고정된 트윗
Mahendra Singh Taratra
10.8K posts

Mahendra Singh Taratra
@Tharshree
श्री क्षत्रिय युवक संघ का स्वयंसेवक।
barmer, jaipur 가입일 Eylül 2010
117 팔로잉25.1K 팔로워
Mahendra Singh Taratra 리트윗함

महाराणा सांगा जयंती
आगामी 12 अप्रैल को महाराणा सांगा की जयंती है। यह महाराणा सांगा की महानता को नमन करने का दिवस है। महापुरुषों को नमन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का चिंतन हमें हमारे जीवन को उन्नत बनाने की प्रेरणा देता है। आयें हम 11 व 12 अप्रैल को सोशल मीडिया के माध्यम से एवं भौतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महाराणा सांगा की वंदना करें।
महाराणा सांगा भारतीय इतिहास के ऐसे दैदीप्यमान ज्योतिपुंज हैं जिन्होंने विदेशी आक्रांता के विरुद्ध अपने समय के समस्त हिन्दू राजाओं को ही नहीं बल्कि हसन खां मेवाती व महमूद लोदी जैसे मुस्लिम शासकों को भी शामिल कर एक भारतीय राजाओं के संघ का निर्माण किया।
उन्होंने अपने 19 वर्ष के शासन काल में 19 युद्ध लड़े जिनमें से अंतिम युद्ध (16 मार्च 1527, खानवा) को छोड़कर शेष सभी में विजयी रहे। उन्होंने तत्कालीन दिल्ली सल्तनत के शासक इब्राहिम लोदी को दो बार (खातोली और बाड़ी में) हराया। मेदिनीराय की सहायतार्थ मालवा के मुस्लिम शासक व ईडर के रायमल की सहायतार्थ गुजरात के सुल्तान को हराया। बीकानेर की सहायतार्थ उन्होंने सिरसा को विजय करने में सहायता की। उन्होंने फरवरी 1527 में दो बार (बयाना व खानवा) बाबर की सेना को भी हराया।
महाराणा सांगा पारिवारिक एवं सामाजिक भाव के उत्कृष्ट उदाहरण है। भाईयों द्वारा उत्तराधिकार का संघर्ष आमंत्रित करने पर वे मेवाड़ छोड़कर चले गए और गुमनाम जीवन जीते हुए जब मेवाड़ का कोई उत्तराधिकारी नहीं बचा, तब ही मेवाड़ लौटे। उन्होंने अपने समकालीन किसी भी हिन्दू राजा पर आक्रमण नहीं किया बल्कि जिसको भी आवश्यकता पड़ी उसकी सहायतार्थ पहुंच गए। उन्होंने किसी के भी राज्य का अधिग्रहण नहीं किया बल्कि सभी के संरक्षक बनकर स्वाभाविक नेता बने।
महाराणा सांगा जीवट के धनी थे। उनके शरीर पर 89 घाव थे। उनके एक हाथ, एक पांव और एक आंख नहीं थी। खानवा के युद्ध में हार होने व घायल होने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी बल्कि ठीक होते ही चंदेरी के मेदिनीराय की सहायतार्थ बाबर से युद्ध करने रवाना हुए परंतु दुर्भाग्य से उनको जहर देकर उनके साथ विश्वासघात किया गया और वे परलोक गमन कर गये।
महाराणा सांगा अद्भुत योद्धा होने के साथ साथ मानवता के उत्कृष्ट पुजारी थे। उन्होंने अपने शत्रु मालवा के शासक महमूद खिलजी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उसका इलाज करवाया एवं तीन माह बाद क्षमा मांगने पर रिहा किया। उन्होंने गुजरात के बहादुर शाह का लालन पालन किया।
महाराणा सांगा ने अपनी पुत्रवधू मीरा बाई का एक संत के रूप में सम्मान कर उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा। साथ ही वे जांभोजी आदि संतों के सदैव संपर्क में रहे एवं उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कृपया सभी अपनी अपनी सोशल मीडिया पर महाराणा सांगा से संबंधित सामग्री, छोटे छोटे विडियो व ओडियो पोस्ट करें।
निवेदक:
Team SKPF
@shri_kys
@Shri_PF

हिन्दी
Mahendra Singh Taratra 리트윗함

जब इरादे नेक हों और जज्बा कुछ कर गुजरने का हो, तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित आता है पश्चिमी राजस्थान की धरा पर महेंद्र सिंह जी तारतरा ने एक ऐसी ही मिसाल पेश कर रहे है...
महेंद्र सिंह जी द्वारा शुरू किया गया #सुरक्षा_बंधन_अभियान केवल एक पहल नहीं बल्कि संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक है पशुओं के गले में रेडियम/फ्लैश लाइट बेल्ट लगाकर उन्हें रात के अंधेरे में वाहन चालकों के लिए दृश्यमान (Visible) बनाने का कार्य वाकई काबिले तारीफ है, इस बेल्ट की चमक से ड्राइवर दूर से ही पशुओं को देख सके ताकि जिससे जानलेवा एक्सीडेंट्स ना हो.. जिससे गोवंश सुरक्षित हो और अन्य पशुधन को अकाल मृत्यु से बचेंगे ये सबसे बड़ी सेवा है... यह समर्पण उनकी दूरगामी सोच और जीव-दया के प्रति प्रेम को दर्शाता है महेंद्र सिंह जी का यह कार्य वाकई काबिले तारीफ है और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आइए, हम सब मिलकर इस पुण्य कार्य में उनके सहभागी बनें और इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ..
सच्ची मानवता वही है जो उनके काम आए जो बोल नहीं सकते..
#सुरक्षा_बंधन_अभियान #पशु_सेवा #सड़क_सुरक्षा #जीव_दय
@Tharshree
हिन्दी
Mahendra Singh Taratra 리트윗함

“#सुरक्षा_बंधन_यात्रा”
#बाड़मेर हर #गांव_शहर तक पहुंच रही अनोखी पहल.... #सुरक्षा_बन्धन_यात्रा
बाड़मेर जिले में इन दिनों “सुरक्षा बंधन यात्रा” चर्चा का विषय बनी हुई है। @Tharshree और समस्त #युवाओं व #सामाजिक_संगठनों के #नेतृत्व में निकाली जा रही यह अनोखी यात्रा पूरे जिले में घूमकर पशुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैला रही है।
यह यात्रा बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक पहुंच रही है, जहां पशुओं के गले में “सुरक्षा बंधन” की डोर #रेडियम_बेल्ट बांधकर उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न केवल पशुओं की रक्षा करना है, बल्कि समाज में उनके प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी बढ़ाना है।
सीमावर्ती क्षेत्रों से सामने आई तस्वीरें इस मुहिम की गंभीरता और प्रभाव को साफ दर्शाती हैं। स्थानीय लोगों का भी इस अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे यह एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
👉 “सुरक्षा बंधन यात्रा” अब बाड़मेर में पशु संरक्षण की नई पहचान बनती जा रही है, जो समाज को एक सकारात्मक दिशा में जोड़ रही है।
@MultanBarmer
@praveenbarmer19 @BhatiNSP @thar_desertlife @ashokshera94
@premdanbarmer @dineshbohrabmr @MahendraMunabao @MalaniTimes #सुरक्षा_बंधन_यात्रा
हिन्दी

@Rajendr37732272 I tried, but the message isn't going through. I'm providing the link to my Facebook ID. Please send the message here.
facebook.com/share/1DmqmzSo…
English

@Tharshree no message hkm . I can't send you direct message as you are not following but you please share info
English

@Tharshree hokam Rajsamand me bhi chahiye ,national highway par, kelwa ,rajsamand
हिन्दी

हमारे पड़ोसी हस्तीमल जांगिड़ ने एक दो दिन पहले सुरक्षा बंधन मांगे थे, कल उन्होंने बताया और फोटो भी भेजे कि दानजी की होदी में 27 गौवंश को सुरक्षा बंधन बांधे।
इसी तरह सवाई नाम का एक बालक सुबह आया, बहुत उत्साहित। उसने भी फोटो और वीडियो भेजे कि हम आपके सुरक्षा बंधन पशुओं के बांध रहे हैं।
बस इसी प्रकार के जनजागरण की जरूरत है कि लोग स्वयं आगे आकर इस काम को करने लगे।
किसी और को भी ऐसे सुरक्षा बंधन चाहिए तो हम निःशुल्क उपलब्ध करवा देंगे, शर्त यही है कि वो बेकार कहीं पड़े न रह जाए।
#सुरक्षा_बंधन_अभियान
#सुरक्षा_बंधन_यात्रा
#ReflectorBelt #radiumstickers #radiumbelt #gauseva #ManavDharam




हिन्दी

खबरों में हमारा सुरक्षा बंधन अभियान।
मूलतः यह जनजागरण का काम है और इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने हमारा खूब सहयोग किया। इसी कारण प्रथम चरण की चर्चा पूरे बाड़मेर जिले के साथ राजस्थान भर में रही। सोशल मीडिया के माध्यम से भी हमें काफी समर्थन मिला जिससे हमें और अधिक लगन, मेहनत और जुनून से काम में जुटने की प्रेरणा मिली है।
इस अभियान को और आगे बढ़ाने हेतु हम सरकार, निजी कंपनियों, संस्थाओं और भामाशाहों के महत्ती सहयोग की उम्मीद करते हैं।
@nitin_gadkari @LalanSingh_1
@JoraramKumawat
@DrPremBairwa
#सुरक्षा_बंधन_अभियान

हिन्दी
Mahendra Singh Taratra 리트윗함

राजसमंद में अधिकारी कर्मचारी स्नेह मिलन व संवाद कार्यक्रम संपन्न
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को राजसमंद स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में अधिकारी कर्मचारी स्नेह मिलन व संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ विभिन्न समाजोपयोगी विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा, नारायण सिंह मावा का गुड़ा, राजेंद्र सिंह पारडी, नरेंद्र सिंह गुडला, दीप सिंह जी उल्पूरा फार्म, मोहब्बत सिंह भैंसाना, भानुप्रताप सिंह झीलवाड़ा, हरिओम सिंह खारा, नागेंद्र सिंह परावल, हरि सिंह इंद्रवादा, भूपेंद्र सिंह गलवा, रामचरण सिंह सेलगुड़ा, गजेंद्र सिंह जी कांकरवा, हिम्मत सिंह जी खंडेला, गोपाल सिंह पिपलाज, डॉ जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह जी लसानी, देवीनाथजी फतेहपुरा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf




हिन्दी






