chillwithchaos
10K posts





আমরা মা-মাটি-মানুষের সরকার গঠন করছি। জয় বাংলা!


अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य का हाल जाना. बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संशोधन पास न होने के विरोध में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला जला रही थीं, इसी दौरान आग की चपेट में आकर झुलस गईं थीं. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. #AkhileshYadav #AnupamaJaiswal #WomenReservationBill #ABPNews










मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने डिनर के बाद तरबूज खाया था, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौत से कुछ ही समय पहले पुलिस को दिए गए एक बयान में, परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन सभी ने एक साथ बिरयानी खाई थी, जिसके बाद उन्होंने तरबूज खाया था। तरबूज उनके रिश्तेदार लेकर आए थे। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है, खासकर तरबूज खाने के बाद यह स्थिति बनी। यह भी बताया गया है कि जिन लोगों ने केवल चिकन पुलाव खाया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। #Mumbai #Biryani #WaterMelon | #ZeeNews















