Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd
1.4K posts

Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd
@AvvnlPro
The AVVNL is a Govt. company which is engaged in distribution and supply of electricity in 14 districts of Rajasthan. This is a official handle of AVVNL.
Ajmer India 가입일 Ağustos 2018
27 팔로잉4.9K 팔로워

भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने जिन कुसुम परियोजनाओं में 31 दिसम्बर, 2025 तक बिजली खरीद अनुबंध (पावर परचेज एग्रीमेंट) कर लिए गए हैं, उन्हें स्थापित करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दी है। इस निर्णय से कुसुम परियोजनाओं को धरातल पर कार्यान्वित करने में सुगमता होगी. केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का आभार

हिन्दी

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उद्यमिता के नए युग की शुरूआत हुई है।
पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लग रहे संयंत्रों से किसानों का दिन में सिंचाई का सपना साकार हो रहा है। गांव-ढ़ाणी और घर रोशन हो रहे हैं।
#PMKusum #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
youtu.be/k_PWzCx82aI?si…

YouTube
हिन्दी

विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए सदैव प्रतिबद्ध
टीम अजमेर डिस्कॉम
Rajasthan Sampark@RajSampark
श्रीमान लक्ष्मण जी, निवासी राजसमन्द के द्वारा 15-फरवरी-2026 को विद्युत मीटर खराब होने बाबत् परिवाद दर्ज करवाया था। विभाग ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए एक दिन में ही श्रीमान जी का विद्युत मीटर बदलवा दिया। परिवाद के निस्तारण के सत्यापन के दौरान श्री लक्ष्मण जी ने संतुष्टि दर्ज करवाई।
हिन्दी

राम नवमी के पावन अवसर पर पीएम-कुसुम योजना के माध्यम से राजस्थान के किसानों के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा पहुंची है।
पीएम कुसुम योजना में राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा कुल 12 सौर ऊर्जा संयंत्र आज स्थापित किए गए, जिनकी कुल क्षमता 23.60 MW है। अजमेर, जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम, प्रत्येक में 4-4 संयंत्र स्थापित हुए हैं।
यह संयंत्र बूंदी, अलवर, कोटपूतली, अजमेर, नागौर, डीडवाना, सीकर, बीकानेर, बालोतरा और जोधपुर सर्किल में लगे हैं जिनसे सौर ऊर्जा गाँव-ढाणी तक पहुंचेगी।
एक ही दिन में 12 सौर संयंत्रों का ग्रिड से जुड़ना किसानों के लिए इस पावन पर्व पर बड़ी सौगात के रूप में है। इनके माध्यम से 2 हजार से अधिक किसानों को अब दिन में खेती के लिए बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
#RAMNAVAMI #PMKusum #Rajasthan
हिन्दी
















