Pushpendra Singh 리트윗함

मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
आचार्य चाणक्य के मार्गदर्शन में अपने अद्वितीय रणनीतिक कौशल, अपराजेय पराक्रम और दूरदर्शिता से सोलह महाजनपदों में विभाजित भारत को एक राजनीतिक सूत्र में पिरोना, विदेशी षड्यंत्रों का प्रतिकार करना और मौर्य साम्राज्य की नींव रखना, यह उनके असाधारण नेतृत्व का प्रमाण है।
चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जी केवल एक शासक नहीं, बल्कि ‘अखंड भारत’ की अवधारणा को वास्तविक स्वरूप देने वाले राष्ट्रनिर्माता थे। उनका जीवन भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय की वह शुरुआत है, जो आज भी हमें एकता, शक्ति और आत्मगौरव के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
हिन्दी































