी (U.H.S. बारा एकमा) 3. एक्स्टेंपोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता: कक्षा 6 से 8 वर्ग: प्रथम: जिज्ञासा सिंह (Residential Gurukul School, त्रिवेणीगंज) द्वितीय: श्रुति श्रेया (Tejendra H.S. बरुआरी) तृतीय: पिंटू कुमार (M.S. रसुआर) कक्षा 9 से 12 वर्ग: प्रथम: आर्यन राज (R.S.M. Public School, सुपौल) द्वितीय: राजनंदनी कुमारी (H.N.H.S. सुरजापुर, प्रतापगंज) तृतीय: M.S. वास्कोडिगामा (U.H.S. परसा उर्दू) मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, प्रवीण कुमार मौजूद थे। @IPRDBihar @BiharEducation_
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
7
189
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 28.03.2026 को जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय वेश्म में श्री सावन कुमार (भा०प्र०से०), जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में Vibrant Village Programme-II (VVP-II) अन्तर्गत कार्य योजना में से योजनाओं के चयन करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय समिति (DLC-VVP-II) के सभी पदाधिकारियों के उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा निदेश दिया गया कि अनुमण्डल पदाधिकारी, वीरपुर/निर्मली एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बसंतपुर/निर्मली से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना यथाशीघ्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि योजना चयन की प्रक्रिया पूर्ण किया जा सके। @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
3
159
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 25.03.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई l जिसमें पुलिस अधीक्षक, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, सभी नवनियुक्त विशेष लोक अभियोजक, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं अभियोजन पदाधिकारीगण भाग लिये। जिलाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारीवार तथा न्यायालयवार वाद की समीक्षा की गई तथा न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को सजा नहीं दिला पाने के लिये अभियोजन पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। लोक अभियोजक द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने तथा सजा के बिंदु पर कार्य नहीं करने के लिये काफी नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, सुपौल को उनका मानदेय भुगतान नहीं करने के साथ-साथ उनके द्वारा विगत महीनों के कृत कार्य का समीक्षात्मक प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को भेजने का निदेश दिया गया। सभी अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालय में अभियोजन पक्ष दृढ़ता से रखने के साथ-साथ वाद निष्पादन हेतु अधिकतम प्रयास करने का निदेश दिया गया अन्यथा की स्थिति में मानदेय भुगतान रोकने तथा उनके एवं संबंधित अभियोजन पदाधिकारी के क्रियाकलाप के संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने की हिदायत दी गई। @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
7
285
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 25.03.2026 को 10:30 बजे पूर्वाह्न में सुश्री सारा अशरफ, भा0प्र0से0, विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई l उक्त बैठक में निदेशक, NEP/ निदेशक लेखा प्रशासन, डी0आर0डी0ए0, सुपौल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा उपस्थित थे l साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं सभी प्रखंड समन्वयक स्वच्छता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे l उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा योजनावार समीक्षा करते हुए निम्नांकित निदेश दिए गए :- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रथम किस्त के विरुद्ध प्लींथ निर्माण एवं द्वितीय किस्त के विरुद्ध छत स्तर तक निर्माण में प्रगति प्रखंड छातापुर को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित आवास के लाभुकों से समन्वय स्थापित कर आवास योजनाओं का कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया l साथ ही एक सप्ताह में जॉब कार्ड सत्यापन, आवास एप सर्वे में लंबित जॉब कार्ड के सत्यापन से संबंधित कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निदेश दिया गया l *एल0एस0बी0ए0* लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत यूजर्स चार्ज हेतु परिवारों के निबंध कार्य में प्रखंड छातापुर निर्मली एवं पिपरा में उपलब्धि असंतोषजनक पायी गई l संबंधित प्रखंड समन्वयक को स्पष्टीकरण पूछने निदेश दिया गया l साथ ही संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया l इसी क्रम में सीएससी का निर्माण कार्य में प्रखंड किशनपुर, मरौना, पिपरा, सरायगढ़ सुपौल, राघोपुर, बसंतपुर एवं छातापुर में लंबित पाए जाने के कारण सीएससी का निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा सीएससी निर्माण कार्य का अधिकतम फोटोग्राफ स्वच्छता ग्रुप में डालने का निदेश दिया गया l प्रखंड सुपौल, छातापुर, त्रिवेणीगंज, पिपरा एवं सरायगढ़-भप0 में एक-एक पंचायत को चिन्हित कर और धूसर जल प्रबंधन के लिए जमीन चिन्हित कर अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निदेश सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया l *मनरेगा* मनरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्ड धारी का ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गई l समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत वार्डवार पंचायत रोजगार सेवक, BFT एवं मनरेगा मेट की प्रतिनियुक्ति करते हुए छुटे हुए जॉब कार्डधारियो का ई-केवाईसी दिनांक 31.03.2026 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया l जियो मनरेगा की समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का ड्यूरिंग एवं आफ्टर जियो टैग का कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया l मनरेगा अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की समीक्षा के क्रम में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को अपने-अपने प्रखंड के कनीय अभियंता एवं पंचायत तकनीकी सहायक को अपूर्ण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर पूर्ण कराने तथा तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया l @IPRDBihar @BiharRDD
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
1
1
3
193
जिला प्रशासन सुपौल
दिनांक 25.03.2026 LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी निरतर उठाय वितरण की निगरानी कर रहे प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिवेदनानुसार जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 50 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 01 पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। अभी जिले के गैस एजेंसियों के पास लगभग 11092 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है। कल दिनांक 24.03.2028 को लगभग 3888 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 17757 उपभोक्ता की बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। जिले के सभी गैस एजेंसियों के द्वारा LPG गैस की होम डिलिवरी प्रारंभ कर दी गई है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 38 की जाँच की गई है। 78 अन्य होटलों/प्रतिष्ठानों पर जाँच एवं छापेमारी की गई है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाय-वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 25.03.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 17 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बंसतपुर द्वारा घरेलु गैस सिलेण्डरों का व्याबसायिक प्रयोग करने के आरोप में राजरानी होटल के मालिक श्री सुनील कुमार ठाकुर के विरूद्ध वीरपुर थाना में 128/2028 दिनांक 21.03.2026 द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सरायगढ़-भपटियाही श्री चंडिकेश्वर आ द्वारा LPG गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखने एवं कालाबाजारी करने के आरोप सरायगढ़-भपटियाही के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत भपटियाही थाना में प्राथमिकी संख्या 79/28 दिनांक 20.03.2026 दर्ज कराई गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, राधोपुर द्वारा मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, प्रखंड राघोपुर पर 122 सिलिंडर कम रहने के लिए मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, राघोपुर के विरुद्ध करजाईन थाना में प्राथमिकी संख्या 52/2026. दिनांक 18.03.2026 दर्ज किया गया है। वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में लगभग पर्यापा LPG स्टॉक उपलब्ध है। तत्काल आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में LPG गैस सिलेंडरों के उपलब्धता की स्थिति सामान्य है, घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन सभी ग्राहकों से अनुरोध करता है कि वे गैस एजेंसियों के गोदामों पर भीड़ न लगायें। सभी एजेंसियों के द्वारा होम डिलिवरी के माध्यम से ससमय गैस की आपूर्ति की जायेगी। @IPRDBihar @food_bihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
1
0
2
193
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 25.03.2026 को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई॰सी॰डी॰एस॰, सुपौल द्वारा बाल विकास सुपौल परियोजनान्तर्गत कुल 06 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र सं0- 34, 191, 192, 194, 197, एवं 199 का औचक निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविका/सहायिका उपस्थित पायी गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0 सुपौल द्वारा सभी सेविका, सहायिका को निदेशित किया गया कि बच्चों को समय से नाश्ता एवं खाना, स्कूल पूर्व शिक्षा देने ‘‘पोषण भी पढ़ाई भी‘‘ गतिविधियाँ गुणवत्तापूर्ण कराने, बच्चों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। पोषक क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को FRS के माध्यम से टेक होम राशन का वितरण किया जाय। साथ ही सभी सेविकाओं को प्रधानमंत्री वंदना योजना में प्रति केन्द्र 08 लाभुक एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रति केन्द्र 03 पात्र लाभुकों का पंजीकरण करने, केन्द्रों का संचालन विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप अनुपालन करने एवं उपरोक्त केन्द्रों के संबंधित म0पर्य0 को गंभीरता से सतत निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने का भी निदेश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निदेशित किया गया के आंगन ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में ECCE गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोडिंग करना सुनिश्चित करेंगी। @IPRDBihar @DoSWBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
2
132
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 25.03.2026 को सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सुपौल जिला एवं कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सात निश्चय- 3 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l उक्त बैठक में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल द्वारा जानकारी दी गई कि विभागीय निदेशानुसार सात निश्चय-3 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम अंतर्गत छुट्टी हुई योजनाओं का सर्वेक्षण कार्य लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल के कनीय अभियंताओं द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सुपौल जिला अंतर्गत योजनाओं का चयन किया गया है l चयनित सभी योजनाओं का सीमांकन करवाया जाना है एवं नजरी नक्शा भी तैयार करवाया जाना है l उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सुपौल जिला को निदेशित किया गया कि लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल द्वारा चयनित सभी योजनाओं सीमांकन करवाते हुए तथा नजरी नक्शा तैयार करवाकर कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया l साथ ही कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल को निदेश दिया गया कि वे अपने प्रमंडल अंतर्गत पदस्थापित कनीय अभियंता/सहायक अभियंता को प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को उक्त कार्य में सहयोग करने हेतु निदेशित करेंगे l @IPRDBihar @MWRD_Bihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
3
139
जिला प्रशासन सुपौल
विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में नवाचारों की धूम, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा l सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे: वाद-विवाद प्रतियोगिता: “Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं। “विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे। “इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं। “कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता: “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं। “साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं। एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता: कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है। @IPRDBihar @BiharEducation_
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
1
140
जिला प्रशासन सुपौल
दिनांक 24.03.2026 LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी निरंतर उठाव वितरण की निगरानी कर रहे प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिवेदनानुसार जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 50 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 01 पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। अभी जिले के गैस एजेंसियों के पास लगभग 12431 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है। कल दिनांक 23.03.2026 को लगभग 3515 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 15113 उपभोक्ता की बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। जिले के सभी गैस एजेंसियों के द्वारा LPG गैस की होम डिलिवरी प्रारंभ कर दी गई है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 32 की जाँच की गई है। 75 अन्य होटलों / प्रतिष्ठानों पर जाँच एवं छापेमारी की गई है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 24.03.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 04 शिकायते / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बंसतपुर द्वारा घरेलु गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक प्रयोग करने के आरोप में राजरानी होटल के मालिक श्री सुनील कुमार ठाकुर के विरूद्ध वीरपुर थाना में 128/2026 दिनांक 21.03.2026 द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सरायगढ़-भपटियाही श्री चंडिकेश्वर झा द्वारा LPG गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखने एवं कालाबाजारी करने के आरोप सरायगढ़-भपटियाही के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत भपटियाही थाना में प्राथमिकी संख्या 79/26 दिनांक 20.03.2026 दर्ज कराई गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, राधोपुर द्वारा मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, प्रखंड राघोपुर पर 122 सिलिंडर कम रहने के लिए मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, राघोपुर के विरुद्ध करजाईन थाना में प्राथमिकी संख्या 52/2026, दिनांक 18.03.2026 दर्ज किया गया है। वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में लगभग पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है। तत्काल आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में LPG गैस सिलेंडरों के उपलब्धता की स्थिति सामान्य है, घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन सभी ग्राहकों से अनुरोध करता है कि वे गैस एजेंसियों के गोदामों पर भीड़ न लगायें। सभी एजेंसियों के द्वारा होम डिलिवरी के माध्यम से ससमय गैस की आपूर्ति की जायेगी। @IPRDBihar @food_bihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
1
0
5
245
जिला प्रशासन सुपौल
जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक (दिसंबर 2025 तक की प्रगति) सुपौल | 24 मार्च 2026 आज समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास में बैंकों की भागीदारी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करना था. 1. बैंकिंग कामकाज और ऋण वितरण की स्थिति * वार्षिक ऋण योजना (ACP): जिले ने दिसंबर 2025 तक अपने वार्षिक लक्ष्य का 50% (2,30,615 लाख रुपये) प्राप्त कर लिया है. * सीडी रेशियो (CD Ratio): जिले का औसत सीडी रेशियो 68% रहा है. अपर समाहर्ता महोदय ने IDBI (29%) और PNB (39%) जैसे बैंकों को निर्देश दिया कि वे जमा राशि के अनुपात में ऋण वितरण बढ़ाकर स्थानीय लोगों को अधिक आर्थिक लाभ पहुँचाएं. * सुधार की आवश्यकता: जिन बैंकों का प्रदर्शन औसत से बहुत कम रहा है, जैसे IDBI (5%), BOM (6%), Canara (16%) और Indian Bank (17%), उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और ऋण वितरण में तेजी लाने को कहा गया है. 2. प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति (कृषि और MSME) * खेती (Agriculture): कृषि क्षेत्र में अब तक 61% उपलब्धि हासिल हुई है. हालांकि, मत्स्य पालन (Fisheries) में प्रगति मात्र 0.27% रहने और अधिकांश बैंकों की उपलब्धि शून्य रहने पर महोदय ने चिंता व्यक्त की. * पशुपालन (Animal Husbandry): इस क्षेत्र में 20% उपलब्धि रही है, जिसे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया गया है. * MSME और मुद्रा लोन: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) में 48% लक्ष्य प्राप्त हुआ है. मुद्रा लोन के तहत RSETI द्वारा भेजे गए 319 आवेदन अभी भी लंबित हैं, जिन्हें जल्द स्वीकृत करने का आग्रह किया गया है. 3. सरकारी योजनाओं में लंबित आवेदनों (Pendency) का निपटारा अपर समाहर्ता महोदय ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में लंबित आवेदनों पर कड़ा रुख अपनाया: * PMEGP: बैंकों के पास कुल 113 आवेदन लंबित हैं, जिसमें सबसे अधिक SBI (68) के पास हैं. * PMFME: इस योजना में 276 आवेदन लंबित पाए गए, जिन्हें ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. * डेयरी योजनाएं: गव्य विकास के 161 और जीविका डेयरी के 28 आवेदन लंबित हैं. विशेष निर्णय: समन्वय और जन-सुविधा अपर समाहर्ता महोदय के निर्देश पर सभी बैंक अधिकारियों ने आपसी समन्वय (Coordination) के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है. बैठक में एक महत्वपूर्ण जन-हितैषी निर्णय लिया गया: ‼️‼️> *"सभी बैंकों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की है कि वे प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में बुधवार के दिन जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 'विशेष बैंकिंग कैंप' का आयोजन करेंगे. इन कैंपों के माध्यम से बैंकिंग योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और आम नागरिकों को मौके पर ही बैंकिंग सुविधाओं और ऋण का लाभ दिया जाएगा."*‼️‼️ > महोदय ने स्पष्ट किया कि लंबित आवेदनों का अगले 15 दिनों में निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि जिले का विकास बाधित न हो l उक्त बैठक में वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सुपौल, श्री राजीव कुमार झा, DDM नाबार्ड, सुपौल एवं सभी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे l @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
3
162
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 23.03.2026 को भारत स्काउट एवं गाइड, सुपौल के जिला कार्यालय में बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त, श्री संजय कुमार झा, भारत स्काउट एवं गाइड, सुपौल, श्री तारकेश्वर पटेल, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल, श्री अभय शंकर झा, श्री सतीश कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्काउटर एवं स्काउट-गाइड सदस्य—नीतीश कुमार, त्रिलोक कुमार, देव कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद हबीब, सरवन कुमार, इम्तियाज अहमद, आशीष कुमार, केशव कुमार, संदीप कुमार, प्रियांशु कुमार, सोनू कुमार आदि ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया तथा “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। तत्पश्चात एक पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पदयात्रा गांधी मैदान, महावीर चौक, स्टेशन चौक एवं लोहिया चौक होते हुए शहीद पार्क के समीप संपन्न हुई। @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
4
137
जिला प्रशासन सुपौल
बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस समारोह 2026 का भव्य आयोजन संपन्न दिनांक 22.03.2026 (रविवार) को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन, सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन सुपौल के गांधी मैदान में किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, बिहार राज्य गीत एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह एवं उल्लास का संचार हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय विधायक, पिपरा, श्री रामविलास कामत, माननीय विधायिका, त्रिवेणीगंज, श्रीमती सोनम रानी, मुख्य पार्षद नगर परिषद सुपौल श्री राघवेंद्र झा, जिलाधिकारी सुपौल श्री सावन कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक सुपौल श्री शरथ आर.एस., उप विकास आयुक्त सुपौल सुश्री सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सुपौल श्री सच्चिदानंद सुमन सहित अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, जिला शांति समिति के सदस्यगण एवं जिला के अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय अतिथिगणों द्वारा बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय छात्र-छात्राओं एवं अतिथि कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में हास्य कलाकार की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हंसाया, वहीं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं शुभकामनाओं के साथ किया गया। जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
2
125
जिला प्रशासन सुपौल
राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति, सुपौल आज दिनांक 23.03.2026 को पूर्वा० 11.00 बजे से विद्यालय परिसर स्थित ओंकारनाथ सभा भवन में राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति, सुपौल की प्रबंध समिति की बैठक श्री सावन कुमार, जिला पदाधिकारी, सुपौल सह-अध्यक्ष, रा. सा. मेला समिति, सुपौल की अध्यक्षता में आहूत की गई। उक्त बैठक में मुख्य विचारणीय विषय विद्यालय के आगामी शैक्षणिक सत्र में कतिपय कार्य योजना, शिक्षकों की बहाली, सेवा अधिग्रहण, मेला मवेशी हाट की बन्दोबस्ती सहित अन्य कतिपय विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में मो० हारूण रशीद, भू. पू. कार्यकारी सभापति, बिहार विधान परिषद, श्री संजीव नयन गुप्ता, मेला सचिव, श्री प्रवीण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, मेला, श्री ओम प्रकाश यादव, संयुक्त सचिव, मेला, श्री सतीष कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष, मेला, श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, भू. पू. सचिव मेला, श्री नागेन्द्र नारायण ठाकुर, भू. पू. सचिव मेला, श्री युगल किशोर अग्रवाल, भू. पू. सचिव मेला, श्री उदयकान्त झा, सदस्य प्रबंध समिति, श्री जगदीश प्रसाद यादव, सदस्य प्रबंध समिति, श्री अनिल संथालिया, सदस्य प्रबंध समिति, श्री रतीश कुमार, प्राचार्य, राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला पब्लिक स्कूल, सुपौल उपस्थित रहे। @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
MR
0
0
6
165
जिला प्रशासन सुपौल
LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी निरतर उठाय वितरण की निगरानी कर रहे प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिवेदनानुसार जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 46 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 05 पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। अभी जिले के गैस एजेंसियों के पास लगभग 11448 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है। कल दिनांक 22.03.2028 को लगभग 7269 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 17687 उपभोक्ता की बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। जिले में औसतन 2.5 दिनों में गैस की आपूर्ति की जा रही है, जो राज्य औसत 3.8 से काफी अधिक है। जिले के सभी गैस एजेंसियों के द्वारा LPG गैस की होम डिलिवरी प्रारंभ कर दी गई है। कल दिनांक 22.03.2028 से सभी LPG एजेंसियों के द्वारा होम डिलिवरी किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 34 की जाँच की गई है। 71 अन्य होटलों/प्रतिष्ठानों पर जाँच एवं छापेमारी की गई है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाय वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 22.03.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 13 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बंसतपुर द्वारा घरेलु गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक प्रयोग करने के आरोप में राजरानी होटल के मालिक श्री सुनील कुमार ठाकुर के विरूद्ध वीरपुर थाना में 128/2026 दिनांक 21.03.2026 द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सरायगढ़-भपटियाही श्री चंडिकेश्वर झा द्वारा LPG गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखने एवं कालाबाजारी करने के आरोप सरायगढ़-मपटियाही के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत भमटियाही थाना में प्राथमिकी संख्या 79/26 दिनांक 20.03.2026 दर्ज कराई गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, राघोपुर द्वारा मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, प्रखंड राघोपुर पर 122 सिलिंडर कम रहने के लिए मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, राधोपुर के विरुद्ध करजाईन थाना में प्राथमिकी संख्या 52/2026, दिनांक 18.03.2028 दर्ज किया गया है। वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में लगभग पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है। तत्काल आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में LPG गैस सिलेंडरों के उपलब्धता की स्थिति सामान्य है, घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन सभी ग्राहकों से अनुरोध करता है कि वे गैस एजेंसियों के गोदामों पर भीड़ न लगायें। सभी एजेंसियों के द्वारा होम डिलिवरी के माध्यम से ससमय गैस की आपूर्ति की जायेगी। @IPRDBihar @food_bihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
2
0
5
319
जिला प्रशासन सुपौल
आज दिनांक 23.03.2026 (सोमवार) को कार्यालय कक्ष में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा जनता दरबार में कुल 06 आवेदन पत्र लिए गए। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निदेशित किया गया। @IPRDBihar
जिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet mediaजिला प्रशासन सुपौल tweet media
हिन्दी
0
0
3
136