
गुजरात स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं!
संस्कार, पुरुषार्थ और प्रगति की पावन धरा गुजरात के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। आज हमारा गुजरात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
चाहे वह आधुनिक उद्योग हों या हमारी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत, गुजरात ने हमेशा देश को नयी दिशा दिखाई है। विशेष रूप से 'प्राकृतिक कृषि' के माध्यम से हम धरती मां के संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं।
आइए, हम सब मिलकर गुजरात को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
जय जय गरवी गुजरात!
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat
हिन्दी






















































