고정된 트윗
Hungry Spirits Bollywood
6.6K posts

Hungry Spirits Bollywood
@Hungryspirits18
my name is naveen sharma an actor by profession . i have a you tube channel Hungry Spirits with more than 200k subscribers . aim of life is to spread happiness
mumbai 가입일 Kasım 2011
2.1K 팔로잉2K 팔로워

@Hungryspirits18 Aise har saal bolte ho aap
But kuch bhee kaho tumhara caption ekdum chapri style hota hai
हिन्दी

बात जो दिल को छू गई
2 महीने पहले की बात है। हमारे घर की खिड़की के बिलकुल सामने जो जंगल दिखता था उसको काट दिया गया। जाहिर है की किसी बिल्डर की नज़र पड़ी होगी बिल्डिंग खड़ी करने के लिए। मगर जो यहाँ इन हरी भरी ढालों पे रहते थे उनके घरोंदे उजड़ गए।
बात उस दिन की है जिस दिन इन पेड़ों पर बुलडोज़र्स का पहला हमला हुआ। उस दिन सुबह रोज़ की तरह में अपनी खिड़की में पंछियों को दाना डालने आई और रोज़ की तरह एक किंगफ़िशर जो सामने हरी भरी डाल पे बैठता था उसको देखा। आज भी वो बैठा था , मगर बदलाव यह था की वो मेरी आहट से उड़ा नहीं , आमतौर पे जैसे ही मैं खिड़की पे आती वो तुरंत उड़ जाता , ऐसे जैसे बहुत बिजी है और मुझे गुड मॉर्निंग बोलने आया है। मैं बहुत खुश हुई की आज मेरा दोस्त फुर्सत में है , आज दिल भर के देखूंगी। वो वाकये ही फुर्सत में था , क्यूंकि उसे पता था की आज यह डाल काटने वाली है। वो पंछी जो जरा सी आहट से उड़ जाता था वो बुलडोज़र्स के आने पे ,उनके चलने पे भी नहीं उड़ा और बहुत देर तक बैठा रहा। वो पेड़ कट गया लकड़ियों के ढेर में मिल गया। बहुत दुःख हुआ मुझे और लगा की अब वो मेरा दोस्त वापिस नहीं आएगा। मगर दोस्तों वो आया कुछ दिनों बाद फिर आया जब वो हरी डाल सुख गई , वो उस सूखे पेड़ की टहनी पे काफी देर तक बैठा रहा , जैसे अपने घरोंदे को आखरी अलविदा कहने आया हो।
बस अब वो पेड़ उन सुखी लकड़ियों में बदल गया है जो अब लोगों के चुले जलाने के काम आ रही है।
क्या कहा मेरे दोस्त ने मुझे , क्या सिखाया आज भी मैं समझने की कोशिश कर रही हूँ ।

हिन्दी






























