고정된 트윗
Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar)
634 posts

Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar)
@KumarDevendraP1
राज्यसभा सांसद . छत्तीसगढ
लैलूंगा 가입일 Aralık 2017
160 팔로잉384 팔로워
Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar) 리트윗함

रायपुर स्थित निवास में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
@KumarDevendraP1

हिन्दी
Kumar Devendra Pratap Singh (Modi ka Parivaar) 리트윗함

*जय केशला पाट*
लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में विरासतकालीन देव केशला पाट को समर्पित मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण सामाजिक सहयोग से हुआ है। राज्यसभा सांसद कुमार श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर उनके सुपुत्र श्री त्रिशिवम राजे सिंह के करकमलों से जय केशला पाट मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केशला देव से प्रार्थना की, कि यह देवस्थल सभी श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का संचार करता रहे।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु व ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। जय केशला पाट मुख्य प्रवेश द्वार न केवल आदिवासी आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक व धार्मिक पहचान को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
हिन्दी

संसदीय सत्र में हिस्सा लेकर दिल्ली से लौटने के बाद आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान रायगढ़ जिले के विकास मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। @vishnudsai

हिन्दी

जब महिला अधिकारों की बात होगी तो भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे रहकर उनके लिए आवाज़ बुलंद करेगी। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के साथ ही सदन में बीते दिनों लाए गए तीन विधेयकों को समर्थन न देकर विपक्ष ने देश की आधी आबादी हमारी नारी शक्ति को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया। विपक्ष के रवैए पर आक्रोश से भरे केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने इस मौके पर सदन में कहा - "देश की महिलाएँ देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है... जब आप चुनाव में जाओगे, तो मातृशक्ति हिसाब माँगेगी, तब आपको भागने के लिए रास्ता नहीं मिलेगा।"
हिन्दी

यही है कांग्रेस और विपक्ष का असली चेहरा...
महिलाओं को उनके हक से वंचित रखना ही ये लोग अपनी जीत समझते हैं।
याद रखना- देश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी।
Bharatiya Janata Party (BJP)
#महिला_विरोधी_कांग्रेस
#NariShaktiVandan
#BhartiyaJantaParty
हिन्दी

सिख धर्म के द्वितीय गुरु, महान संत, समाज सुधारक एवं मानवता के मार्गदर्शक श्री गुरु अंगद देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर आप सभी को हार्दिक एवं सादर शुभकामनाएं।
गुरु अंगद देव जी ने सेवा, अनुशासन, विनम्रता और शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सत्य, परिश्रम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस पावन पर्व पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, सद्भावी और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गुरु साहिब जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन ।

हिन्दी

देश की महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने वाले नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का समर्थन न कर विपक्ष, ख़ासतौर से कांग्रेस ने यह साबित कर दिया कि महिलाओं को लेकर उनकी क्या सोच है! सदन में महिला आरक्षण नए कल नींव रखने के लिए जरूरी है, जिसे विपक्ष ने समर्थन न कर गिरा दिया। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी।

हिन्दी

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान हमारे राज्यसभा के वरिष्ठ संसदीय साथी आदरणीय श्री हरिवंश नारायण सिंह जी को पुनः राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है।
सहज, सरल, सौम्य स्वभाव वाले श्री हरिवंश जी की इस नियुक्ति पर उनसे मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
श्री हरिवंश जी चिंतनशील व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा और कार्यक्षमता को अधिक सुदृढ़ करेगा। उनके सफल कार्यकाल एवं उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना करता हूँ।
@harivansh1956

हिन्दी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर आज संसद भवन परिसर में बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की।
पूर्ण विश्वास है कि उच्च सदन में विभिन्न विमर्शों के माध्यम से आप आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “विकसित भारत” संकल्प को साकार करने एवं जनकल्याण के मुद्दों को उठाकर “अंत्योदय” को धरातल पर उतारने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएँगे।
@NitinNabin

हिन्दी












