Nitish Kumar
8.3K posts


समृद्धि यात्रा के क्रम में आज मुंगेर एवं लखीसराय जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुंगेर में 32 करोड़ रु॰ की 26 योजनाओं का शिलान्यास तथा 87 करोड़ रु॰ की 52 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान नवनिर्मित जिला उद्योग केन्द्र भवन का उद्घाटन, कष्टहरणी घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण, नवनिर्मित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी उद्योग के संयुक्त भवन का उद्घाटन तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया।
वहीं लखीसराय में 208 करोड़ रु॰ की 144 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ रु॰ की 117 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान कजरा सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

मध्य प्रदेश के इंदौर में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले 6 लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रु॰ अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
हिन्दी

समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के तहत आज भागलपुर एवं बांका जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
भागलपुर में 271 करोड़ रु॰ की 56 योजनाओं का शिलान्यास तथा 171 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान भागलपुर-बॉसी रेलवे लाइन आर॰ओ॰बी॰ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया।
वहीं बांका में 591 करोड़ रु॰ की 219 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ रु॰ की 278 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

आज पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया। इसी क्रम में पटना के कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनाई जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त डबल डेकर पुल का भी निरीक्षण किया तथा शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा है।




हिन्दी

बिहार की समग्र समृद्धि के उद्देश्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज बेगूसराय एवं शेखपुरा जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान बेगूसराय में 109 करोड़ रुपए की लागत की 189 योजनाओं का शिलान्यास तथा 165 करोड़ रुपए की लागत की 211 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।
वहीं शेखपुरा में 144 करोड़ रुपए की लागत की 120 योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ तथा 62 करोड़ रुपए की लागत की 196 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा की। पंचायत सरकार भवन एवं ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क का उद्घाटन भी किया।
इसके उपरांत दोनों जिलों में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दोनों जिलों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

बिहार लोक भवन में बिहार के नवनियुक्त माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (से॰नि॰) के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।
@GovernorBihar



हिन्दी

विकसित एवं समृद्ध बिहार बनाने के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के क्रम में आज सहरसा एवं खगड़िया जिले का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया।
सहरसा में 90 करोड़ रु॰ की लागत की 20 योजनाओं का शिलान्यास, 286 करोड़ रु॰ की लागत की 70 योजनाओं का उद्घाटन एवं 136 करोड़ रु॰ की लागत की 35 योजनाओं का कार्यारंभ किया। यात्रा के दौरान शाहपुर जीविका सिलाई केंद्र, सहरसा का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया।
वहीं खगड़िया में 43 करोड़ रु॰ की लागत की 35 योजनाओं का शिलान्यास तथा 261 करोड़ रु॰ की लागत की 284 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान खगड़िया में नगर सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
यात्रा के दौरान सहरसा एवं खगड़िया में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करें। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी


























