Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें

821 posts

Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें banner
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें

Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें

@CheekhtiA

सब पे नज़र सब की खबर (समाचार पत्रिका) [email protected]

Madhyapradesh 가입일 Şubat 2023
0 팔로잉109 팔로워
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मामला इतना गंभीर है तो अब तक FIR क्यों दर्ज नहीं हुई और जांच एजेंसियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे और सामान की चोरी का मामला सामने आया है, लेकिन अब तक न यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और न ही ED या CBI की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है। #Ayodhya #RamMandir #ArvindKejriwal #Politics #BreakingNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
9
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से वीआईपी कल्चर पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के दौरान एक बंद सहकारी बैंक का ताला खुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुरैना के जीवाजीगंज क्षेत्र में सेवा सदन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्याम टेलर का काफिला कार्यक्रम स्थल से पहले एक सहकारी बैंक के सामने रुका। इसके बाद बैंक के मुख्य गेट और अंदर के ताले खुलवाए गए। ताला खुलने के बाद श्याम टेलर अपने कुछ साथियों के साथ बैंक परिसर में गए और थोड़ी देर बाद बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने शौचालय उपयोग के लिए बैंक खुलवाया, जबकि कार्यक्रम स्थल पर शौचालय की सुविधा पहले से उपलब्ध थी और वह बैंक के काफी नजदीक भी था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग इसे वीआईपी कल्चर का उदाहरण बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आम लोगों के लिए बंद रहने वाली जगहें खास लोगों के लिए कैसे खोली जा रही हैं। #VIPCulture #Morena #MadhyaPradesh #ShyamTailor #BJYM #ViralVideo #PoliticalNews #IndiaNews #BreakingNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
7
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
इस्लामिक समिट के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्य मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक जनसंख्या समझ गलत है और हिंदुओं को बहुसंख्यक नहीं माना जा सकता। उन्होंने तर्क दिया कि अनुसूचित जाति, आदिवासी, सिख, ईसाई, बौद्ध, लिंगायत और कुछ क्षेत्रीय समुदायों की अलग पहचान है, इसलिए इन्हें हिंदू वर्ग में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर इन सभी समुदायों को अलग-अलग गिना जाए तो हिंदू बहुसंख्यक नहीं रह जाते। मौलाना नोमानी ने यह भी कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं और उन्हें हिंदू पहचान के तहत नहीं रखा जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि कुछ इलाकों में समुदायों के बीच अपनी अलग धार्मिक पहचान दर्ज कराने को लेकर चर्चाएं भी हुई हैं, हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं किया गया। अपने बयान में उन्होंने “सेक्युलर हिंदू” और “कम्युनल हिंदू” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इस तरह के विभाजन ने मुस्लिम समाज को नुकसान पहुंचाया है। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है। #MaulanaNomani #AIMPLB #ReligiousDebate #IndiaDemography #HinduMuslim #ControversialStatement #BreakingNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
5
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
NEET UG Re-Exam 2026 से पहले बड़ी चूक सामने आई है। नागपुर के एक छात्र के एडमिट कार्ड में भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी स्थित परीक्षा केंद्र का नाम दर्ज कर दिया गया। छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें विदेशी परीक्षा केंद्र का उल्लेख देखकर वह और उसका परिवार हैरान रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल्ला ने NEET UG परीक्षा के लिए भारत में ही आवेदन किया था। खास बात यह है कि छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में उसके लिए विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं था। मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने तकनीकी गड़बड़ी की बात स्वीकार की और परिवार को भरोसा दिलाया कि एडमिट कार्ड में जल्द सुधार किया जाएगा। परिवार के मुताबिक, NTA की ओर से ईमेल भेजकर जानकारी दी गई है कि संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा और छात्र को सही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। गौरतलब है कि देशभर में 21 जून को NEET UG Re-Exam एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से ठीक पहले सामने आई इस तकनीकी गलती ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। #NEETUG #NEETReExam #NTA #Nagpur #EducationNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
20
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन तेज कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उन्हें जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। अभिजीत दीपके ने देशभर के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर उनकी गिरफ्तारी होती है तो सभी अपने-अपने जिलों में “जेल भरो आंदोलन” शुरू करें। उन्होंने साफ किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होना चाहिए और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहना जरूरी है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। दीपके का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। #AbhijeetDeepke #JantarMantar #ProtestNews #JailBharoAndolan #StudentProtest
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
75
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
परभणी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सभामंडप की छत अचानक गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने सभामंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार होने की वजह से मंदिर में भीड़ ज्यादा थी और लोग कीर्तन व महाप्रसाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकंड में पूरा ढांचा गिरता हुआ नजर आ रहा है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक मलबे से 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 30 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से करीब 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #Maharashtra #Parbhani #TempleAccident #BreakingNews #RescueOperation #IndiaNews
हिन्दी
0
0
0
115
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान चर्चा में है और इसका फायदा उठाने की कोशिश भाजपा करती नजर आ रही है। हाल ही में जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के बीच अनबन की खबरों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा नेता इमरती देवी ने बड़ा बयान देते हुए दिग्विजय सिंह को भाजपा में शामिल होने का ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक “गहरा समंदर” है, जहां दिग्विजय सिंह को पूरा सम्मान मिलेगा। इमरती देवी ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि जब से जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है, तब से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ गया है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। #MPPolitics #CongressCrisis #BJP #DigvijaySingh #JituPatwari #ImartiDevi #BreakingNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
11
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया।कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध और गंगाजल चढ़ाकर पूजा की। पोस्टर में उन्हें भगवान परशुराम के रूप में दिखाया गया था एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब नजर आई। #RahulGandhi #Varanasi #YouthCongress #Politics #BreakingNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
1
2
170
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
दैनिक भास्कर की अंडरकवर रिपोर्ट में बहुजन समाज पार्टी (BSP) में टिकट के नाम पर होने वाली कथित सौदेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी सुप्रीमो Mayawati से मुलाकात तक के लिए पैसे की डिमांड की जा रही है। रिपोर्टर ने खुद को संभावित उम्मीदवार बताकर पार्टी नेताओं से संपर्क किया, जिसमें कई स्तरों पर पैसे की मांग का दावा किया गया। लखनऊ के एक जिलाध्यक्ष स्तर के नेता ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई उम्मीदवार मायावती से मिलना चाहता है, तो उसे करीब 5 लाख रुपये लेकर जाना होगा। यह रकम सिर्फ मुलाकात के लिए बताई गई, जिसका कोई आधिकारिक हिसाब-किताब नहीं होगा। बातचीत में यह भी कहा गया कि मुलाकात के दौरान एक लिफाफे में पैसा रखकर सीधे मायावती की टेबल पर देना होगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी। आगे टिकट के लिए रकम को लेकर जो बातें सामने आईं, वे और ज्यादा चौंकाने वाली हैं। बातचीत में करीब 3 करोड़ 35 लाख रुपये तक की मांग बताई गई, जिसे एक तय समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। यह भी कहा गया कि रकम एकमुश्त या किश्तों में दी जा सकती है, लेकिन पूरी राशि कैश में ही देनी होगी। नेता ने यह भी संकेत दिया कि जो पहले पैसा जमा करता है, उसका दावा मजबूत माना जाता है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि हर विधानसभा सीट का “रेट” अलग-अलग हो सकता है। कुछ कमजोर सीटों पर कम रकम में भी टिकट दिए जाने की बात कही गई, जबकि मजबूत और संभावित जीत वाली सीटों के लिए करोड़ों रुपये की डिमांड बताई गई। बातचीत के दौरान यह भी कहा गया कि राजनीतिक अनुभव से ज्यादा उम्मीदवार की आर्थिक क्षमता को महत्व दिया जाता है, जबकि सिर्फ आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ली जाती है। दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक BSP या मायावती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #BSP #Mayawati #UPPolitics #PoliticalNews #DainikBhaskar #Election2027 #CorruptionAllegations
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
1
18
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
इंदौर में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार, अवंतिका मौर्य गुरुवार देर रात एक बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में पहले उसे निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अवंतिका अपनी बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया कि वह तीन बार NEET परीक्षा में सफल नहीं हो पाई थी और हाल ही में परीक्षा रद्द होने के बाद काफी तनाव में थी। घटना से पहले भी वह चुप-चुप थी और सामान्य बातचीत नहीं कर रही थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे वह फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से छत की ओर गई और फिर नीचे गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। #Indore #NEET #StudentStress #BreakingNews #MPNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
25
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। घटना के विरोध में हजारों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि एनकाउंटर संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ है। इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत भूषण तिवारी ने अपना हथियार फेंककर पुलिस के सामने सरेंडर किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई। #Bhojpur #Encounter #BiharNews #BreakingNews #Protest
हिन्दी
0
0
1
42
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में करीब 1,000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। इनमें से लगभग 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में एक ऑयल डिपो पर जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया। धमाकों के बाद काले धुएं के गुबार आसमान में छा गए। हमले के असर से आसपास के शॉपिंग सेंटर और इमारतों को नुकसान पहुंचा, कई ऊंची इमारतों को खाली कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मॉस्को के हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक भी लगाई गई। #UkraineRussiaWar #DroneAttack #Moscow #BreakingNews #WorldNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
9
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
NEET परीक्षा से जुड़े तनाव के बीच छात्रों पर मानसिक दबाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अलग-अलग राज्यों से आई खबरों ने एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था और स्टूडेंट्स की मानसिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के भनोखर गांव की 18 वर्षीय रेणु मीणा दिल्ली में पढ़ाई कर रही थीं। परिजनों के मुताबिक, परीक्षा निरस्त होने के बाद वह काफी तनाव में थीं और दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक दुखद कदम उठा लिया। वहीं देहरादून की 23 वर्षीय छात्रा रिया कुमारी थापा ने भी गलत कदम उठा लिया। कमरे से मिले नोट में उन्होंने लिखा कि सफलता नहीं मिलने के कारण वह बेहद निराश थीं। रिया पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और अपने खर्च के लिए खुद ट्यूशन पढ़ाती थीं। इसी तरह कोयंबटूर की अनुकीर्तना, जो डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थीं, री-एग्जाम की घोषणा के बाद गहरे तनाव में आ गईं। उन्होंने अपने परिजनों को एक लंबा संदेश भेजा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। #NEET #StudentStress #EducationSystem #MentalHealth #BreakingNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
9
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
एमपी के इंदौर से एक बेहद भावुक मामला सामने आया है, जहां ढाई साल की मासूम अनिका की जिंदगी बचाने के लिए अब कानूनी लड़ाई भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से तीखा सवाल किया “क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है?” अनिका एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है और उसके इलाज के लिए करीब 9 करोड़ रुपए के एक इंजेक्शन की जरूरत है। परिवार और समाजसेवियों की मदद से अब तक करीब 8 करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी करीब 1 करोड़ रुपए की कमी है। बच्ची की ओर से वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि यदि लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि से प्रति हितग्राही सिर्फ 2 रुपए की कटौती कर दी जाए, तो अनिका का पूरा इलाज संभव है। डॉक्टरों के मुताबिक अनिका की हालत बेहद नाजुक है और वह लंबे समय से सिर्फ तरल आहार पर है। इलाज के लिए समय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इंजेक्शन लगाने के लिए उसका वजन 13 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बताया गया है कि अनिका का इलाज AIIMS में प्रस्तावित है, लेकिन अब तक वहां से आधिकारिक जवाब नहीं आया है। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई 22 जून तय की है। अब पूरे प्रदेश की नजरें इस फैसले पर टिकी हैं, जो एक मासूम की जिंदगी तय कर सकता है। #Indore #MPHighCourt #SaveAnika #BreakingNews #Humanity
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
10
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक अहम फैसले से अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट ने 6 साल पुराने मामले में उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटा दी है। इसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। यह मामला उस बयान से जुड़ा है, जो उन्होंने कोलकाता में एक राजनीतिक सभा के दौरान आकाश विजयवर्गीय को लेकर दिया था। इसी को लेकर भोपाल के MP-MLA कोर्ट में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बाद में बनर्जी की याचिका पर हाईकोर्ट ने वारंट के निष्पादन पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब वह राहत खत्म हो गई है। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। #AbhishekBanerjee #MPHighCourt #Politics #BreakingNews #LegalNews
हिन्दी
0
0
0
9
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले में छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत पर केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “आकांक्षा की कोई गलती नहीं थी, बल्कि देश के एजुकेशन सिस्टम ने उसकी जान ले ली।” आकांक्षा मऊगंज जिले की रहने वाली थीं और NEET की तैयारी कर रही थीं। उनके परिवार ने पढ़ाई के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और रिश्तेदारों से कर्ज लिया था। वहीं, उनके पिता गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद आकांक्षा को गहरा सदमा लगा और उन्होंने एक बेहद दुखद कदम उठा लिया। #RahulGandhi #NEETPaperLeak #AkankshaChaturvedi #EducationSystem #BreakingNews
हिन्दी
0
0
0
19
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की कड़ी टिप्पणी चर्चा में आ गई है। साइबर फ्रॉड के एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए CJI ने बेल देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे साइबर अपराधी “परजीवी” हैं और समाज के लिए बेहतर है कि वे जेल में ही रहें। कोर्ट ने यह भी कहा कि साइबर अपराधी देशभर के लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करते हैं, जिससे आम लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी CJI के बयान चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस बार उनके सख्त रुख को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग समर्थन करते नजर आ रहे हैं। #SupremeCourt #CJI #CyberCrime #BreakingNews #LawNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
6
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
राजस्थान में मध्य प्रदेश पुलिस की एक कार्रवाई को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र में जनवरी 2026 में हुई NDPS कार्रवाई के मामले में मध्य प्रदेश के दो थाना प्रभारियों समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, बड़ौद थाना प्रभारी रूप सिंह, एसआई राखी गुर्जर और एएसआई अजय जाट सहित अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें आगर पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद करने का दावा किया था। हालांकि जांच में कई अहम खामियां सामने आईं, तलाशी और जब्ती के रिकॉर्ड नहीं मिले, कार्रवाई की वीडियोग्राफी नहीं हुई और स्थानीय राजस्थान पुलिस को सूचना दिए बिना दबिश दी गई। इन तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अब मामले की जांच जारी है और आगे और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। #Rajasthan #MPPolice #NDPSCase #BreakingNews #CrimeNews
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
17
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
मध्यप्रदेश रीवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मनगवां थाने के पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़ पिछले 102 दिनों से लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, फरवरी के अंत में विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित किया गया था। निलंबन आदेश मिलने के बाद उन्होंने थाने के रोजनामचा में बीमार होने की एंट्री दर्ज कराई और वहां से चले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। नियमों के अनुसार उन्हें पुलिस लाइन रीवा में आमद देना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। विभाग की ओर से कई नोटिस भेजे गए, पर किसी का जवाब नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्वालियर स्थित उनके पैतृक घर पर भी जानकारी जुटाई, लेकिन वहां भी उनकी मौजूदगी नहीं मिली। परिवार भी उनकी तलाश में जुटा हुआ है। अब पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल डिटेल, आखिरी लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए उनकी तलाश की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि निलंबन के बाद वह कहां गए और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। #Rewa #MPPolice #BreakingNews #MissingCase #MadhyaPradesh
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
10
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने NEET पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाली छात्रा के परिवार से मुलाकात की। मृतक आकांक्षा चतुर्वेदी मऊगंज जिले की रहने वाली थीं और नागपुर में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहकर NEET की तैयारी कर रही थीं। अभिजीत दीपके ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। #NEETPaperLeak #Mauganj #Nagpur #EducationSystem #BreakingNews @Cockroachisback
Cheekhti Awazen | चीखती आवाज़ें tweet media
हिन्दी
0
0
0
16